लस्ट जिहाद: मुंहबोली बहन से निकाह,शैलू प्रजापति बनाई समीरा,महिला ने लगाई फांसी,अब बुलडोजर कार्रवाई

ujjainHindu Woman Committed Suicide After Harassed By Muslim Husband Police Demolished Accused House
मुंहबोली बहन से निकाह कर शैलू प्रजापति बनाई समीरा,प्रताड़ना से तंग महिला ने दी जान,अब बुलडोजर ले पहुंची पुलिस

उज्जैन के बड़नगर की रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला की दो शादियां हुई थीं। पहली शादी 4 साल पहले हुई थी। इसी बीच मोनू खां नाम के शख्स ने उसको मुंहबोली बहन बना लिया। शादी टूटने के बाद महिला से खुद ने 2 साल पहले शादी की थी।

उज्जैन: जिले की बड़नगर तहसील के गुलाबपुरा गांव में एक महिला के फांसी लगाने पर हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं महिला के परिजनों ने फांसी को हत्या बता उसका कारण लव जिहाद और मुस्लिम युवक की प्रताड़ना बताया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा लिख शव का पोस्टमार्टम करवाया है । दो आरोपित हिरासत में भी है। प्रशासन ने मुख्य आरोपित के मकान पर बुलडोजर चलाया है।

मुंह बोली बहन बना बढाई नजदीकी,बहला-फुसलाकर किया निकाह
दरअसल, बड़नगर की रहने वाली शैलू पिता सत्यनारायण प्रजापत का विवाह 4 साल पहले धार जिले के बदनावर में हिदू रीति रिवाज से हुआ। इस बीच बड़नगर के पास गुलाबपुरा गांव में रहने वाला (पिता गुड्डू खां) मुस्लिम युवक मोनू खां महिला से मिलने बदनावर जाता था। उसने शैलू को अपनी मुंह बोली बहन बना लिया। फिर 2 साल पहले महिला को बहला फुसलाकर मोनू खां ने निकाह कर लिया और नाम शैलू से बदलकर समीरा कर दिया। निकाह बाद दोनों जोधपुर रहने लगे। कुछ माह पहले ही बड़नगर के गुलाबपुरा में रहने आए।

घरवालों को बताई सारी बात
तभी शैलू उर्फ समीरा के परिजन भी उसके संपर्क में थे। शैलू( समीरा) परिजनों को बताती थी कि मोनू उससे मारपीट करता है, प्रताड़ित करता है। मुस्लिम रीति रिवाज से रहने को मजबूर करता है। परिजनों ने उसे कई बार बुर्के में भी देखा। एक दिन पहले परिजनों को सूचना मिली कि शैलू की मौत फांसी से हो गई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा लिखा।

पुलिस ने पांच आरोपित बनाए
पुलिस एफआईआर के अनुसार मुकद्दर.आ भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2) , 351(3), 3(5) और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 व 5 में अंकित हुआ है। मुकदमे में पुलिस ने पांच लोगों मोनू खां, सोनू खां, गुड्डू खां, शहनाज बी और तबस्सुम खां को आरोपित बनाया है। वहीं पुलिस ने दो आरोपितों को  हिरासत में भी ले लिया है।

अवैध मकान पर चला बुलडोजर
पुलिस प्रशासन की टीम ने आज ही मुख्य आरोपित मोनू खां के अवैध मकान बुलडोजर से ढाई दिया है। मृतका के भाई दिनेश प्रजापत ने बताया कि हमने शैलू की शादी 4 साल पहले धार जिले के बदनावर में की थी। शादी के 2 साल बाद मोनू खां ने शैलू से संपर्क किया और उसे बहन बनाया और फिर शादी कर ली। मोनू खां ने शैलू का नाम समीरा कर दिया और उसके साथ निकाह भी पढ़ा। 2 दिन पहले शैलू मिली थी और वह कह रही थी कि पति परेशान करता है और मारपीट करता है। तब वह बुर्के में थी।

डॉक्टर ने टीचर से निकाह का वादा कर मिटाई हवस,FIR होते ही भाग गया

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक भयावह मामला सामने आया है,जहां हनुमानताल क्षेत्र की एक शिक्षिका ने बीएएमएस डॉक्टर एजाज अंसारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने बताया कि आरोपित ने उसे निकाह का झांसा देकर कई बार वासना का शिकार बनाया।

जानकारी के अनुसार,शिक्षिका इलाज को डॉक्टर के क्लीनिक जाती थी। आरोपित पहले से शादीशुदा है और दूसरी जगह भी निकाह किये हुए है। आरोपित पर शिक्षिका को क्लीनिक बुलाकर पीटने का भी आरोप है। मुकदमा लिखे जाने पर आरोपित डॉक्टर भाग गया। हनुमानताल थाना पुलिस उसे ढूंढ रही है।

Madhya Pradesh Jabalpur Teacher Assault BAMS Doctor Ejaz Ansari Fake Marriage Promise

Content Writer
Vikas Tiwari

 

punjabkesari

SettingsSettings
Contact UsContact Us

Indore में युवती पर धर्म बदलने का बनाया दबाव, ‘निकाह कर ले, नहीं तो तेरे परिवार को खत्म कर दूंगा’
Wednesday, Sep 17, 2025-04:05 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 21 वर्षीय छात्रा ने युवक पर धर्म परिवर्तन और जबरन शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि जब उसने शादी से इंकार किया तो युवक ने उस पर तेजाब फेंकने और परिवार को खत्म करने की धमकी दी।

धर्म परिवर्तन का दबाव
छात्रा ने बताया कि आरोपी मुकीम खान लंबे समय से उस पर शादी करने और धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। जब उसने अपनी इच्छा के खिलाफ जाने से साफ मना किया, तो मुकीम ने धमकी दी कि वह उसके पूरे परिवार को भेड़-बकरियों की तरह खत्म कर देगा।

रास्ते में रोककर दी धमकी
सोमवार को छात्रा गरबा प्रैक्टिस के लिए जा रही थी, तभी आरोपी ने रास्ते में रोककर फिर से शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर जोर-जबरदस्ती की। छात्रा के इनकार करने पर उसने एसिड अटैक की धमकी भी दी। घबराई छात्रा अपने भाई के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकीम खान के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Indore news Madhya Pradesh crime student harassment forced conversion acid attack threat religion pressure girl safety police case crime against women FIR registered

Content Writer
Vikas Tiwari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *