मुंबई के बिलाल काज़ी को UK में 70 बच्चियों के यौन उत्पीड़न में 30 साल सजा
कौन है बिलाल काजी जिसने UK में 70 नाबालिग लड़कियों का किया यौन उत्पीड़न, जज भी बोले- बहुत खतरनाक
पैरोल के योग्य होने से पहले काजी को कम से कम 20 साल की सजा काटनी होगी. वह जीवन भर यौन अपराधियों की सूची में भी शामिल रहेगा. जज ने भी उसे बेहद खतरनाक मानते हुए ये सजा सुनाई.
बिलाल काजी को जज ने भी बेहद खतरनाक माना. (फोटो-सोशल मीडिया)
यूके में भारतीय मूल के एक स्टूडेंट को कम से कम 70 नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में 30 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. यूनिवर्सिटी ऑफ चेस्टर में पढ़ने वाले 27 वर्षीय बिलाल काजी को शुक्रवार को सजा सुनाई गई. उसने बच्चों की अश्लील तस्वीरें बनाने, ब्लैकमेल करने और किसी बच्चे को यौन गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाने सहित 37 आरोपों में अपना जुर्म कबूल कर लिया था. ब्रिटिश अधिकारियों ने काजी को एक सीरियल ऑनलाइन ग्रूमर बताया है. अगस्त 2021 से अगस्त 2025 के बीच, उसने स्नैपचैट, रोब्लॉक्स और विंक जैसे सोशल मीडिया और गेमिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके 10 से 17 साल की लड़कियों को अपना निशाना बनाया.
उसने खुद को “रीस” नाम का 14 साल का श्वेत ब्रिटिश लड़का बताया. इसके लिए उसने एक अनजान किशोर की तस्वीरों का इस्तेमाल किया, ताकि वह लड़कियों का भरोसा जीत सके और उन्हें यकीन दिला सके कि वे उसके साथ एक सच्चे रोमांटिक रिश्ते में है.
एक बार संपर्क बन जाने के बाद, काजी धीरे-धीरे और अधिक अंतरंग तस्वीरें और वीडियो की मांग करने लगता था. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब लड़कियां ऐसा करने से हिचकिचाती थीं, तो वह उनसे कहता था कि जब लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं, तो वे ऐसा ही करते हैं.
कई बार लीक भी की तस्वीरें-वीडियो
इसके बाद, अगर वे उसकी आगे की मांगें मानने से इनकार करती थीं, तो वह उन्हें धमकी देता था कि जो तस्वीरें और वीडियो उन्होंने पहले ही उसे भेजे हैं, उन्हें वह उनके दोस्तों और परिवार वालों के बीच लीक कर देगा. कुछ मामलों में, उसने उनके सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिए, उनके कॉन्टैक्ट्स के बीच कंटेंट फैला दिया और तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट कर दीं. कोर्ट को बताया गया कि काजी ने स्नैपचैट के ज़रिए कुछ कंटेंट को चुपके से रिकॉर्ड भी किया और लड़कियों को ब्लैकमेल करने के लिए इसका इस्तेमाल किया
यह ग्रूमिंग रैकेट कैसे सामने आया
जांच तब शुरू हुई जब दिसंबर 2021 में 13 साल की एक लड़की ने UK पुलिस से संपर्क किया. उसने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने स्नैपचैट पर काजी से बात करना शुरू किया था, यह सोचकर कि वह उसकी ही उम्र का कोई लड़का है. जल्द ही उनकी बातचीत यौन प्रकृति की हो गई; काजी उससे अश्लील सवाल पूछने लगा और उसे आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने को मजबूर करने लगा.
जुलाई 2021 में, लड़की ने उससे कहा कि वह सिर्फ दोस्त बने रहना चाहती है और अब उसे तस्वीरें नहीं भेजना चाहती. इस पर काजी ने उसे गालियां दीं, बुरा-भला कहा और दावा किया कि वह उसकी संपत्ति है. उसने यह धमकी भी दी कि अगर लड़की उसकी बातें नहीं मानती रही, तो वह पहले भेजी गई तस्वीरों और कंटेंट को सबके बीच फैला देगा. अपनी तस्वीरें सबके सामने आ जाने के डर से, लड़की उसे आपत्तिजनक कंटेंट भेजती रही.
बाद में उसका स्नैपचैट अकाउंट हैक कर लिया गया और वह कंटेंट उसके दोस्तों के साथ शेयर कर दिया गया. उसने नवंबर 2021 में पुलिस को इस मामले की शिकायत की. बाद में जांच UK की चेशायर कॉन्स्टेबुलरी को सौंप दी गई, क्योंकि अधिकारियों को पता चला कि काजी का आखिरी ज्ञात पता चेस्टर में था. हालांकि, वह शहर और यूनिवर्सिटी छोड़ चुका था, लेकिन 21 जुलाई 2023 को UK वापस लौटने पर उसे हीथ्रो एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया.
पीड़ितों की पहचान करने वाले विशेष अधिकारियों ने काजी के डिवाइस से मिले यूज़रनेम और अन्य डेटा की जांच की. इसके जरिए उन्होंने UK के 45 पुलिस बलों में से 28 के अंतर्गत आने वाले 70 पीड़ितों की पहचान की. अपराध के समय इन पीड़ितों की उम्र 11 से 17 साल के बीच थी. पुलिस ने पहचाने गए हर पीड़ित से संपर्क किया और उन्हें अपने अनुभवों के बारे में बताने का मौका दिया.
तुम बहुत खतरनाक इंसान: जज
BBC की एक रिपोर्ट के अनुसार, 13 नवंबर को काजी को सजा सुनाते हुए जज स्टीफन एवरेट ने उसे एक ऐसा ‘यौन अपराधी’ बताया, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की कमजोर सुरक्षा का फायदा उठाकर कमजोर और असुरक्षित बच्चों को अपना निशाना बनाया. जज ने कहा, “यह समझ से परे है कि कोई इंसान उन छोटी बच्चियों के साथ ऐसा कैसे कर सकता है, जैसा तुमने किया.” उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करके काजी ने बच्चों से उनके अपने घरों में भी सुरक्षा का अहसास छीन लिया.
एवरेट ने कहा, “तुम बहुत खतरनाक इंसान हो.” उन्होंने बताया कि काजी ने बच्चों के दिमाग में पैठ बनाने को बहुत ही शातिर तरीकों का इस्तेमाल किया, और उनसे ऐसे काम करवाए जो उनके लिए पूरी तरह से अनजान और अजीब थे. जज ने कहा कि उन्हें सजा कम करने लायक कोई परिस्थिति नहीं दिखी और उन्होंने काजी के पछतावे पर भी संदेह जताया.
पैरोल के योग्य होने से पहले काजी को कम से कम 20 साल की सजा काटनी होगी. वह जीवन भर यौन अपराधियों की सूची में भी शामिल रहेगा और अगर उसे पैरोल पर रिहा किया जाता है, तो उसे आठ साल तक पैरोल की शर्तों का पालन करना होगा.
है कौन बिलाल काजी?
-
- पृष्ठभूमि और पढ़ाई। 27 वर्षीय बिलाल काजी मुंबई से ब्रिटेन में केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) में पीएचडी (PhD) करने गए थे। उन्होंने पहले यूनिवर्सिटी ऑफ चेस्टर (University of Chester) में पढ़ाई की और बाद में बर्मिंघम यूनिवर्सिटी से जुड़ गए।
- परिवार का विवरण। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मूल रूप से मुंबई के रहने वाले बिलाल का परिवार कुवैत में रहता है।
- गिरफ्तारी और सजा। NDTV और The Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर 70 नाबालिग लड़कियों के ऑनलाइन यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग में ब्रिटेन की चेस्टर क्राउन कोर्ट ने नवंबर 2026 में उन्हें 30 साल की जेल की सजा सुनाई है।
ब्रिटेन के चेस्टर क्राउन कोर्ट ने भारतीय छात्र 27 वर्षीय बिलाल काजी (Bilal Kazi) को 70 नाबालिग लड़कियों का ऑनलाइन यौन शोषण और ब्लैकमेल करने के जुर्म में 30 साल की जेल की सजा सुनाई है। साथ ही सजा पूरी होने के बाद उसे 8 साल की अतिरिक्त निगरानी (extended licence) पर रहना होगा और कम से कम 20 साल जेल में बिताने के बाद ही वह पैरोल का हकदार होगा।
मामले से जुड़ी मुख्य बातें:
• पहचान और तरीका: बिलाल काजी बर्मिंघम में रहता था और स्नैपचैट (Snapchat), रोब्लॉक्स (Roblox), विंक (Wink) और विज़ (Wizz) जैसे सोशल मीडिया व गेमिंग प्लेटफॉर्म पर खुद को ‘रीस’ (Reece) नाम का 14 वर्षीय श्वेत ब्रिटिश लड़का बताकर फर्जी पहचान के साथ लड़कियों से संपर्क करता था।
• शिकार बनी लड़कियां: उसने 11 से 17 साल (मुख्यतः 10 से 15 साल) की लगभग 70 लड़कियों को अपना निशाना बनाया, जो ब्रिटेन के 28 अलग-अलग पुलिस क्षेत्रों से जुड़ी हुई थीं।
• अपराध और ब्लैकमेल: उसने विश्वास जीतकर लड़कियों से अश्लील तस्वीरें और वीडियो मंगवाए और फिर उन्हें लीक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।Instagram·rajexpress__ +1
• दोषसिद्धि: उसने बच्चों को यौन गतिविधियों में शामिल करने (24 मामले), ब्लैकमेल (6 मामले) और अश्लील तस्वीरें रखने (3 मामले) सहित कुल 37 अपराधों में अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस की छापेमारी में उसके उपकरणों से 900 से अधिक आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए थे।The Times of India +1
• गिरफ्तारी: नवंबर 2021 में एक पीड़िता की शिकायत के बाद जांच शुरू हुई। काजी देश छोड़कर चला गया था, लेकिन जुलाई 2023 में ब्रिटेन लौटने पर उसे हीथ्रो एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।The Times of India
इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट The Times of India और Firstpost पर पढ़ी जा सकती है।The Times of India +1


