SIR प्रक्रिया में लक्षद्वीप सबसे आगे,उप्र सबसे पीछे

  1. hindi NewsindiaSir Process Underway In 12 States Uttar Pradesh Lags Behind And Lakshadweep Leads
    12 राज्यों में चल रही SIR प्रक्रिया, जानिए कौन सा राज्य चल रहा टॉप पर, कौन है सबसे पीछे
    चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। लक्षद्वीप में शत-प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। गोवा और पश्चिम बंगाल में भी अधिकांश कार्य संपन्न हो गया है। उत्तर प्रदेश में अभी 55 प्रतिशत काम ही हुआ है। मतदाता चार दिसंबर तक अपने फार्म भर सकते हैं।

नई दिल्ली 28 नवम्बर 2025 : उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में चल रही चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया अपने तय समय से आगे चल रही है। आयोग सूत्रों का कहना है कि मतदाताओं को चार नवंबर से एनुमरेशन फार्म देना शुरू किया गया था। चार दिसंबर तक वोटरों को दिए गए फार्म इकट्ठे करने का टारगेट रखा गया था। लेकिन जिस स्पीड से एसआईआर चल रहा है। उसे देखते हुए लगता है कि फार्म इकट्ठे करने का कार्य तय टारगेट से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।
sir process
एसआईआर प्रक्रिया

लक्षद्वीप नंबर 1 पर, यूपी सबसे पीछे
आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, 28 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक लक्षद्वीप में पहले वोटरों को एनुमरेशन फार्म देना, फिर वोटरों से यह फार्म लेकर उन्हें अपने सिस्टम में चढ़ाने तक का सारा कार्य 100 फीसदी पूरा कर लिया गया है। दूसरे नंबर पर गोवा है। जहां 92 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। पश्चिम बंगाल भी पीछे नहीं है। यहां भी करीब 88 फीसदी काम पूरा हो गया है। जबकि सबसे पीछे उत्तर प्रदेश चल रहा है।

एसआईआर करीब 55 फीसदी कार्य पूरा
जहां अभी तक एसआईआर की इस पहले चरण की प्रक्रिया में करीब 55 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है। हालांकि, मतदाता नौ दिसंबर को वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट पब्लिकेशन के लिए चार दिसंबर तक अपने फार्म ऑनलाइन या ऑफलाइन भर सकते हैं। दूसरी तरफ, भले ही कायदे-कानून के मुताबिक एसआईआर प्रक्रिया में आधार अनिवार्य ना हो।

लेकिन कई वोटरों का कहना है कि उनके पास आ रहे बीएलओ ने साफतौर पर कहा कि अगर आधार नंबर नहीं दिया तो उनका वोटर लिस्ट में नाम आना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में कुछ बीएलओ आयोग से आधार देना अनिवार्य ना होते हुए भी वोटरों से आधार नंबर मांग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *