OTT पर भी धुरंधर को रिकॉर्ड 8 करोड़ दर्शक

Dhurandhar The Revenge Drew 50 Million Viewers In Opening Weekend On Ott According To Jiohotstar
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने OTT पर आते ही फिर रचा नया इतिहास, ओपनिंग वीकेंड पर टूटा सिनेमाघरों का भी रेकॉर्ड
जियोहॉटस्टार की एक्शन फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने ओटीट पर भव्य शुरुआत की। इस फिल्म को ओपनिंग वीकेंड पर करीब 50 मिलियन यानी 5 करोड़ दर्शक मिले। ये स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए एक बड़ा रेकॉर्ड है।

सिनेमाघरों में तूफान मचा चुकी आदित्य घर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने एक बार फिर जलजला मचाया है। इस बार बारी OTT की है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बावजूद ओटीटी पर इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक टूट पड़े और एक नया रेकॉर्ड बना डाला है।

धुरंधर 2 को मिले 50 मिलियन व्यूज
JioHotstar ने जानकारी दी है कि रणवीर सिंह की की इस एक्शन फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को अपने ओपनिंग वीकेंड में प्लेटफॉर्म पर 5 करोड़ दर्शकों को अपनी तरफ खींचा है। इसी के साथ ये स्ट्रीमिंग साइट पर अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल लॉन्च बन चुकी है। हैरानी करने वाली बात ये है कि ये फिल्म 83 दिनों तक यानी करीब 12 हफ्ते सिनेमाघरों में रही, इसके बावजूद ओटीटी पर आते ही बड़ी संख्या में दर्शक इसे देखने टूट पड़े।
सिनेमाघरों से भी ज्यादा दर्शक ओटीटी पर मिले
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी के मुताबिक, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध इस फिल्म ने अपने दर्शकों की संख्या को सिनेमाघरों में रिलीज हुए ओपनिंग वीकेंड की तुलना में लगभग पांच गुना बढ़ा दिया है।
शुरुआती वीकेंड में 5 करोड़ दर्शक
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘धुरंधर 2’ के कुल देखने के समय का आंकड़ा लगभग 60% कनेक्टेड टीवी डिवाइस से आया। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को दर्शकों से सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक पर असाधारण प्रतिक्रिया मिली है। जियोहॉटस्टार का कहना है कि अपने शुरुआती वीकेंड में 5 करोड़ दर्शकों तक किसी ब्लॉकबस्टर को जोड़ना बड़े पैमाने पर दर्शकों से जोड़ने की क्षमता को बताता है।
फिल्म का ‘रॉ एंड’ यानी अनदेखा वर्जन और 30 मिनट का प्री-शो भी पेश किया
जियोहॉटस्टार ने बताया है कि दर्शकों के एंगेजमेंट को बढ़ाने के लिए फिल्म का ‘रॉ एंड’ यानी अनदेखा वर्जन और 30 मिनट का प्री-शो भी पेश किया, जिसमें पर्दे के पीछे की चीजें और कलाकारों के साथ बातचीत शामिल थीं।

‘धुरंधर 2’ ने OTT पर रचा इतिहास
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने OTT पर आते ही फिर रचा इतिहास, ओपनिंग वीकेंड पर टूटा सिनेमाघरों का भी रेकॉर्ड
दर्शकों की संख्या सिनेमाघरों में रिलीज हुए ओपनिंग वीकेंड की तुलना में लगभग पांच गुना अधिक
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने ओटीटी पर तोड़ा पहली फिल्म ‘धुरंधर’ के शुरुआती 3 दिनों का रेकॉर्ड

पहली किस्त, ‘धुरंधर’ की डिजिटल सफलता पर बेस्ड ये परफॉर्मेंस
‘धुरंधर: द रिवेंज’ के परफॉर्मेंस की बात करें तो ये फ्रेंचाइजी की पहली किस्त, ‘धुरंधर’ की डिजिटल सफलता पर बेस्ड है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के तीन दिनों के भीतर 3 करोड़ से अधिक वीडियो व्यूज मिले थे। बता दें कि ‘धुरंधर 2’ का प्रीमियर पिछले हफ्ते 4 जून को शाम 7 बजे हुआ था, जिसके बाद यह 5 जून से JioHotstar पर सभी सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *