हिंदू संगठनों ने धर्मांतरण के खिलाफ उठाई आवाज, लव जिहाद विरोधी अभियान, छात्राओं को बांटे त्रिशूल

Agra Hindu Organizations Protest Against Conversion And Love Jihad In Agra Distribute Tridents To Girl Students
हिंदू संगठनों ने आगरा में उठाई आवाज, धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ अभियान, छात्राओं को बांटे त्रिशूल
आगरा में दो सगी बहनों के धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठन सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने सदर क्षेत्र के बीडी जैन गल्र्स कॉलेज के बाहर पाठशाला लगाकर छात्राओं को धर्मांतरण के प्रति जागरूक किया।
सुनील साकेत,

आगरा 25 जुलाई2025। : उत्तर प्रदेश आगरा की दो सगीं बहनों के धर्मांतरण के खुलासे ने लोगों को हिला का रख दिया है। खास बात ये है कि जो लोग धर्मांतरण के इस बड़े रैकेट के संचालक हैं। वे खुद पहले हिंदू थे। कनर्वट होने के बाद अन्य लोगों का ब्रेनवॉश करते हैं। इसे लेकर शुक्रवार को हिंदुत्वादी संगठनों ने सदर क्षेत्र के बीडी जैन गल्र्स कॉलेज के बाहर पाठशाला लगाई। संगठन के लोगों ने हिंदू छात्राओं को धर्मांतरण के प्रति जागरुक किया।

छात्राओं की बांटे त्रिशूल

हिंदू संगठन के अवतार सिंह गिल का कहना था कि 6वीं कक्षा से इंटर तक की छात्राओं की उम्र बेहद नाजुक होती है। इस उम्र की लड़कियां अक्सर बहक जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपने बच्चों के साथ समय बिताएं। उन्हें बताएं कि कितनी कुर्बानियों के बाद हम लोग हिंदूत्व को बचा पाएं हैं। इसके लिए सरकार को भी पहल चलानी चाहिए। इसके अलावा अवैध धर्मांतरण के गिरोह में शामिल लोगों के धर्म परिवर्तन करने के पीछे का कारण पता करना चाहिए।

लड़कियां को दिया त्रिशूल
हिंदुत्ववादी संगठन के लोगों ने छात्रों को भगवा पहनाया, उनके हाथों में कलावा पहनाया। साथ ही उनकी रक्षा के लिए त्रिशूल भी भेंट किया। हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर का कहना है कि कम उम्र की लड़कियों को बहला फुसला कर उनका ब्रेनवॉश किया जाता है। आगरा पुलिस ने बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। अब जरूरी है कि अपनी बहन बेटियों की रक्षा की जानी चाहिए नहीं तो ऐसे ही गिरोह चलते रहेंगे। धर्मांतरण के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाने की जरुरत है।

छात्राओं को पढ़ाया पाठ
हिंदुत्ववादी संगठन के लोगों ने छात्राओं को लव जिहाद के बारे में बताया। उन्हें कैसे लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। किस तरह का प्रलोभन दिया जाता है। दूसरे समुदाय के लोग हाथों में कलावा पहनकर नाम बदलकर दोस्ती करते हैं। प्रेमजाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कर शोषण करते हैं। छात्राओं ने प्रण पाठशाला में प्रण लिया कि वे लव जिहाद से सतर्क रहेंगीं।

VHP and Durga Vahini Launch Awareness Campaign Against Love Jihad and Conversion
लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देगी दुर्गा वाहिनी

विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी लव जेहाद और धर्मांतरण के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू करेंगे। लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण देने पर जोर दिया जाएगा।

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी लव जेहाद और धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर जागरूकता अभियान चलाएंगे। साथ ही लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने का काम किया जाएगा। शुक्रवार को विश्व संवाद केंद्र पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजक रीना शर्मा ने कहा लव जेहाद और धर्मांतरण एक सुनियोजित और संगठित षड़यंत्र है। इसके तहत हिंदू लड़कियों को प्रेम, दोस्ती या विवाह के झूठे वादे करके उन्हें जाल में फंसाकर धर्मांतरण कराया जाता है। इसका उद्देश्य हिंदू समाज की जनसंख्या को कम करना, सामाजिक, धार्मिक संरचना को कमजोर करना है। हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल जैसे राज्यों में तमाम मामले प्रकाश में आए हैं।

आगरा में भी धर्मांतरण का बड़ा खेल खुला है। दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजक हिमानी चतुर्वेदी ने बताया हिंदू लड़कियों को इससे बचाने के लिए दुर्गा वाहिनी जागरूकता अभियान चला रही है। साथ ही लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है। स्कूल, कॉलेजों में जूडो कराटे, ताइक्वांडो जैसे आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य सभी आयु वर्ग की महिलाओं तक पहुंचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *