ज्ञान:आक्रामकता का कोई स्थानीय समाधान नही, तुर्की और ग्रीस हैं उदाहरण
ग्रीस कैसे तुर्की बना: इस्लामिक समुदाय और देशों के विभाजन
इस्लाम के अधूरे एजेंडे – केस – ग्रीस और बाल्कन बनाम तुर्की
कैसे तुर्की सेकुलर चरित्र का दावा करते हुए असमान विभाजन के बाद अपने पूर्व ईसाई उपनिवेशों का इस्लामीकरण कर रहा है।
आज जो तुर्की है वह कभी ग्रीस हुआ करता था। यह पहला भौगोलिक तथ्य है जिससे आपको परिचित होने की आवश्यकता है कि तुर्की तुर्की नहीं था। मूर्तिपूजक और ईसाई काल में तुर्की को अनातोलिया/एशिया माइनर कहा जाता था। जबकि पूर्वी तुर्की आर्मेनिया था।
तुर्कों का मूल निवास पूर्वी साइबेरिया में बैकाल झील के पास कहीं है। तुर्की में तुर्क आक्रमणकारी/ जनसँख्या हैं। तुर्क तुर्की के मूल निवासी नहीं हैं। वे आक्रमणकारी थे और बाहर से आकर वहाँ बसे हैं|
अनातोलिया (आज का तुर्की) में मूर्तिपूजक ग्रीक, मूर्तिपूजक रोमन और फिर ईसाई बैजांटाइन इन साम्राज्यों के कुछ सबसे महत्वपूर्ण प्रांत थे। यह प्राचीन ७ अजूबों में से दो का घर है।
ग्रीस एक समुद्री सभ्यता थी और तुर्की के पूरे तटवर्ती इलाके और कई अंतर्देशीय शहरों को ग्रीस लोगों द्वारा बसाया गया था। इफिसुस और स्मिर्ना जैसे कुछ महान यूनानी नगर अब मुस्लिम तुर्की में स्थित हैं।
5 वीं शताब्दी तक, जो तुर्की है वह पूरी तरह से ग्रीस का हिस्सा बन गया था: संस्कृति में ग्रीक, भाषा और मज़हब में ईसाई क्योंकि वह उस समय बैजांटाइन या पूर्वी रोमन साम्राज्य का हिस्सा था।
11 वीं शताब्दी से सेल्जुक तुर्कों की बर्बर जनजातियों ने अनातोलिया (वर्तमान तुर्की) में बैजांटाइन साम्राज्य पर आक्रमण करना प्रारम्भ कर दिया। ये तुर्क मुसलमान थे। ट्रांसऑक्सियाना की मुस्लिम विजय के दौरान उन्हें अरबों और फारसियों द्वारा धर्मान्तरित कर दिया गया था ।
अरल सागर के पास अपने घर से उठकर, इन सेल्जुक तुर्कों ने अनातोलिया (जो अब तुर्की है) में बैजांटाइन साम्राज्य पर आक्रमण किया। १०७१ ई में मंज़िकर्ट की लड़ाई में , मुस्लिम सेल्जुक ने ईसाई बैजांटाइन सेनाओं को हराया और सम्राट रोमनोस IV को बंधी बनाकर उसके साम्राज्य पर अधिकार कर लिया।
यह ईसाई बैजांटाइन साम्राज्य के लिए एक विनाशकारी हार थी। इसने सुनिश्चित किया कि वे अनातोलिया और आर्मेनिया, इसके दो सबसे धनि और मुख्य क्षेत्रों की रक्षा करने में सक्षम नहीं होंगे। इस बीच मुस्लिम तुर्कों ने अनातोलिया पर आक्रमण करना प्रारम्भ कर दिया और बड़ी संख्या में वहां बस गए।
उन्होंने स्थानीय ईसाइयों को विस्थापित किया, उन्हें इस्लाम में धर्मान्तरित किया और विरोध करने वालों का नरसंहार किया और अंततः ग्रीक सभ्यता के एक मुख्य हिस्से को मुस्लिम बहुल भूमि बनाने में सफल रहे। पूर्व में केवल आर्मेनिया ही थोड़ा विरोध करने में सक्षम रहा।
सेल्जुक तुर्कों ने एशिया माइनर का इस्लामीकरण कर दिया था लेकिन वे बैजांटाइन साम्राज्य की राजधानी – कॉन्स्टेंटिनोपल को जीतने में सक्षम नहीं हुए थे। वह कार्य ओटोमन साम्राज्य द्वारा पूरा किया गया था जो १४वीं शताब्दी में अनातोलिया में सेल्जुक तुर्क के उत्तराधिकारी के रूप में उभरा।
ओटोमन्स ने अंततः १४५३ ई में कॉन्स्टेंटिनोपल पर आक्रमण किया और उसे नष्ट कर दिया और बैजांटाइन साम्राज्य अंततः समाप्त हो गया। उस समय विश्व के सबसे महत्वपूर्ण ईसाई महानगर को ओटोमन्स आक्रमण ने नष्ट करके उसका इस्लामीकरण कर दिया। इसका नाम बदलकर इस्तांबुल कर दिया गया।
पूर्वी यूरोप के अन्य हिस्सों में तुर्कों का विस्तार हुआ और बुल्गारिया, मैसेडोनिया, सर्बिया, बोस्निया, अल्बानिया, क्रोएशिया के कुछ हिस्सों सहित बाल्कन इस्लामी तुर्की के अधीन हो गए। पेलोपोनिस, थिसली, एथेंस और मैसेडोनिया (मूल ग्रीक क्षेत्रों) में भी उसका शासन हुआ।
लगभग 300 वर्षों के क्रूर अधिकार के बाद, ग्रीस अंततः 1829 में स्वतंत्रता की क्रांति में स्वतंत्र हो गया जिसमें ग्रीस को रूसी, फ्रांस और ब्रिटेन ने सहायता की। हालाँकि ग्रीस की वर्तमान सीमाएँ 1923 तक ही वापस ग्रीस का पुराना आकार ले पायी थीं।
1920 की सेव्रेस की संधि में, ग्रीस ने अनातोलियन मुख्य भूमि में प्राचीन यूनानी नगर स्मिर्ना के पास थोड़ी भूमि का अधिग्रहण कर लिया था। इसने अंततः ग्रीस को प्राचीन ग्रीक सीमाओं की एक झलक दी थी, हालांकि कॉन्स्टेंटिनोपल की राजधानी तो अभी भी इसमें नहीं थी।
लेकिन तुर्की यह कैसे होने दे सकता था। मुस्तफा कमाल अतातुर्क ने स्मिर्ना और थ्रेस के ग्रीक संरक्षकों के विरुद्ध सेना का नेतृत्व किया और 1922 तक ग्रीस को अनातोलिया से बाहर निकाल दिया। तुर्की ने फिर एक और नरसंहार किया: इस बार यूनानियों के विरुद्ध।
अनातोलिया में बचे लगभग 264,000 ग्रीक ईसाइयों का नरसंहार किया गया। काले सागर क्षेत्रों में नरसंहार विशेष रूप से गंभीर था और इसे पोंटिक नरसंहार के रूप में जाना जाता है। काले सागर के कुछ सबसे प्राचीन यूनानी समुदाय पूर्णतः नष्ट हो गए।
पश्चिम में, स्मिर्ना के ग्रीक ईसाइयों को तुर्की मुस्लिम सेना और नागरिकों द्वारा नरसंहार का सामना करना पड़ा। इतिहासकार अर्नोल्ड टॉयनबी बताते हैं कि तुर्कों ने न केवल यूनानियों को मारा, बल्कि ईसाई उपस्थिति को पूरी तरह से मिटाने के लिए उनके घरों को पेट्रोल से जला दिया।
स्मिर्ना के ग्रीक ऑर्थोडॉक्स आर्कबिशप क्राइसोस्टोमोस को सार्वजनिक रूप से पीट-पीट कर मार डाला गया। ग्रीक ईसाइयों को अकथनीय अत्याचारों का सामना करना पड़ा। यूनानियों को अंततः उनकी प्राचीन पूर्वी मातृभूमि – स्मिर्ना, इफिसुस और अनातोलिया – में नष्ट कर दिया गया था ।
1923 में ग्रीक प्रधान मंत्री वेनिज़ेलोस ने जनसंख्या के हस्तांतरण का प्रस्ताव रखा। उसने अर्मेनियाई और यूनानियों के भयानक नरसंहार को देखा था। तुर्की ईसाईयों से पीछा छुडाना चाहता था और उसने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।
तुर्की और बाल्कन के बीच जनसंख्या का आदान-प्रदान किया गया । नरसंहार के बाद तुर्की में जो भी ईसाई बचे थे, उन्हें तुरंत ग्रीस में निष्कासित कर दिया गया। ग्रीस ने भी अपने मुसलमानों को तुर्की भेजा। विभाजन पूरा हो गया था।
यह एक पूर्ण विभाजन का एकमात्र उदाहरण है, जिसमें जनसंख्या का पूर्ण आदान-प्रदान किया गया था। जबकि यूनानियों ने अधिकतर तुर्की मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया, तुर्की ने अधिकांश ग्रीक ईसाइयों को मार डाला और बाकी को ग्रीस में निष्कासित कर दिया।
ग्रीस ने एक बड़ा मूल्य चुकाने के बाद, अंततः सभी मुसलमानों को तुर्की में स्थानांतरित करके स्थानीय रूप से इस्लामी समस्या का समाधान प्राप्त कर लिया था। ऐसा लग रहा था जैसे इस्लामी समस्या का स्थानीय समाधान होता है। लेकिन यहाँ कहानी समाप्त नहीं होती है।
ग्रीस की सीमा आज चार देशों के साथ लगती है : अल्बानिया, मैसेडोनिया, बुल्गारिया और तुर्की। जिनमें से दो पूरी तरह से मुस्लिम हैं, एक लगभग मुस्लिम बहुसंख्यक है और आखिरी में एक बड़ा मुस्लिम अल्पसंख्यक वाला देश| ग्रीस इस्लामी राज्यों और समुदायों से घिरा हुआ है|
ग्रीस ने अपनी सभी मुस्लिम जनसँख्या का आदान-प्रदान किया लेकिन बाल्कन में अन्य देश उतने सक्षम नहीं थे। अल्बानिया और कोसोवो लगभग पूरी तरह से मुस्लिम थे , जबकि बोस्निया में एक बड़ा मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय था और इसी तरह उत्तर मैसेडोनिया भी था। बुल्गारिया में भी कुछ मुसलमान थे।
लेकिन बाल्कन कम्युनिस्ट शासन के अधीन आ गए और 70 वर्षों तक इन देशों मज़हब पर ध्यान नहीं दिया गया। लेकिन साम्यवाद के पतन के बाद मज़हब एक बार फिर सर्वोच्च हो गया और इन देशों के मज़हबी विन्यास ने ग्रीक हितों के विरुद्ध कार्य करना प्रारम्भ कर दिया।
साम्यवाद के पतन से इन देशों में बुनियादी ढांचे और संस्थानों का पतन हुआ। लाखों बुल्गारियाई पश्चिमी यूरोप और अन्य देशों में भाग गए। और साम्यवादी अवसाद के कारण उनकी जनसंख्या में भारी गिरावट आई थी। अन्य देशों में भी ऐसी ही स्थिति थी।
तुर्की के मुसलमानों ने इस स्थिति का फायदा उठाया। उन्होंने 1990 के दशक में इन देशों में घुसपैठ करना प्रारम्भ कर दिया, उनके संस्थानों पर अधिकार कर लिया और बाल्कन में मुस्लिम बहुल गांवों, नगरों की स्थापना की। बुल्गारिया में अब लगभग 12% की विशाल मुस्लिम जनसँख्या है।
मैसेडोनिया लगभग वैसा ही है जहां 1971 में लेबनान था। अब इसमें 33% मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं जो पिछले तीन दशकों में प्रवास के माध्यम से तेजी से बढ़ रहा है। जल्द ही वहाँ मुस्लिम बहुमत हो सकता है।
अल्बानिया लगभग 83% मुस्लिम बहुमत का देश है और कोसोवा लगभग पूरी तरह से मुस्लिम है। और ये दोनों देश भूमध्यसागरीय क्षेत्र में बहुत सारे माफिया और अवैध गतिविधियों का नेतृत्व करते हैं। और चौथा देश निश्चित रूप से तुर्की है।
ग्रीस मुस्लिम देशों और चारों तरफ से भारी मुस्लिम अल्पसंख्यकों से घिरा हुआ है। परिणामस्वरूप ग्रीस में एक बार फिर मुस्लिम अल्पसंख्यक लगभग 2% हो गए हैं और तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर तुर्की ने अपनी पूरी ईसाई जनसँख्या को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया है।
यूरोप में में शरणार्थी संकट ने ग्रीस को क्षति पहुंचाई है और अधिकांश अरब शरणार्थी पहले पूरे तुर्की को छोड़कर थ्रेस के माध्यम से ग्रीस में प्रवेश करते हैं। और तुर्की यूरोप के इस इस्लामी आक्रमण में उनकी सहायता करता है। इस इस्लामी आक्रमण में ग्रीस पहला अग्रिम पंक्ति वाला देश है।
इसके अलावा ग्रीस की डूबती अर्थव्यवस्था और इसकी तेजी से घटती जनसँख्या है। यह केवल समय की बात है जब तुर्की के मुसलमान एक बार फिर ग्रीस में एक महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक बन जायेंगे।
ग्रीस हमें सिखाता है कि इस्लामवाद और इस्लामी घुसपैठ की समस्या का कोई स्थानीय समाधान नहीं है। पड़ोसी देशों की मज़हबी जनसांख्यिकी उतनी ही मायने रखती है जितनी कि हमारे अपने देश की जनसांख्यिकी। भारत यूनानी समस्या से पर्याप्त सबक ले सकता है।
–-#पंकज सक्सेना
===
प्राचीन ग्रीक सभ्यता का मूल भौगोलिक क्षेत्र आज लगभग पूरी तरह इस्लामी देशों में परिवर्तित हो चुका है। वह पूरा इलाका जहाँ कभी यूनानी (Hellenic) और Hellenic) सभ्यता फली-फूली थी, आज मुस्लिम-बहुल देशों के अंतर्गत आता है।प्राचीन ग्रीक दुनिया के प्रमुख क्षेत्र और उनकी आज की स्थिति:
|
प्राचीन ग्रीक क्षेत्र
|
उस समय का प्रमुख भाग आज का देश
|
धर्म (आज)
|
|---|---|---|
|
मुख्य यूनान (एथेंस, स्पार्टा, थेब्स)
|
ग्रीस (Greece)
|
ईसाई (ऑर्थोडॉक्स) – अपवाद
|
|
एजियन द्वीप और पश्चिमी अनातोलिया
|
तुर्की (Turkey)
|
99% मुस्लिम
|
|
इओनिया (इफेसुस, मिलेतुस, हेलिकार्नासस)
|
तुर्की
|
मुस्लिम
|
|
अनातोलिया के अंदरूनी हिस्से (कप्पादोकिया, गलातिया)
|
तुर्की
|
मुस्लिम
|
|
पोंटस और काला सागर तट
|
तुर्की
|
मुस्लिम
|
|
सिकंदर का साम्राज्य (हेलेनिस्टिक काल)
|
||
|
मिस्र (इस्कंदरिया, नौक्राटिस)
|
मिस्र (Egypt)
|
90–95% मुस्लिम
|
|
लेवांत (सीरिया, फोनीशिया, फिलिस्तीन)
|
सीरिया, लेबनान, इज़रायल/फिलिस्तीन
|
सीरिया-लेबनान मुस्लिम बहुल, इज़रायल यहूदी
|
|
मेसोपोटामिया (सेल्यूसिया, बेबीलोन)
|
इराक
|
95–98% मुस्लिम
|
|
फारस और मध्य एशिया
|
ईरान, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान आदि
|
लगभग 99% मुस्लिम
|
|
लीबिया (साइरेने)
|
लीबिया
|
97% मुस्लिम
|
एकमात्र अपवादआधुनिक ग्रीस ही एकमात्र देश है जो प्राचीन ग्रीक दुनिया का मूल केंद्र था और आज भी गैर-मुस्लिम (ईसाई ऑर्थोडॉक्स) बहुल है।
बाकी पूरा हेलेनिस्टिक दुनिया का विस्तार (सिकंदर से लेकर अफगानिस्तान तक) आज इस्लामी देशों में बदल चुका है।
समयरेखा में संक्षेप में बदलाव
- 4वीं–6वीं शताब्दी: पूरे क्षेत्र में ईसाईकरण
- 7वीं–8वीं शताब्दी: अरब विजय → मिस्र, सीरिया, अनातोलिया के दक्षिणी हिस्से इस्लामी
- 11वीं–15वीं शताब्दी: तुर्की जनजातियों (सेल्जुक, फिर उस्मानी) ने अनातोलिया और दक्षिण-पूर्व यूरोप को इस्लामी बनाया
- 1453: कांस्टेंटिनोपल (आज का इस्तांबुल) पर उस्मानी विजय → बाइजेंटाइन साम्राज्य का अंत
- 1923 तक उस्मानी साम्राज्य के अंत तक पूरा बाल्कन से मध्य पूर्व तक का इलाका इस्लामी शासन में रहा (सिवाय ग्रीस के)
निष्कर्ष–हाँ, प्राचीन ग्रीक सभ्यता का 95% से अधिक भौगोलिक क्षेत्र आज इस्लामी देशों का हिस्सा है। केवल मूल ग्रीस ही ईसाई रहा। बाकी सब – तुर्की, मिस्र, सीरिया, इराक, लीबिया, यहां तक कि सिकंदर के साम्राज्य का पूर्वी हिस्सा – पूरी तरह मुस्लिम-बहुल हो चुका है।यह विश्व इतिहास की सबसे बड़ी सांस्कृतिक-धार्मिक परिवर्तन के उदाहरणों में से एक है।
तुर्की: प्राचीन अनातोलिया (आधुनिक तुर्की) में कई महत्वपूर्ण यूनानी शहर और सांस्कृतिक केंद्र थे, जैसे इफिसुस, ट्रॉय और हैलिकार्नासस । तुर्की आज एक बहुसंख्यक मुस्लिम देश है।
मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका: सिकंदर महान के विजय अभियानों के बाद, ग्रीक संस्कृति और भाषा (हेलेनिस्टिक काल) इन क्षेत्रों में प्रमुख हो गई थी। आज, ये क्षेत्र पूरी तरह से इस्लामी देशों का हिस्सा हैं (उदाहरण को, मिस्र, लेबनान, सीरिया)।
संक्षेप में:
मुख्य क्षेत्र (आधुनिक ग्रीस): यह एक ईसाई बहुल, स्वतंत्र देश बना हुआ है ।
अन्य ऐतिहासिक क्षेत्र: प्राचीन ग्रीक प्रभाव वाले अनातोलिया और मध्य पूर्व के क्षेत्र बाद में इस्लामी शासन के अधीन आ गए। वर्तमान में मुस्लिम बहुसंख्यक देश हैं।
अनातोलिया (आधुनिक तुर्की) : यह प्राचीन ग्रीक सभ्यता के सबसे महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक था, जहाँ इफिसुस और स्मिर्ना (आधुनिक इज़मिर) जैसे महान यूनानी नगर स्थित थे। आज, तुर्की एक प्रमुख मुस्लिम बहुल देश है।
लेवंत (सीरिया और लेबनान): इन तटवर्ती इलाकों में भी प्राचीन यूनानी शहर और बस्तियां थीं।
मिस्र: अलेक्जेंडर विजय बाद, टॉलेमिक राजवंश में मिस्र एक प्रमुख हेलेनिस्टिक केंद्र बन गया, जिसकी राजधानी अलेक्जेंड्रिया शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र था। आज मिस्र एक मुस्लिम बहुल देश है।
क्षेत्र: सिकंदर महान ने एक ऐसा साम्राज्य बनाया जो यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और एशिया में फैला हुआ था।
विस्तार: इसमें भूमध्य सागर के आसपास के क्षेत्रों, एशिया माइनर, सिंधु घाटी, मिस्र, उत्तरी अफ्रीका, दक्षिणी इटली, फ्रांस और स्पेन के कुछ हिस्सों में भी बस्तियां शामिल थीं।
शहरी विस्तार: प्राचीन ग्रीक उपनिवेश 800 ईसा पूर्व से 400 ईसा पूर्व के बीच पूरे भूमध्य सागर में फैल गए थे।
ग्रीस का भूमि क्षेत्र 131,940 वर्ग किलोमीटर (जल: 1,140 वर्ग किलोमीटर, स्थल: 130,800 वर्ग किलोमीटर ) का एक प्रायद्वीपीय देश( दक्षिणी यूरोप में लगभग 2,000 द्वीपों का द्वीपसमूह ) है। 2021 की जनगणना के अनुसार, ग्रीस की अनुमानित जनसंख्या 105 लाख है। मान्यता प्राप्त मुस्लिम अल्पसंख्यक जो ज्यादातर थ्रेस में है, 98,000 से 140,000 (0.9% और 1.2% के बीच) तक है। ग्रीस में अल्बानियाई आप्रवासी मुस्लिम आस्था से जुड़े हैं।

