एक को छोड़कर बिहार के सभी नौ एग्जिट में एनडीए की धूमधाम से सत्ता में वापसी
7:25 PM
P-MARQ के एग्जिट पोल में भी एनडीए को स्पष्ट बहुमत
7:09 PM
डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार
7:05 PM
Peoples Pulse के सर्वे में भी एनडीए को बहुमत
6:56 PM
चाणक्य STRATEGIES पोल में NDA की सरकार
6:51 PM
चौथे एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार
6:43 PM
पोल्स ऑफ पोल्स में भी एनडीए की बंपर जीत
6:42 PM
पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी एनडीए सरकार
6:39 PM
जेवीसी पोल में भी एनडीए को बंपर बढ़त
6:34 PM
MATRIZE-आईएएनएस के एग्जिट पोल में एनडीए की बंपर वापसी
नई दिल्ली | 11 नवंबर 2025 । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण का मतदान खत्म हो गया है. अलग-अलग सर्वे एजेंसियों के सर्वे के एग्जिट पोल के नतीजों आ गए हैं. ये इस बात का पहला संकेत दे रहे हैं कि इस बार एनडीए जबरदस्त वापसी कर रहा है आप एग्जिट पोल के सटीक आंकड़े यहां देख सकते हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग भी खत्म हो गई है. राज्य की रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग से साफ है कि जनता ने किसी एक खेमे को सत्ता की बागडोर सौंपने का फैसला कर लिया है. अब तमाम टीवी चैनल और एजेंसियां ने अपने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं.
MATRIZE-आईएएनएस का एग्जिट पोल सबसे पहले सामने आया जिसमें NDA को 147-167 तथा महागठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके अलावा 8 और एग्जिट पोल आए हैं और सभी में एनडीए को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है. हालांकि, असली तस्वीर 14 नवंबर को मतगणना के दिन ही साफ होगी, जब वोटों की गिनती के बाद नतीजे आधिकारिक रूप से सामने आएंगे.
इस बार बिहार में मतदान दो चरणों में हुआ. पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को.
7:43 PM
सभी एग्जिट पोल में एनडीए की बंपर वापसी
अभी तक आए एग्जिट पोल के नतीजे इस प्रकार हैं-
न्यूज चैनल/एजेंसी एनडीए महागठबंधन अन्य
P-MARQ 142-162 80-98 1-7
दैनिक भास्कर 145-160 73-91 5-10
डीवी रिसर्च 137-152 83-98 2-6
Peoples Pulse 133-159 75-101 2-15
चाणक्य STRATEGIES 130-138 100-108 3-5
POLSTRAT 133-148 87-102 3-5
पीपल्स इंसाइट 133-148 87-102 3-8
जेवीसी पोल 135-150 88-103 3-6
MATRIZE-आईएएनएस 147-167 70-90 2-10


7:25 PM
P-MARQ के एग्जिट पोल में भी एनडीए को स्पष्ट बहुमत
P-MARQ के एग्जिट पोल में में भी एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिलता दिख रहा है. इसके मुताबिक, एनडीए को 142-162 सीटें, महागठबंधन को 80-98 सीटें तथा प्रशांत किशोर की जन सुराज को 1-4 और अन्य के खाते में 0-3 सीटें जाने का अनुमान है.
7:17 PM
दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में भी एनडीए को बंपर बहुमत
दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में भी एनडीए को शानदार बहुमत मिलता दिख रहा है. एनडीए को 145-160 सीटों का अनुमान है. वहीं महागठबंधन को 73-91 तथा अन्य को 5-10 सीटों का अनुमान है. इस पोल के मुताबिक, भाजपा को 72-82 सीटें, जेडीयू को 59-68 सीटें, एलजेपी को 4-5 सीटें और हम को 5-5 सीटों का अनुमान है.वहीं महागठबंधन में आरजेडी को 51-63, कांग्रेस को 12-15, सीपीआईएमल को 6-9, वीआईपी को 0, सीपीआई को 2, सीपीएम को 1 आईआईपी को 0-1 सीटों का अनुमान है.
7:09 PM
डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार
डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में भी एनडीए स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करता दिखता है. एनडीए को 137-152 सीटें, महागठबंधन को 83-98, जनसुराज को 2-4 तथा ओवैसी की पार्टी को 0-2 सीटें मिलती दिखती हैं.
7:05 PM
Peoples Pulse के सर्वे में भी एनडीए को बहुमत
Peoples Pulse के एग्जिट पोल्स में भी एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 133-159 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं महागठबंधन को 75-101 तथा जेएसपी को 0-5 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य के खाते 2-8 सीटें जा सकती हैं.
6:56 PM
चाणक्य STRATEGIES पोल में NDA की सरकार
बिहार चुनाव को लेकर पांचवा एग्जिट पोल भी आया है जिसमें एनडीए को 130-138 सीट, महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीट मिलती दिख रही है.
6:51 PM
चौथे एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार
बिहार चुनाव को चौथा एग्जिट पोल POLSTRAT का आया है और इसमें भी एनडीए की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनती दिखती है. POLSTRAT के अनुसार एनडीए को 133-148 सीट, महागठबंधन को 87-102 और अन्य को 3-5 सीटें मिल सकती हैं. वहीं पार्टीवार बात करें तो भाजपा को 68-72 और जदयू को 55-60 सीट, लोजपा (आर) 9-12, हम 1-2 और आरएलम को 0-2 सीट मिल सकती हैं.
6:43 PM
पोल्स ऑफ पोल्स में भी एनडीए की बंपर जीत
पोल्स ऑफ पोल्स (3 एगिज्ट पोल्स) में एनडीए जबरदस्त वापसी करते हुए 138-155 सीटें पा सकता है. वहीं महागठबंधन को 82-98, जनसुराज को 0-2 था अन्य के खाते में 3-7 सीटों का अनुमान है.
6:42 PM
पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी एनडीए सरकार
पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं महागठबंधन के खाते 87-102 सीटें जाती दिख रही हैं. जनसुराज को 0-2 सीटें तथा अन्य को 3-6 सीटों का अनुमान है.
6:39 PM
जेवीसी पोल में भी एनडीए को बंपर बढ़त
वहीं जेवीसी एग्जिट पोल में भी एनडीए को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है. जिसमें एनडीए को 135-150 सीटों का अनुमान है, महागठबंधन को 88-103 सीटें मिलती दिखती हैं वहीं अन्य के खाते में 3-6 सीटों का अनुमान है.
6:34 PM
MATRIZE-आईएएनएस के एग्जिट पोल में एनडीए की बंपर वापसी
MATRIZE-आईएएनएस का एग्जिट पोल सामने आ गया है जिसमें एनडीए को 48 % महागठबंधन को 37 % तथा अन्य के खाते में 15 % वोट जाते दिख रहे हैं. यानि एनडीए को जबरदस्त फायदा मिलता दिख रहा है. NDA को 147-167 तथा महागठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान है.
छह पोल्स का औसत
लेकिन Journo Mirror Exit Poll ऐसा है जिसमें महागठबंधन की सरकार बनती दिख रही है

तेजस्वी के नेतृत्व में बनेगी सरकार
Journo Mirror ने भी बिहार विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल किया है। इस एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार 20 साल के बाद नीतीश कुमार की सत्ता से विदाई होती दिखती है। Journo Mirror Survey में महागठबंधन को 130-140 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ने वाली एनडीए को 100-110 सीट मिलने का अनुमान है। सर्वे की खास बात है कि इसमें असदउद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टी को भी 3-4 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, अन्य के खाते में 0-3 सीट मिल सकती है।
किस दल को कितनी सीट
- महागठबंधन: 130-140
- NDA : 100-110
- AIMIM: 3-4
- अन्य: 0-3
Tejashwi Yadav Delighted To Learn These Exit Poll Results Lalu Yadavs Dream Shattered But What About The Rjd
तेजस्वी यादव एग्जिट पोल का ये आंकड़ा जान हुए खुश! लालू यादव के ड्रीम को झटका, RJD के लिए क्या?
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद हुए एग्जिट पोल से क्या निकला है। खास तौर पर आरजेडी के लिए क्या निकला है। यह बात समझने को आपको बहुत सारी चीजों को समझना होगा। बताते हैं कि लालू प्रसाद यादव को इस एग्जिट पोल से झटका लगा है। इसके अलावा तेजस्वी यादव किसी कारण से खुश बताए जा रहे हैं।
एग्जिट पोल से आरजेडी के लिए क्या निकला है, उसे पहले समझ लेते हैं। पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल- महागठबंधन के खाते में 75 से 101 के बीच सीटें आ सकती हैं। मैट्रिज के एग्जिट पोल- विपक्षी महागठबंधन को 70 से 90 के बीच सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। P-Marq के एग्जिट पोल- महागठबंधन के खाते में 80 से 98 सीटें आने के आसार बताए गए हैं। कुल मिलाकर महागठबंधन बिहार की सत्ता से दूर है। एनडीए काफी नजदीक है। एग्जिट पोल के आंकड़े बताते हैं कि एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल रही है। उधर, वोटिंग प्रतिशत को लेकर तेजस्वी यादव खुश बताए जा रहे हैं।
तेजस्वी यादव क्यों खुश?
आईएएनएस-मैटराइज के एग्जिट पोल के मुताबिक, अगर भोजपुर रीजन में 67 सीटों में से एनडीए के खाते में 37-42 सीटें, महागठबंधन के खाते में 20-25 और अन्य के खाते में 0-2 सीट आने की संभावना है। वोट शेयरिंग में एनडीए को 48.4%, महागठबंधन को 36.1% और अन्य को 15.5% मत मिलने के आसार हैं। आईएएनएस-मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार, मगध रीजन में एनडीए के आगे रहने की उम्मीद है। यहां की 51 सीटों में से एनडीए के पाले में 30-35 सीटें आने के आसार हैं, जबकि महागठबंधन 17-22 और अन्य 0-1 सीट पर सिमट सकते हैं। वोट शेयरिंग में भी एनडीए आगे है। मगध में एनडीए को 48.8%, महागठबंधन को 36.2%और अन्य को 15% मत मिलने की उम्मीद है।
एनडीए को बढ़त
आईएएनएस-मैटराइज के एग्जिट पोल के मुताबिक, मिथिलांचल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जादू चला। 71 सीटों में एनडीए को 50-55, महागठबंधन को 18-23 और अन्य को 0-1 सीट मिल सकती हैं। साथ ही यहां एनडीए की वोटिंग प्रतिशत 47.7 रहने की उम्मीद है। महागठबंधन को 36.5 % और अन्य को 15.8% वोट मिलने के आसार हैं। आईएएनएस-मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार, सीमांचल में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर रहने की उम्मीद है। 24 सीटों में से एनडीए को 10-12 सीटें, महागठबंधन को 8-10 सीटें और अन्य को 2-3 सीटें मिलने के आसार हैं। हालांकि, वोट शेयरिंग में महागठबंधन आगे नजर आ रहा है। महागठबंधन को 49.9%, एनडीए को 39.1% और अन्य को 16% वोट मिलने की संभावना है।
लालू का सपना अधूरा
उधर, बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की पसंद की वोटिंग प्रतिशत को लेकर तेजस्वी यादव काफी खुश हैं। वोटिंग प्रतिशत में तेजस्वी यादव को पीपुल्स पल्स ने वोट शेयर में काफी आगे बताया है। वोट शेयर प्रतिशत की बात करें, तो तेजस्वी यादव को 32 प्रतिशत वोट शेयर मिला है। नीतीश कुमार को 30 प्रतिशत वोट शेयर मिला है। प्रशांत किशोर को आठ प्रतिशत वोट शेयर मिला है। चिराग पासवान को आठ प्रतिशत वोट शेयर मिला है। सम्राट चौधरी को 6% वोट शेयर मिला है। कांग्रेस के राजेश राम को 2 प्रतिशत वोट शेयर मिला है। अन्य के खाते में 14 प्रतिशत वोट शेयर गया है। कुल मिलाकर लालू यादव के ड्रीम को झटका लगा है। लालू यादव का तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनते हुए देखने का सपना अधूरा रह गया है।
एग्जिट पोल के बाद 14 नवंबर का इंतजार
हालांकि, एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में अंतिम नतीजों के जनता को अब 14 सितंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा।
6:19 PM
दूसरे चरण में कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा है चुनाव
बिहार के दूसरे चरण की 122 सीटों में एनडीए में सबसे ज़्यादा भाजपा 53 सीटों पर चुनाव लड़ी थी जबकि जेडीयू 44 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. वहीं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी कोटे की सभी 6 सीटों पर चुनाव लड़े. चिराग पासवान ने इस चरण में 15 उम्मीदवार उतारे थे.
5:40 PM
र्डबिहार चुनाव में इस बार वोटिंग के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए . शाम पांच बजे तक 67.14 % वोटिंग हो चुकी है. 2000 में हुए विधानसभा चुनाव में 62.57 % मतदान हुआ था. वहीं, 1998 के लोकसभा चुनाव में 64.6 % वोटिंग हुई थी जो राज्य में सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड है. यानिए इस बार यह रिकॉर्ड टूट गया है.

