लस्ट जिहाद:छात्रा से होटल में बनाए संबंध,कन्वर्जन को दबाव, मेरठ के कैफ का सच क्या है?
meerutLlb Girl Accused Muslim Man For Blackmailing And Conversion Pressure
LLB छात्रा से होटल में बनाए संबंध,कन्वर्जन को दबाव, मेरठ के कैफ का सच क्या है?
मेरठ 29 जुलाई 2026। यहां की एलएलबी छात्रा का आरोप है कि गांव के कैफ ने खुद को दीपक बताकर उससे दोस्ती की। होटल ले जाकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। मेरठ में एलएलबी छात्रा से हिंदू बनकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, फिर ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कैफ उर्फ दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना पर थाने पहुंचे हिंदू संगठनों ने आरोपित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
मवाना इलाके में रहने वाली पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि गांव के रहने वाले कैफ ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को दीपक बताया और इसी नाम से उससे दोस्ती की। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपित ने शादी का भरोसा देकर उसे अपने विश्वास में ले लिया। आरोपित उसे मेरठ के एक होटल में लेकर गया, जहां उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए गए। बाद में वह उन्हीं वीडियो के आधार पर लगातार ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करने लगा।
आस्था परिवर्तन को ले गया मौलाना के पास
छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपित उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहा था। इसके लिए उसे एक मौलाना के पास ले जाने की कोशिश की गई और फोन पर भी किसी व्यक्ति से बात कराकर आस्था परिवर्तन को तैयार करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपित ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
परिजनों ने युवक की पिटाई की, पुलिस को सौंप दिया
सोमवार को परिजनों को सूचना मिली कि युवती आरोपित के साथ मेरठ के एक होटल मे मौजूद है। जैसे ही आरोपित होटल से बाहर निकला उसी समय आरोपित कैफ को परिजनों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करते हुए उसे पुलिस को सौंप दिया । पीड़िता ने आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करते हुए कहा कि उसके साथ धोखा कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
युवती को बहला-फुसलाकर अपहरण करने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और निकाह के उद्देश्य से ले जाने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित परिजन ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया था कि 27 जुलाई की सुबह उन्हें सूचना मिली कि गांव का ही आरोपित मोहम्मद कैफ उनकी भतीजी को जबरदस्ती ले जाने का प्रयास कर रहा है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को पकड़ लिया और पुलिस को सौंपा। पीड़िता ने बताया कि ई-रिक्शा चालक आरोपित वर्ष 2022 से उस पर बुरी नीयत रखता था और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपित उसे बस से राफन गांव के पास ले गया और फोन पर मौलाना से निकाह कराने की बात कह रहा था। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रवानिया ने बताया कि परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अपहरण के प्रयास, ब्लैक मेलिंग, मारपीट और आस्था परिवर्तन के प्रयास आदि अपराध की धाराओं में प्राथमिकी लिखी । पुलिस ने आरोपित का मोबाइल भी कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। मंगलवार देर शाम पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। बुधवार को पुलिस ने आरोपित का चालान कर उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मवाना थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से आरोपित के खिलाफ तत्काल मुकदमा लिख कठोर कार्रवाई की मांग की। संगठनों का कहना है कि युवतियों को लव जिहाद मे फंसाकर आस्था परिवर्तन करवाने की कोशिश करने वाले के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
कैफ उर्फ दीपक से हो रही पूछताछ
पुलिस कैफ उर्फ दीपक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि उसका साथ देने वाले मौलाना और साथी कौन थे। साथ ही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में लगाए गए सभी आरोपों की इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, मोबाइल फोन और अन्य उपलब्ध तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

