त्यूणी की रीना चौहान ने बांग्लादेशी ममून हसन को बना दिया दूसरा पति सचिन चौहान

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: फर्जी दस्तावेज से भारत में रह रहा बांग्लादेश नागरिक गिरफ्तार, साजिश में हिंदू महिला भी शामिल

देहरादून पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक और उसे फर्जी पहचान दिलाने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। फेसबुक के माध्यम से दोस्ती के बाद दोनों ने शादी की और अवैध रूप से भारत में रहने लगे। महिला ने ममून के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए, जिसके आधार पर वह देहरादून में काम कर रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

दोनों लंबे समय से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर देहरादून में रह रहे थे

बांग्लादेशी नागरिक फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार
महिला ने फर्जी पहचान बनवाने में की मदद
ऑपरेशन कालनेमि के तहत कार्रवाई जारी

देहरादून 21 नवंबर2025। । दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक और उसे फर्जी पहचान उपलब्ध कराने वाली त्यूणी निवासी महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर देहरादून में रह रहे थे।
थाना नेहरू कॉलोनी और एलआईयू को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर महिला के साथ नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में रह रहा है। पकड़े गए युवक ने अपना असली नाम ममून हसन, निवासी मेहरपुर (बांग्लादेश) बताया, जबकि महिला ने स्वयं को रीना चौहान, निवासी त्यूणी बताया।
पूछताछ में पता चला कि दोनों की पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। ममून 2019 से 2021 के बीच तीन बार टूरिस्ट वीजा पर भारत आया और रीना से मिला। वर्ष 2022 में वह रीना को अवैध रूप से सीमा पार कराकर बांग्लादेश ले गया, जहां दोनों ने निकाह किया। इसके बाद वे दोबारा अवैध तरीके से भारत लौट आए और देहरादून में किराए के कमरों में रहने लगे।
रीना ने अपने पूर्व पति सचिन चौहान के नाम पर ममून के लिए फर्जी आधार, पैन और अन्य पहचान पत्र तैयार करवाए, जिनके आधार पर ममून देहरादून के एक क्लब में सचिन चौहान बनकर बाउंसर का काम कर रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *