2030 :जर्मनी तक ही पहुंच पाएगी भारतीय इकॉनामी! ये रहे IMF आंकड़े
India Will Be World’s Fourth Largest Economy In 2030 As Per Imf Projection
India GDP: 2030 तक भी जर्मनी से आगे नहीं निकल पाएगी भारत की इकॉनामी! देख लीजिए IMF के आंकड़े
दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनामी है। अगले दो साल भी भारत का दबदबा बरकरार रहने का अनुमान है। आईएमएफ के मुताबिक 2030 तक भारत दुनिया की चौथी बड़ी इकॉनामी बन जाएगा।
नई दिल्ली 26 अगस्त 2026 : भारत दुनिया में बड़े देशों में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। सरकार ने हाल में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की नॉमिनल जीडीपी 3.92 ट्रिलियन डॉलर दर्ज की गई है और वह दुनिया की छठी बड़ी इकॉनमी है। आईएमएफ के मुताबिक 2025 की इकॉनमी 7.6% की रफ्तार से बढ़ी। 2026 और 2027 में भारतीय जीडीपी के 6.5% की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान चीन की इकॉनमी क्रमश: 4.4% और 4% की रफ्तार से बढ़ सकती है। अभी भारत से आगे अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान और यूके हैं।
भारत दुनिया के बड़े देशों में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है।
आईएमएफ की मानें तो साल 2030 में अमेरिका $37.6 ट्रिलियन के साथ दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी बना रहेगा। अभी उसकी जीडीपी का साइज $32.38 ट्रिलियन है। इसी तरह चीन की जीडीपी $26.04 ट्रिलियन पर पहुंच जाएगी $20.85 ट्रिलियन है। यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी वाला देश जर्मनी $6.17 ट्रिलियन के साथ दुनिया की लिस्ट में तीसरे नंबर पर बना रहेगा। अभी उसकी जीडीपी $5.45 ट्रिलियन है।
भारत की इकॉनामी
भारत की जीडीपी 2030 तक $6.17 ट्रिलियन पहुंचने का अनुमान है। अभी भारत की इकॉनमी का साइज $4.15 ट्रिलियन है। भारत तब यूके और जापान को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच जाएगा। अभी यूके की इकॉनमी का साइज $4.26 ट्रिलियन है जबकि जापान की जीडीपी $4.38 ट्रिलियन है। 2030 तक यूके की इकॉनमी $5.14 ट्रिलियन तक पहुंच जाएगी और यह जापान ($5 ट्रिलियन) से आगे निकल जाएगी।
आईएमएफ के मुताबिक 2030 में फ्रांस की इकॉनमी $4 ट्रिलियन, ब्राजील की $3.2 ट्रिलियन, इटली की $3.04 ट्रिलियन और कनाडा की जीडीपी $3 ट्रिलियन पहुंच जाएगी। इसके बाद रूस ($2.59 ट्रिलियन), मेक्सिको ($2.59 ट्रिलियन), ऑस्ट्रेलिया ($2.48 ट्रिलियन), स्पेन ($2.47 ट्रिलियन), साउथ कोरिया ($2.26 ट्रिलियन), इंडोनेशिया ($2.08 ट्रिलियन), तु्र्की ($1.93 ट्रिलियन), नीदरलैंड ($1.65 ट्रिलियन), सऊदी अरब ($1.65 ट्रिलियन) और पोलैंड ($1.38 ट्रिलियन) का नंबर है।



