डोईवाला: किशोरी की मौत में मोहसिन-मोबिन पोस्को में बंदी,भड़के लोगों का छह घंटे जाम,पुलिस पर पथराव,लाठीचार्ज

किशोरी की मौत से गुस्साये लोगों ने 6 घंटे की सड़क जाम, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां

डोईवाला में किशोरी की मौत के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। विधायक ने पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्क्रीनिंग प्लांट को सील कर दिया गया है और दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

किशोरी की मौत पर हंगामा,
6 घंटे  सड़क और डोईवाला जाम
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज
देहरादून 06 जुलाई 2025 ।  शनिवार को बुल्लावाला पुल के समीप बने एक स्क्रीनिंग प्लांट में हुई किशोरी की मौत से गुस्साये लोगों ने रविवार सुबह 9 बजे डोईवाला चौक पर जाम लगा दिया। पुलिस अधीक्षक देहात रेनू लोहानी व पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी के समझाने के बाद भी लोग नहीं माने।

इस पर पुलिस ने मृतका किशोरी के माता-पिता को भीड़ के बीच से ले जाने की कोशिश की परंतु सफल नही हो सके। भीड़ रास्ता रोकती रही। तब ऋषिकेश कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा ने भीड़ में घुस मृतका के पिता को उठा तेजी से भागते हुए पुलिस जीप पहुंचा देहरादून भिजवाया। तब मृतका किशोरी का पोस्टमार्टम करा दाह संस्कार कराया गया ।

आक्रोशित लोगों ने 6 घंटे  डोईवाला चौक पर जाम लगाये रखा।  आसपास के संपर्क मार्ग भी बंद कर दिए। इससे बाजार में लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। कुछ लोगों ने बाजार भी बंद करा दिया।

करीब 3 बजे स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला डोईवाला कोतवाली मे पहुंचे और आक्रोशित भीड़ डोईवाला चौक से कोतवाली पहुंच गई । कुछ ही देर में भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव कर दिया। तब शांत बैठी पुलिस भी एक्शन मोड पर आ गयी । पत्थरबाजों पर लाठी चार्ज हुआ। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ केशवपुरी तक दौड़ाया।पत्थरबाजी में कुछ पुलिस कर्मी भी घायल हुये।

पत्थरबाजी में कुछ पुलिस कर्मी भी घायल हुये। बाद में बाजार की अधिकतर दुकाने खुल गई और आवागमन भी सामान्य हुआ। प्रदर्शनकारियों मे बजरंग दल विभाग संयोजक नरेश उनियाल, राकेश सिंह ,अविनाश सिंह ,आंनद पंवार, सुखदेव चौहान,विशाल क्षेत्री सहित तमाम क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

विधायक ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कोतवाली पहुंच मृतका की मां से मिल  कानूनी मदद का भरोसा दिला कहा कि दोषियों के विरुद्ध पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी। सरकार किसी भी दोषी को नही छोड़ेगी। पुलिस ने इस मामले में तत्काल ही आरोपितो पर मुकदमा लिख गिरफ्तार किया है। विधायक ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर विवाद समाप्त कराया।

देर रात्रि रेस्टोरेंट में हुआ पथराव, शीशे तोड़े

किशोरी की मौत मामले में शनिवार देर रात्रि तक प्रदर्शनकारी डोईवाला चोक पर मार्ग जाम लगा डटे रहे। कुछ लोगों ने स्क्रीनिंग प्लांट स्वामी के ऋषिकेश रोड स्थित जायका रेस्टोरेंट में पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। पथराव प्रदर्शनकारियों ने किया या किसी अन्य अराजक तत्वों ने, पुलिस जांच कर रही है।

महिला आयोग अध्यक्ष ने भी कार्रवाई के दिए निर्देश

किशोरी की स्क्रीनिंग प्लांट में मौत के मामले का राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने भी संज्ञान लिया। उन्होंने मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस को घटना मे गंभीरता से कार्रवाई करने व सभी संदिग्धों को कार्रवाई के घेरे में लेने के निर्देश दिए।
उन्होंने घटनास्थल स्क्रीनिंग प्लांट पर पहुंचकर जानकारी ले घटना में दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही को निर्देशित किया। उन्होंने किशोरी को बंधक बनाने को गंभीर बताया व इस मामले में षडयंत्र की जांच जरूरी बताते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल को भी मामले पर लगातार नजर रखने को निर्देशित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल आदि मौजूद रहे।

पहली बार दिखी अराजकता 


डोईवाला क्षेत्र में विभिन्न मामलों को लेकर कई बार बड़े आंदोलन हुए । चक्का जाम भी हुआ परंतु इस तरह की अराजकता क्षेत्र में पहली बार ही दिखी। इसको लेकर स्थानीय क्षेत्रवासी भविष्य में इसके और बढ़ने को लेकर आशंकित है। कुछ बाहरी तत्वों ने भीड़ में घुसकर पुलिस पर पत्थरबाजी की और क्षेत्र में माहौल खराब किया। उसको लेकर पूरा दिन क्षेत्र में चर्चा बनी रही।

जब पुलिस केशवपुरी बस्ती में पत्थरबाजों को खदेड़ती पहुंची तो छत से भी पुलिस पर पथराव हुआ। चिंता की बात यह कि नाबालिग किशोर पुलिस पर पत्थरबाजी करते दिखे। बड़ा सवाल है कि जब बचपन में ही इन नाबालिग बच्चों की यह मानसिक स्थिति है तो बड़े होकर क्या करेंगें। पुलिस भी अब ऐसे लोगों को चिन्हित करने में जुट गयी है। और जिन लोगों ने पत्थरबाजी कर क्षेत्र में अराजकता का फैलायी जल्दी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई देखने को मिल सकती है। ऐसी घटना के बाद कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने शुरू हो

परिजनों से मिले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, राज्य महिला आयोग कठोर 

डोईवाला नाबालिग बच्ची मौत मामले में विशेष टीम, कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई करेगी पुलिस, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

नाबालिग बच्ची की मौत मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बच्ची के परिजनों से मिले. उन्होंने परिजनों को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया. इसके अलावा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ भी पुलिस एक्शन की तैयारी में है.

कल 5 जुलाई को डोईवाला के कुड़कावाला के क्रशर में एक नाबालिग बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी. मामले ने तूल पकड़ा और हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया. सड़क पर भी जाम लगाया.आज देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कोरोनेशन अस्पताल जाकर बच्ची के परिजनों और परिचितों से मुलाकात की। उन्होंनने  परिजनों को विश्वास दिलाया कि घटना की निष्पक्षता से विवेचना कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी. परिजनों की लिखित शिकायत पर डोईवाला कोतवाली में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है.

घटना की जांच को विशेष टीम का गठन: पूरी घटना की बारीकी से जांच को ऋषिकेश पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और पुलिस  क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनी है. जिसमें स्थानीय पुलिस के साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और फील्ड यूनिट प्रभार रखे गये है. जो सभी पक्षों की जांच कर प्रमाण जुटायेंगें।
परिजन से मिले एसएसपी

मृतका के साथ मौजूद अन्य लड़कियों की जाएगी काउंसलिंग: अपराध के समय पीड़िता के साथ मौजूद अन्य लड़कियों की काउंसलिंग होगी. साथ ही उनसे घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली जाएगी. घटना से जुड़े सभी भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक सबूत का विश्लेषण किया जाएगा.

फॉरेंसिक टीम ने अपराधस्थल से जुटाए महत्वपूर्ण प्रमाण: इसके साथ ही पूरे घटना में शामिल या प्रकाश में आए आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में अभियोग की प्रभावी पैरवी होगी. अपराधस्थल सील कर फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक प्रमाण जुटा लिए हैं.

प्रारंभिक जांच में जो निकला: महिला डॉक्टर की मौजूदगी में डॉक्टरों की पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया. रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई करेगी पुलिस: पूरे प्रकरण में गुमराह कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को भी पुलिस चिन्हित कर रही है. जल्द ही उन पर पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी. वहीं, परिजनों और हिंदू संगठनों ने कई घंटे तक डोईवाला चौक जाम किया. काफी समझने के बाद भी जाम नहीं खुला तो पुलिस ने बल प्रयोग किया.

राज्य महिला आयोग कठोर: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मामले का संज्ञान ले कल डोईवाला पुलिस थाना प्रभारी से फोन पर गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा. साथ ही सभी संदिग्धों को कार्रवाई के घेरे में लेने के निर्देश दिए तो वहीं आज उन्होंने घटनास्थल और डोईवाला थाने पहुंचकर जानकारी ली।                       .

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जया बलूनी से फोन पर वार्ता करते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि किसी भी बच्ची या किशोरी को इस प्रकार से बंधक बनाना भी गंभीर विषय है. कहीं इसमें कोई अन्य साजिश न हो, इसलिए गंभीरता से गहन जांच होनी चाहिए. सभी तथ्यों व सबूतों के आधार पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए.

चोरी के शक में पकड़ी गई किशोरी फंदे पर लटकी मिली
देहरादून के डोईवाला में एक स्क्रीनिंग प्लांट में चोरी के शक में पकड़ी गई 13 वर्षीय किशोरी फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा किया और प्लांट पर जाम लगाया। पुलिस के अनुसार किशोरी चोरी करते पकड़ी गई तो वह कमरे में बंद हो गई। प्रशासन ने प्लांट सील कर दिया और मामले की जांच जारी है।

चुन्नी से फंदा लगाकर लटकी हुई थी किशोरी
कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद सिंह राणा ने बताया कि दोपहर 12 बजे बुल्लावाला स्थित एक स्क्रीनिंग प्लांट में किशोरी के चोरी करते पकड़े जाने की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ देखा तो किशोरी चुन्नी से फंदा लगाकर लटकी हुई थी। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शनिवार को तीन किशोरियां प्लांट के आसपास कूड़ा बीन रही थीं। प्लांट पर काम करते युवकों ने चोरी के शक उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो दो किशोरी भाग गईं, जबकि 13 वर्षीय किशोरी पकडी गई। पुलिस को बताया गया कि किशोरी ने प्लांट के एक कमरे में घुस अंदर से दरवाजा बंद कर दिया।

किशोरी के स्वजन ने रात को कोतवाली पहुंचकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की हत्या की गई है। डोईवाला चौक पहुंचे सीओ ऋषिकेश संदीप नेगी के समझाने के बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं माने। बाद में तहसीलदार ऋषिकेश चमन सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में स्क्रीनिंग प्लांट को सील कर दिया।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक के अनुसार प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर कब्जे में ले ली गई है।

TAGGED:

MINOR GIRL DIED IN DOIWALA
डोईवाला में किशोरी मौत
डोईवाला नाबालिग बच्ची की मौत हंगामा
DEHRADUN GIRL DIED CASE
DOIWALA GIRL DEATH CASE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *