हिस्ट्रीशीटर शेरखां,सुहेल, आसिफ,आबिद,शादाब और आसिफ नाम बदल बने हुए थे कांवडियों में शिवभक्त

Muzaffarnagar : नाम बदला, बताने लगे शिवभक्त, कांवड़ियों संग रहने वाले पांच लोगों की खुली पोल तो पता चला इरादा
मुजफ्फरनगर में पुलिस ने कांवड़ शिविरों के पास चोरी की नीयत से घूम रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया। उक्त लोग नाम बदलकर और शिवभक्त बनकर कांवड़ियों के साथ रह रहे थे। हिंदू युवा वाहिनी के एक मंत्री ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

आरोपितों के बारे में जानकारी देते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा।
हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कराया मुकदमा
थाना सिविल लाइंस पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर 22 जुलाई 2025।  कांवड़ शिविरों के पास चोरी की फिराक में घूम रहे पांच मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह लोग नाम बदलकर व शिवभक्त बनकर शिविर में कांवड़ियों के साथ रह रहे थे। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पांचों आरोपितों को 14 जुलाई को शांतिभंग की आशंका के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन अब इनके विरुद्ध हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रहलाद पाहूजा ने मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके चलते पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि पांच युवकों को थाना सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों में हिस्ट्रीशीटर आसिफ, आबिद, सुहैल उर्फ चोकड उर्फ शेरखान, शादाब और आसिफ शामिल हैं। यह लोग नाम बदलकर शिवभक्त बनकर नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे थे। यह बहुत ही शातिर गैंग है।

नाम बदला, बताने लगे शिवभक्त, कांवड़ियों संग रहने वाले पांच लोगों की खुली पोल तो पता चला इरादा

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने कांवड़ शिविरों के पास चोरी की नीयत से घूम रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया। उक्त लोग नाम बदलकर और शिवभक्त बनकर कांवड़ियों के साथ रह रहे थे। हिंदू युवा वाहिनी के एक मंत्री ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

आरोपितों की जानकारीे देते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा।
हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कराया मुकदमा
थाना सिविल लाइंस पुलिस ने किया गिरफ्तार
कांवड़ शिविरों के पास चोरी की फिराक में घूम रहे पांच मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह लोग नाम बदलकर व शिवभक्त बनकर शिविर में कांवड़ियों के साथ रह रहे थे। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पांचों आरोपितों को 14 जुलाई को शांतिभंग की आशंका के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन अब इनके विरुद्ध हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रहलाद पाहूजा ने मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके चलते पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पांच युवकों को थाना सिविल लाइंस पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपितों में हिस्ट्रीशीटर आसिफ, आबिद, सुहैल उर्फ चोकड उर्फ शेरखान, शादाब और आसिफ हैं। यह लोग नाम बदलकर शिवभक्त बनकर नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे थे। यह बहुत ही शातिर गैंग है।

गैंग्सटर एक्ट में कार्रवाई प्रस्तावित

उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ गैंग्सटर एक्ट में कार्रवाई प्रस्तावित है। साथ ही इस गैंग की जांच को तीन टीम एसओजी सर्विलांस, एसआईटी और सिविल पुलिस का गठन किया गया है।

बता दें कि इन सभी आरोपितों को पुलिस ने 14 जुलाई को पकड़ शांतिभंग की कार्रवाई की थी जिसमें उन्हें जमानत मिल गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ पूर्व में अलग-अलग थानों में आर्म्स एक्ट व चोरी के मुकदमे पंजीकृत हैं। आबिद के कब्जे से 2023 में कांवड़ यात्रा के दौरान शिविरों से चोरी किए 72 मोबाइल फोन मिले थे।

दर्ज मुकदमे में यह आरोप लगाया

हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रहलाद पाहूजा ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि आरोपित मुस्लिम समाज के थे। पांचों युवक अपना नाम बदलकर और शिवभक्तों की वेशभूषा पहनकर शिविरों में कांवड़ियों के साथ उठ बैठ रहे थे। हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे थे। यदि इन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता तो यह लोग धर्मों में वैमनस्यता फैला कर कानून व्यवस्था बिगाड़ते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *