देहरादून लस्ट जिहाद 4 मामले,नाम बदल फंसा रहे हिंदू लडकियां, बजरंग दल का हस्तक्षेप

Dehradun Bajrang dal Uproar in Paltan Bazaar Amidst Love Jihad Allegations
Dehradun: लव जिहाद का आरोप लगाकर पलटन बाजार में हंगामा; पहचान बदलकर युवतियों के साथ पार्टी कर रहे थे युवक

देहरादून 23 अप्रैल 2026। एक लड़के ने अपना नाम सौरभ नजीबाबाद और दूसरे ने रमेश व अन्य ऐसे नाम बताए जो सन 85 के दशक के रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंची और जब लड़कों की जांच की गई तो सभी मुस्लिम निकले।

पलटन बाजार के एक रेस्टोरेंट में बुधवार रात कुछ युवक-युवतियों की अश्लील हरकतों पर हंगामा हो गया। बजरंग दल ने लस्ट जिहाद का आरोप लगाते हुए युवक-युवतियों की गतिविधियों पर आपत्ति जताई। मामला बढ़ता देख पुलिस बुलायी गई। पुलिस ने युवक-युवतियों को चौकी ले जाकर पूछताछ की। इसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया।

बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में लस्ट जिहाद की घटनाओं में अप्रत्याशित  बढ़ोतरी हुई है। गढ़वाल-कुमाऊं क्षेत्र की भोली-भाली हिंदू लड़कियां शिकार बनायी जा रही हैं। 22 अप्रैल को पलटन बाजार स्थित रेस्टोरेंट में चार युवक और दो युवतियां कॉर्नर टेबल में बैठे मस्ती-मजाक के साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे।

चार मुस्लिम युवकों ने अपना नाम बदलकर दो युवतियों को जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर रेस्टोरेंट में बुलाया और उनके साथ गलत हरकतें करने लगे। उनकी हरकतों से लज्जित हो रहे वहां बैठे गढ़वाल मूल के परिवारों ने विरोध किया और इसकी सूचना बजरंग दल के विकास वर्मा को दी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपित युवकों से कडी पूछताछ की तो असलीयत सामने आई।

जानकारी के अनुसार, पौड़ी व टिहरी गढ़वाल की रहने वाली ये दोनों युवतियां देहरादून में पढ़ाई कर रही हैं।

वर्मा ने कहा कि एक लड़के ने अपना नाम सौरभ नजीबाबाद और दूसरे ने रमेश व अन्य ऐसे नाम बताए जो सन 85 के दशक में प्रचलित रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंची और लड़कों की जांच हुई तो सभी लड़के मुस्लिम  निकले। लड़कियों के हॉस्टल में बात की गई तो हॉस्टल वार्डन ने कहा कि कोई बात नहीं , युवा हैं मस्ती करने गए हैं। विकास वर्मा ने आरोप लगाया कि लव जिहाद को बढ़ावा देवभूमि के कई शिक्षण संस्थान ही दे रहे हैं। बड़े-बड़े स्टार बुलाकर युवाओं को नशे और अश्लीलता की ओर धकेला जा रहा है। इस दौरान गौरव तोमर, हर्ष सहगल आदि मौजूद रहे।

देहरादून में गैर हिंदू युवकों के नाम बदलकर युवतियों को फंसाने और गलत हरकतें करने के तीन और मामले सामने आए हैं। बजरंग दल ने हस्तक्षेप कर आरोपितों को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया, जिसमें एक युवती की सगाई हो चुकी थी।

पलटन बाजार से युवकों को लेकर जाती पुलिस। साभार- वीडियो

इसके बाद दोनों युवतियों के स्वजन को सूचना दी। बताया गया कि इनमें से एक युवती की सगाई हो चुकी है और कुछ समय बाद उसकी शादी है।

सहस्रधारा रोड पर भी पकड़ा मुस्लिम युवक
बजरंग दल की टीम ने सहस्रधारा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में युवती को मुस्लिम युवक के साथ पकड़ लिया। कादिर खान नाम का युवक जन्मदिन के बहाने हिंदू युवती का जन्मदिन मनाने के लिए देहरादून पहुंचा था।

उसने हाथ पर कलावा बांधा था। बताया जा रहा है कि कादिर युवती को एक आटो में लेकर आ रहा था। उसने पानी के साथ उसे दवाई खिलाई, जिसके बाद युवती बेहोश हो गई। आटो चालक ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दी।

क्लेमेनटाउन में घर में घुसता पकड़ा आरोपित
क्लेमेनटाउन क्षेत्र में भी एक आरोपित को बजरंग दल की टीम ने देर रात घर में घुसते हुए पकड़ लिया। आरोपित अपना नाम शानू बता रहा था, जबकि उसका असली नाम शाकिब है। बजरंग दल के आरोपित की खूब पिटाई की और इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।

विकासनगर में किशोरी का अपहरण: तीन युवकों पर मामला दर्ज, फोन-पे लेनदेन 

विकासनगर में एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया।

विकासनगर (देहरादून) कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण कर लिया। आरोपित युवक की मां व बहन की भूमिका भी संदिग्ध बताई। किशोरी के पिता ने कोतवाली में तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

कोतवाली विकासनगर में दी तहरीर में एक व्यक्ति ने दी तहरीर में कहा कि उसकी पंद्रह साल की पुत्री लापता हो गयी है। 20 अप्रैल को खाना खाकर हम सो गए थे। जब हम सुबह उठे तो उसकी बेटी घर पर नहीं थी और उसके फोन-पे से पांच हजार रुपये रात 1:20 बजे को समीर पुत्र के खाते में फोन-पे हो रखे थे।

समीर ने भी लगभग रात 1:30 बजे अलताफ को फोन-पे पर पैसे करवाये थे। जांच करने पर पता चला कि 21 अप्रैल को साकिर निवासी जीवनगढ उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण करके ले गया है और उसको ले जाने में समीर और अलताफ ने सहयोग किया है। समीर व अलताफ भी जीवनगढ़ के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *