जेल जायेगा PFI का पुर्जा फरमान,STऔर अव्यस्क निकली वायरल गर्ल मोनालिसा

अवयस्क निकली महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा, 16 साल असली उम्र, जेल जाएगा पति फरमान खान?
महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. वो नाबालिग निकली है. अब फरमान खान के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है. उसके खिलाफ POCSO एक्ट में FIR लिखाई गई

मोनालिसा-फरमान से नाराज परिवार (Photo: Social Media)

नई दिल्ली,10 अप्रैल 2026, वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले को लेकर सनसनीखेज अनावरण हुआ है. मोनालिसा के अवयस्क होने के दावों पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में चौंकाने वाले तथ्य आये हैं. जांच में वो अवयस्क निकली है. मोनालिसा से शादी करने वाले फरमान खान के लिए बड़ी मुश्किल हो गई है. उनके विरुद्ध POCSO एक्ट में खरगोन जिले के महेश्वर थाने में FIR लिखी गई है.

NCST अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में अधिवक्ता प्रथम दुबे  की कानूनी पैरवी से ये सिद्ध हुआ कि जिस मोनालिसा को वयस्क बताकर विवाह हुआ था, वो वास्तव में पारधी जनजाति समुदाय की अवयस्क लड़की है. अधिवक्ता प्रथम दुबे ने इस संवेदनशील मामले को पूरी प्रखरता से आयोग के समक्ष 17 मार्च 2026 को उठाया.

राजनीतिक और PFI कनेक्शन
अधिवक्ता प्रथम दुबे ने आयोग को बताया कि इस विवाह में केरल के CPI-M नेताओं की सक्रिय भागीदारी और PFI जैसे संगठनों की संलिप्तता गंभीर चिंता का विषय है. शिकायत में स्पष्ट किया गया कि ये विवाह केवल एक निजी मामला नहीं, बल्कि ‘लव जिहाद’ का अस्तित्व नकारने को वैश्विक स्तर पर एक “फॉल्स नैरेटिव” सेट करने की रणनीतिक कोशिश थी. महेश्वर के सरकारी रिकॉर्ड में अवयस्क मोनालिसा
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष अन्तर सिंह आर्य के निर्देश पर गठित जांच दल ने केरल से लेकर मध्य प्रदेश के गांवों तक गहन छानबीन की और मात्र 72 घंटे में केरल से लेकर मध्य प्रदेश के महेश्वर तक सारे तार जोड़कर सच उजागर कर दिया. सलाहकार प्रकाश और निदेशक पी. कल्याण रेड़ी की जांच में महेश्वर के सरकारी अस्पताल के रिकॉर्ड में मोनालिसा अवयस्क निकली.

महेश्वर नगरपरिषद में गलत जन्मतिथि 
जांच की शुरुआत केरल के नयनार देवा मंदिर से शुरू हुई. मंदिर प्रशासन ने जांच में बताया कि मोनालिसा और फरमान की शादी आधार कार्ड में उल्लेखित आयु आधार पर हुई है. केरल के पुअर गांव के ग्राम पंचायत कार्यालय में शादी का पंजीकरण है. इसमें मोनालिसा का गलत जन्म प्रमाण पत्र आधार बना है. जांच दल ने पाया कि ये गलत जन्म प्रमाण पत्र नगरपालिका महेश्वर से जारी हुआ है. तब जांच दल ने तत्काल मध्यप्रदेश महेश्वर के सरकारी मेडिकल अस्पताल का रिकॉर्ड जांचा और पाया कि मोनालिसा का जन्म 30 दिसंबर 2009 को शाम 5:50 हुआ था.

