TCS गर्लफ्रेंड
TCS केस नासिक: रजा रफीक ने भेजा मैसेज-‘तुम मुझे पसंद हो, मेरी GF बन जाओ’ मोबाइल ने उगला सच
नासिक में टीसीएस से जुड़े यौन उत्पीड़न और मतांतरण दबाव मामले में आरोपित के मोबाइल से “गर्लफ्रेंड बन जाओ” मैसेज सामने आया है. पुलिस डिजिटल प्रमाण की जांच रही है.
- नासिक स्थित टीसीएस यूनिट में आरोपित रजा रफीक शेख ने पीड़िता को बार-बार गर्लफ्रेंड बनने का मैसेज भेजा था
- पुलिस ने आरोपत का मोबाइल फोन जब्त कर उसमें से डिजिटल प्रमाणों के आधार पर जांच तेज कर दी है
- पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित उसकी इच्छा विरुद्ध अश्लील टिप्पणियां करता और मानसिक रूप से परेशान करता था
महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) यूनिट से जुड़े इस मामले में जांच अब डिजिटल सबूतों पर केंद्रित हो गई है. पुलिस के हाथ लगे मोबाइल फोन ने केस में एक नया एंगल सामने ला दिया है.
जांच में आरोपित रजा रफीक शेख के फोन से ऐसी चैटिंग सामने आई है, जिसमें उसने पीड़िता को “तुम मुझे बहुत पसंद हो, मेरी गर्लफ्रेंड बन जाओ” मैसेज भेजा . पुलिस मानती है कि आरोपित लगातार संपर्क कर दबाव बनाने की कोशिश में था.
पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप
TCS में कार्यरत पीडिता ने शिकायत में कहा कि आरोपित उसकी इच्छा के खिलाफ बार-बार संपर्क करता था. निजी जीवन में दखल देता और अश्लील शारीरिक टिप्पणियां करता था. इन हरकतों से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई, तब मुकदमा लिखाया गया.
कोर्ट में क्या हुआ?
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपित का मोबाइल फोन ले लिया गया है । उसमें महत्वपूर्ण डिजिटल प्रमाण मिले हैं. अभी और तकनीकी जांच बाकी है, इसी कारण कस्टडी बढ़ाने की मांग हुई. अदालत ने दोनों आरोपितों को 20 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजा है.
कौन हैं आरोपी?
रजा रफीक मेमन (35 वर्ष)
पता: हरिआनंद सोसायटी, पखाल रोड, नासिक
शफी भिकन शेख (36 वर्ष)
पता: इंदिरानगर, नासिक
पहले से भी दर्ज हैं मामले
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपितों पर पहले भी महिलाओं से छेड़छाड़ और पीछा करने जैसे गंभीर मामले हैं. इसी से पुलिस केस गंभीरता से ले हर पक्ष जांच रही है. मुकदमे में दोनों को 15 अप्रैल 2026 की रात पकड़ा गया था और सेंट्रल जेल, नासिक से पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला केवल छेड़छाड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें डिजिटल स्टॉकिंग और लगातार दबाव बनाना भी शामिल हैं. अब जांच एजेंसियां आरोपितों के मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया गतिविधियों के आधार पर आगे कार्रवाई कर रही हैं. भविष्य में केस में और जानकारी मिलने की संभावना है.
‘बुर्का नहीं पहनती इसलिए रेप होता है…’, TCS नासिक कांड की पीड़िता की आपबीती
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के नासिक में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने अपने साथ उत्पीड़न को लेकर पुलिस में शिकायत की है. महिला के अनुसार, 9 महीने तक उससे लगातार छेड़छाड़, गंदी बातें, पीछा करना और गलत तरीके से छूने जैसी घटनाएं होती रहीं.
नाशिक में एक महिला कर्मचारी ने 5 सहकर्मियों पर 9 महीने तक उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है
यह महिला का वो बयान है जो उसने पुलिस को दिया है. महिला नाशिक की TCS कंपनी में कार्यरत थी. उसने बताया कि जून 2025 से मार्च 2026 तक यानी 9 महीने तक पांच सहकर्मियों ने उससे बार-बार छेड़छाड़ की, गंदी बातें कहीं, छुआ, पीछा किया और यहां तक कि हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक बातें भी कहीं.
यह महिला 20 जून 2025 को TCS यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के नाशिक ऑफिस में एसोसिएट भर्ती हुई थी।
पहला आरोपित: रजा मेमन लोन टीम लीडर
रजा मेमन लोन डिपार्टमेंट टीम लीडर था. उसका इस महिला की ट्रेनिंग से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी वो बार-बार ट्रेनिंग रूम में आता.पूछता कि पति बाहर हैं तो अकेले कैसे रहती हो, डर नहीं लगता? कहता था कि जो भी जरूरत हो बताओ, मैं हमेशा तैयार हूं. उसने महिला को ‘प्लेयर’ नाम दिया था और ऑफिस में सबके सामने इसी नाम से बुलाता था.
वो लगातार उसकी शादी और पति के बारे में गंदी बातें करता.कहता कि अगर मैं तुम्हारा पति होता तो कभी बाहर नहीं जाता.गुड़ी पड़वा के दिन महिला साड़ी पहनकर आई थी,रजा मेमन ने उसकी साड़ी का पल्लू पकड़ लिया. महिला ने पलटकर देखा तो उसके हाथ में पल्लू था और वो गंदी नजर से मुस्करा रहा था.
दूसरा आरोपित: शाहरुख कुरेशी, ट्रेनर
शाहरुख कुरेशी महिला का ट्रेनर था. रजा मेमन गंदी बातें करता तो शाहरुख भी उसमें शामिल हो जाता और उसे बढ़ावा देता. वो भी महिला से उसकी शादी के बारे में गंदे सवाल पूछता.
तीसरा आरोपित: आसिफ अंसारी, सबसे ज्यादा उत्पीड़न
आसिफ अंसारी अलग टीम में था लेकिन हर दिन इस महिला के पास आता. महिला के अनुसार उसने जो किया वो बेहद गंभीर है.
वो बिना वजह पास आकर बैठता और जानबूझकर शरीर छूता. उसने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की, जांघ और कंधे पर हाथ रखा. एक बार तो उसने पेट और कमर छूते हुए कहा कि तुम्हारा ‘जीरो फिगर’ है.
एक बार उसने अचानक पीछे से आकर जबरदस्ती कसकर गले लगा लिया. महिला ने पूरी ताकत से धक्का देकर खुद को छुड़ाया और वहां से भाग गई.
वो हर दिन गंदी नजर से देखता, अंडरगारमेंट के बारे में सवाल पूछता, कहता कि पति नहीं हैं तो कोई नहीं जानेगा, जो भी जरूरत हो बताओ. दिवाली पर उसने कहा कि साड़ी पहनकर आओ, देखना चाहता हूं तुम कितनी हॉट और सेक्सी लगती हो.
महिला ने उसे इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर अनफॉलो करें कर दिया था, तब भी वो पीछा नहीं छोड़ता था.
सबसे गंभीर बात: आसिफ अंसारी ने महिला से कहा कि तुम्हारे धर्म में औरतों से रेप होता है क्योंकि वो बुर्का नहीं पहनतीं. उसने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में बेहद अपमानजनक बातें कह महिला की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई.
जनवरी 2026 मकर संक्रांति को महिला साड़ी पहनकर आई थी, उसने ब्लाउज के बारे में बेहद गंदी बात कही.
चौथा आरोपित: तौसीफ अत्तार
तौसीफ अत्तार भी अलग टीम में था लेकिन हर दिन महिला की डेस्क पर आता.खाने के बहाने गंदी बातें करता , आंखों से अश्लील इशारे करता.
टेलीकॉलर का काम सिखाने के बहाने वो उसे अपने पास बुलाता और गाल से गाल लगाता, कंधे और बांह पर हाथ फेरता, जांघ पर हाथ रखता.महिला ने पूछा यह क्यों करते हो तो कहा, ‘आगे जाना है न? तो ऐसे ही चलेगा.’ गुड़ी पड़वा के दिन उसने महिला के चारों तरफ घूमते हुए गंदी नजर से देखा और उसके पति और उसके बारे में अपमानजनक बातें कहीं.
पांचवां आरोपित: शफी शेख
शफी शेख ने भी गुड़ी पड़वा के दिन महिला के चारों तरफ तीन-चार बार चक्कर लगाए और उसे गंदी नजर से देखता रहा.
महिला ने शिकायत क्यों नहीं की?
महिला ने अपने बयान में बताया कि नई नौकरी थी इसलिए वो डरी हुई थी.उसे डर था कि शिकायत की तो नौकरी चली जाएगी.इसी डर का फायदा आरोपितों ने उठाया और 9 महीने तक यह सब चलता रहा.
अब कानूनी कार्रवाई क्या हुई?
महिला ने पुलिस में पांचों के खिलाफ शिकायत की है. आरोप हैं कि यौन उत्पीड़न, पीछा करना, अश्लील बातें करना, गलत तरीके से छूना, अश्लील नजर से देखना और हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाना.
इनपुट: प्रवीण ठाकरे