इसके आधार पर वो केरल में संपन्न विवाह 11 मार्च, 2026 को मात्र 16 साल 2 महीने और 12 दिन की थी. जांच टीम ने पूर्व में स्थानीय नगर पालिका महेश्वर के जारी जन्म प्रमाण पत्र, जो गलत जन्म तिथि के आधार पर जारी हुआ है (जिसमें मोनालिसा की जन्म तिथि 1/1/2008 लिखाई गई थी) उसे निरस्त करवाने में भी कानूनी प्रावधानों का अध्ययन कर स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया. जन्म प्रमाण पत्र के इस दस्तावेजी प्रमाण ने विवाह के पक्षकारों का षडयंत्र नंगा कर दिया. मोनालिसा के माता-पिता ने उनके रक्त संबंधियों के जाति प्रमाण पत्र भी आयोग को उपलब्ध कराए जिससे यह बात भी सिद्ध हो गई कि मोनालिसा के माता-पिता अनुसूचित जनजाति समुदाय के है.

आरोपित फरमान पर कसा मध्य प्रदेश पुलिस का शिकंजा
मध्य प्रदेश के थाना महेश्वर में पॉक्सो बीएनएस और एट्रोसिटी एक्ट में एफआईआर हुई है. इस सनसनीखेज अनावरण बाद आयोग की अनुसंशा पर प्रशासन सक्रिय हो गया है. आरोपित फरमान के खिलाफ पुलिस ने  गंभीर धाराओं में मुकदमा लिख जांच शुरू कर दी है.

एट्रोसिटी एक्ट (SC/ST Act): पीड़िता महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में अधिसूचित ‘पारधी’ जनजाति संबंधित हैं, जिससे उन पर अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं लगी हैं.

भारतीय न्याय संहिता (BNS): षडयंत्र और अवैध विवाह से संबंधित विभिन्न धाराओं में भी कार्यवाही हो रही है.

जांच और कार्यवाही पर आयोग की रहेगी नजर
इस अनावरण के बाद आयोग अब दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है. आयोग ने 22 अप्रैल 2026 को केरल एवं मध्य प्रदेश के डीजीपी को आयोग मुख्यालय नई दिल्ली बुलाया है. अवयस्क के विवाह और इसमें शामिल राजनीतिक व कट्टरपंथी संगठनों की भूमिका की विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जा रही है. पारधी जनजाति की इस अवयस्क बेटी से हुए अन्याय ने केरल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को सजा मिलने तक इस कार्यवाही पर पैनी नजर रहेगी. तीन दिन में मध्यप्रदेश और केरल के डीजीपी से उपरोक्त केस की प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी है.
‘जिहादियों के जाल में फंसी मोनालिसा’, झूठे दावों पर भड़का परिवार, पूछा- तुम्हें किसने पाला?
महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंसी हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनका रिश्ता लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी बेटी के दावे झूठे बताये हैं.

मोनालिसा का झूठ, सनोज का सच! (Photo: Screengrab)

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा विवादों में हैं. जब से उन्होंने फरमान खान से शादी की है, उनके रिश्ता लव-जिहाद कहा जा रहा है. इस मामले में उन्हें ब्रेक देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने शिकायत तक कराई. इसके बाद मोनालिसा ने उन पर शूटिंग और ट्रेनिंग में छेड़छाड़ और मोलेस्ट करने के गंभीर आरोप लगाए. सनोज ने इसका जवाब दिया है.

छेड़छाड़ के आरोपों पर सनोज-

मोनालिसा के आरोपों से आहत सनोज ने एक पोस्ट शेयर कर सफाई दी है. कहा-गलती ये हो गई कि वो किसी का अच्छा सोच बैठे. अपने इंस्टा पोस्ट में सनोज ने मोनालिसा के फैमिली मेंबर्स के कई वीडियो शेयर किए जहां वो डायरेक्टर को सही और मोनालिसा को गलत बताते दिखे. मोनालिसा के पिता और बहन ने कहा कि वो झूठ बोल रही हैं, और सभी आरोपों को खारिज किया.

दुखी सनोज ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- आम को खास बनाने की मेरी गलत जिद ने मेरे ही हाथ जला दिए लेकिन उतना अफसोस भी नहीं है. मैंने एक सार्थक और ईमानदार प्रयास किया था. जिहादियों के जाल में फंसी मोनालिसा को ट्रेनिंग देकर आरोप लगवाए जा रहे हैं. लेकिन उनका पूरा परिवार मां-बहन-पिता जय सिंह भौंसले के साथ पूरा पारधी समुदाय, देश के सनातनी मेरे साथ है. लव जिहाद की लड़ाई रुकेगी नहीं. ये कोई पहली बार नहीं है जब मेरे चरित्र पर सवाल उठाया गया है लेकिन हर बार लोग बेनकाब हुए हैं. इस बार भी होंगे.

मोनालिसा के खिलाफ परिवार, कहा- झूठी

मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले ने सफाई देते हुए हाथ जोड़कर कहा कि- सनोज मिश्रा उसको बेटी मानता है, वो जहां भी गए उन्हे और पूरी फैमिली लेकर गए. मोनालिसा की सारी बातें झूठी हैं. वो गलत है. उसने अपने बाप को भी नहीं छोड़ा, हम 4-4 बच्चे पाल रहे हैं, ऐसे कैसे सड़क पर छोड़कर चले जाएंगे. मेरी पत्नी कभी-कभी काम से बाहर जाती है. तब भी कभी कोई अकेला नहीं रहा.

वीडियो में मोनालिसा की चचेरी बहन नगमा बोलीं- 3 महीने मैं उनके साथ रही, फिर बाद के 15 दिनों में क्या हुआ क्या नहीं, वो मुझे नहीं पता. उन लोगों ने उसे क्या खिला दिया. वो कह रही हैं कि घरवालों को सबको पता था. वो जैसे झूठे इल्जाम लगा रही है वैसा कुछ भी नहीं है. सनोज मिश्रा के बारे में भी वो जो कुछ बोल रही है वैसा कुछ नहीं है. वो हमें मां-बाप की तरह रखते हैं. जिस दिन मोनालिसा की शादी हुई, उस दिन भी वो आए और हमें खाना खिलाया. हम नहीं रोए उनके आगे लेकिन वो रो गए.

कजिन ने बताया कि मोनालिसा सब झूठ बोल रही हैं, वो कभी अकेली नहीं रहीं.बचपन से वो हमारे साथ रही हैं.उनको मेरी नानी ने पाला है.वो इतना कह रही है कि मेरे तीन भाई-बहन को मैंने पाला है,तो फिर उसको किसने पाल-पोस के बड़ा किया. मम्मी-पापा ने ही किया ना.वैसे ही सनोज मिश्रा ने सोचा कि माला बेच रही है घूम-फिरके,उनके लिए कुछ बेहतर करे.और वो क्या कर रही है.

मोनालिसा के बगावत से बदहाल परिवार

मोनालिसा का दावा था कि परिवार के लोग रोने-धोने का झूठा दिखावा कर रहे हैं. जबकि वो मजे से खा-पी रहे हैं. इन आरोपों पर बाकी परिवार के सदस्यों ने नाराजगी जताई कि मोनालिसा बहुत झूठ कह रही हैं. हमें पानी तक नहीं मिल पा रहा है. यहां कोई मजे में नहीं है. जिसने जन्म दिया वो उन्हीं की नहीं हो सकी, उसी पिता को कोस रही है. उनकी हालत देखो, झूठ कह रहे होंगे तो ऐसी हालत होगी.

वहीं सनोज मिश्रा को सही बताते हुए कहा कि- सनोज मिश्रा की वजह से मोनालिसा अच्छी जिंदगी जी रही थी. उन्होंने उसे पढ़ाया लिखाया, एक्टिंग सिखाई, इतनी अच्छी जिंदगी दी. और अब वो उस मुस्लिम के साथ रहने को ऐसे गलत बयान दे रही है. हिंदू समाज बदनाम कर रही है.

मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी, मध्य प्रदेश और केरल सरकार से मदद की गुहार लगाई थी. अपनी शादी कानूनी और लव-जिहाद से दूर बताते हुए उन्होंने रो-रोकर कार्रवाई की मांग की और धमकी दी कि अगर हमें चैन से नहीं रहने दिया गया तो सुसाइड कर लेंगें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *