जिम जिहाद क्या और कैसे:अरबपति हिंदू की पत्नी ब्लैकमेल करते जिम ट्रेनर असगर को जेल

पति को छोड़ जिम ट्रेनर के प्यार में पड़ी अरबपति की बीवी, ऐसे हुआ खुलासा
गुजरात के सूरत में एक जिम ट्रेनर शब्बीर असगर ट्रंकवाला को महिला को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आरोपित ने निजी तस्वीरों के आधार पर 5 लाख रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित पति की शिकायत पर पाल क्षेत्र में मामला दर्ज हुआ. एसओजी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को पकड़ा और जांच शुरू कर दी.

आरोपित ने निजी तस्वीरों के आधार पर 5 लाख रुपये की मांग की.
सूरत/हुबली/ मिर्जापुर, 14 अप्रैल 2026, गुजरात के सूरत शहर से एक जिम में वर्क आउट करने जाने वाली एक प्रतिष्ठित हिंदू परिवार की महिला को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने के अपराध में एसओजी पुलिस ने एक मुस्लिम जिम ट्रेनर शब्बीर असगर ट्रंकवाला को गिरफ्तार किया है. सूरत के एक अरबपति परिवार की महिला सिटीलाइट इलाके के एक जिम में कसरत करने जाती थी. वहां जिम ट्रेनर के रूप में कार्यरत सब्बीर अजगर ट्रंकवाला नाम के व्यक्ति ने महिला को अपनी बातों में बहला-फुसलाकर प्रेमजाल में फंसा लिया. यह युवक पिछले सात वर्षों से महिला के संपर्क में था. हालांकि, जब महिला के पति को अपना वैवाहिक जीवन टूटता हुआ दिखा, तो उन्होंने जिम ट्रेनर से संपर्क किया।

पिछले सात महीनों के दौरान उन्होंने जिम ट्रेनर से बातचीत भी की थी, लेकिन वह अब ब्लैकमेलिंग पर उतर आया था. आरोपी सब्बीर ने महिला के साथ कुछ निजी तस्वीरें खींच ली थीं. इसके बाद उसने महिला के वैवाहिक जीवन में व्यवधान डालना शुरू किया और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

जब महिला के पति ने सब्बीर से बात की, तो उसने महिला के साथ खींची गई उन तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी दी. इन तस्वीरों को वायरल न करने के बदले में उसने महिला के पति से 5 लाख रुपये की मांग की और पति को जान से मारने की धमकी भी दी. इस बीच, महिला के पति ने SOG पुलिस द्वारा कुछ समय पहले जिम ट्रेनरों के साथ की गई मीटिंग की खबरें देखीं. इसके बाद उन्होंने तुरंत SOG पुलिस से संपर्क किया.

महिला के पति द्वारा पाल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते ही पुलिस सतर्क हो गई. सूरत SOG पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सब्बीर अजगर ट्रंकवाला को गिरफ्तार कर लिया है. महिला के पति ने बार-बार जिम ट्रेनर सब्बीर से मुलाकात कर उससे महिला की तस्वीरें वायरल न करने की विनती की थी. इसके बावजूद, जिम ट्रेनर ने एक बार उनके ही मोपेड का कांच तोड़कर महिला के पति के गले पर लगा दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये मांगे.

पूरी घटना की गंभीरता को देखते हुए, SOG पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है. सूरत पुलिस की एसओजी टीम के डीसीपी राजदीप सिंह नकुम ने मीडिया को बताया कि अभी कुछ दिनों पहले एसओजी ने जिम ट्रेनर और संचालकों की एक मीटिंग बुलाई थी और उन्हें चेतावनी दी गई थी कि आप जो भी ट्रेनर नियुक्त करते हैं, उनका चरित्र सत्यापन अवश्य करवाएं और उसके बाद ही उन्हें काम पर रखें.

साथ ही, ट्रेनर के रूप में कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए यह निर्देश था कि वे जिम में आने वाली महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का संपर्क न रखें. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी लगभग सात वर्ष पूर्व सैटेलाइट क्षेत्र के ‘पूजा L1 जिम’ में जाती थी. वहां शब्बीर असगर ट्रंकवाला नामक एक व्यक्ति था, जिसके साथ उनकी पत्नी का अफेयर हो गया था. शब्बीर अब उनकी पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं है.

पीड़ित के अनुसार, आरोपित ने उनसे मिलकर धमकी दी थी कि ‘मैं तुम्हारी पत्नी को नहीं छोडूंगा’ और ‘मेरे पास तुम्हारी पत्नी के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हैं, जिन्हें मैं वायरल कर दूंगा. यदि तुमने मुझे 5 लाख रुपये नहीं दिए.

हुबली लव जिहाद: जिम ट्रेनर समीर की घिनौनी करतूत, 10 बार खिलाई गर्भपात की गोली, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Hubli Love Jihad Case: हुबली में जिम ट्रेनर समीर पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उसने लड़कियों को बहलाकर उनका शोषण किया और जबरन गर्भपात की गोलियां खिलाईं. आरोप है कि वह वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है. आरोपी ने आरोपों से इनकार किया है लेकिन मामला लगातार गहराता जा रहा है.

हुबली में जिम ट्रेनर समीर पर लड़कियों के शोषण, ब्लैकमेल और जबरन गर्भपात के गंभीर आरोप लगे हैं.

हुबली: शहरों में जिम और फिटनेस सेंटर अब सिर्फ सेहत का नहीं, भरोसे का भी हिस्सा बन चुके हैं. लोग यहां अपने शरीर के साथ-साथ अपनी सुरक्षा और सम्मान भी सौंपते हैं. लेकिन जब इसी भरोसे का इस्तेमाल किसी की जिंदगी तबाह करने के लिए किया जाए, तो मामला सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि समाज के लिए एक बड़ा खतरा बन जाता है. हुबली से सामने आई यह कहानी कुछ ऐसी ही है, जहां आरोप है कि एक जिम ट्रेनर ने रिश्ते, भरोसे और प्यार के नाम पर लड़कियों को जाल में फंसाया और फिर उन्हें ब्लैकमेल और शोषण का शिकार बनाया.
यह मामला लगातार उलझता जा रहा है. एक तरफ पीड़िताओं के गंभीर आरोप हैं, तो दूसरी तरफ आरोपी समीर खुद वीडियो जारी कर अपनी सफाई दे रहा है. मोबाइल से सामने आए वीडियो और कथित सबूतों ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है. पुलिस जांच में जुटी है और सच क्या है, यह अब सबूतों के आधार पर ही साफ होगा.

जबरन गर्भपात का दावा, पुलिस जांच जारी, दोनों पक्षों की शिकायत
हुबली में इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. आरोप है कि जिम ट्रेनर समीर लड़कियों को ट्रेनिंग और प्यार के नाम पर अपने करीब लाता था. इसके बाद वह उनका यौन शोषण करता था और कथित तौर पर निजी पलों के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था. मामला तब और गंभीर हो गया जब यह आरोप सामने आए कि वह लड़कियों को जबरन गर्भपात की गोलियां खिलाता था और उन्हें यह प्रक्रिया रिकॉर्ड कर भेजने के लिए मजबूर करता था.
बताया जा रहा है कि कई मामलों में यह प्रक्रिया एक-दो बार नहीं, बल्कि 8 से 10 बार तक दोहराई गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों ने इस पूरे मामले को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है. हालांकि आरोपी समीर ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि वीडियो उसने नहीं बनाए, बल्कि खुद संबंधित महिला ने रिकॉर्ड किए थे.
इस बीच पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी काउंसलिंग भी की गई. वहीं आरोपी समीर भी अस्पताल में इलाज करा रहा है और उसकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो किसने बनाया और घटनाएं कब हुईं इसकी जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई होगी.

हुबली लव जिहाद: जिम ट्रेनर समीर की घिनौनी करतूत,10 बार खिलाई गर्भपात की गोली,वीडियो बना करता था ब्लैकमेल

Hubli Love Jihad Case: हुबली में जिम ट्रेनर समीर पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उसने लड़कियों को बहलाकर उनका शोषण किया और जबरन गर्भपात की गोलियां खिलाईं. आरोप है कि वह वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है. आरोपी ने आरोपों से इनकार किया है लेकिन मामला लगातार गहराता जा रहा है.

हुबली में जिम ट्रेनर समीर पर लड़कियों के शोषण, ब्लैकमेल और जबरन गर्भपात के गंभीर आरोप लगे हैं.

शहरों में जिम और फिटनेस सेंटर अब सिर्फ सेहत का नहीं, भरोसे का भी हिस्सा बन चुके हैं. लोग यहां अपने शरीर के साथ-साथ अपनी सुरक्षा और सम्मान भी सौंपते हैं. लेकिन जब इसी भरोसे का इस्तेमाल किसी की जिंदगी तबाह करने के लिए किया जाए, तो मामला सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि समाज के लिए एक बड़ा खतरा बन जाता है. हुबली से सामने आई यह कहानी कुछ ऐसी ही है, जहां आरोप है कि एक जिम ट्रेनर ने रिश्ते, भरोसे और प्यार के नाम पर लड़कियों को जाल में फंसाया और फिर उन्हें ब्लैकमेल और शोषण का शिकार बनाया.
यह मामला लगातार उलझता जा रहा है. एक तरफ पीड़िताओं के गंभीर आरोप हैं, तो दूसरी तरफ आरोपी समीर खुद वीडियो जारी कर अपनी सफाई दे रहा है. मोबाइल से सामने आए वीडियो और कथित सबूतों ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है. पुलिस जांच में जुटी है और सच क्या है, यह अब सबूतों के आधार पर ही साफ होगा.

जबरन गर्भपात का दावा, पुलिस जांच जारी, दोनों पक्षों की शिकायत
हुबली में इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. आरोप है कि जिम ट्रेनर समीर लड़कियों को ट्रेनिंग और प्यार के नाम पर अपने करीब लाता था. इसके बाद वह उनका यौन शोषण करता था और कथित तौर पर निजी पलों के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था. मामला तब और गंभीर हो गया जब यह आरोप सामने आए कि वह लड़कियों को जबरन गर्भपात की गोलियां खिलाता था और उन्हें यह प्रक्रिया रिकॉर्ड कर भेजने के लिए मजबूर करता था.
बताया जा रहा है कि कई मामलों में यह प्रक्रिया एक-दो बार नहीं, बल्कि 8 से 10 बार तक दोहराई गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों ने इस पूरे मामले को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है. हालांकि आरोपी समीर ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि वीडियो उसने नहीं बनाए, बल्कि खुद संबंधित महिला ने रिकॉर्ड किए थे.
इस बीच पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी काउंसलिंग भी की गई. वहीं आरोपी समीर भी अस्पताल में इलाज करा रहा है और उसकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो किसने बनाया और घटनाएं कब हुईं इसकी जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई होगी.
मोबाइल में छिपे राज और बढ़ते सवाल

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल समीर के मोबाइल से जुड़े वीडियो और सबूतों का है. पुलिस इन डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है, क्योंकि यही इस केस का सच सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. अगर आरोप सही साबित होते हैं तो यह सिर्फ एक व्यक्ति का अपराध नहीं, बल्कि कई जिंदगियों से गंभीर खिलवाड़ का मामला बन जाएगा.
समीर पर क्या-क्या आरोप लगाए गए हैं?
समीर पर आरोप है कि उसने जिम ट्रेनिंग और रिश्ते के नाम पर लड़कियों को बहला उनका यौन शोषण किया.निजी वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया और जबरन गर्भपात की गोलियां खिलाईं. उसने कई बार यह सब दोहराया, जिससे मामला और गंभीर हो गया है.
आरोपित ने ये आरोप स्वीकार किये हैं?
नहीं, आरोपित समीर ने आरोपों से इनकार किया है. उसने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उसने कोई आपत्तिजनक वीडियो नहीं बनाया और जो वीडियो सामने आए हैं, वे संबंधित महिला ने रिकॉर्ड किए हैं. फिलहाल यह दावा भी जांच के दायरे में है.
पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर रही है?
पुलिस ने मामला लिख जांच शुरू कर दी है. पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और डिजिटल सबूतों की जांच हो रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मिर्जापुर में जिम बना धर्मांतरण का अड्डा: पुलिस का सिपाही ही निकला मास्टरमाइंड, 50 लड़कियां निशाने पर
यूपी के मिर्जापुर में जिम की आड़ में चल रहे एक बड़े धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. इस गिरोह का संचालन पुलिस का एक सिपाही और उसके साथी मिलकर कर रहे थे. इंस्टाग्राम से दोस्ती, ब्लैकमेलिंग और फिर धर्म परिवर्तन के इस काले खेल में अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

मिर्जापुर जिम कांड के आरोपी पुलिस पकड़ में

मिर्जापुर पुलिस ने जिम के जरिए संचालित हो रहे एक सुनियोजित धर्मांतरण नेटवर्क का खुलासा किया है.जीआरपी में तैनात सिपाही इरशाद खां और उसके शागिर्द फरीद अहमद ने ‘आयरन फायर’ और ‘KGN 2.0’ जिम की आड़ में 50 से अधिक लड़कियों को जाल में फंसाया.

ये आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए युवतियों से संपर्क बढ़ाते थे और बाद में प्रेम जाल या आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते थे. पुलिस ने मुख्य सरगना लकी अली के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है, जबकि सिपाही इरशाद और मुठभेड़ के बाद ट्रेनर फरीद को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गिरोह में सन्नो नाम की महिला भी शामिल

जांच में सामने आया है कि सिपाही इरशाद खां महंगी गाड़ियों में चलता था और उसने अवैध उगाही के पैसों से जिम की चेन खड़ी की थी.इस गिरोह में सन्नो नाम की महिला भी शामिल थी,जो लड़कियों का भरोसा जीतकर उन्हें जाल में फंसाती थी. आरोपी लड़कियों को आपस में “बाँट” लेते थे;यदि एक जिम में शिकार नहीं फंसता,तो दूसरे जिम में उसे फंसाने की जिम्मेदारी तय की जाती थी.गिरफ्तार आरोपियों के फोन से सैकड़ों फोटो,वीडियो और चैट्स वाले डिजिटल सबूत मिली हैं.

जिम सील और लग्जरी मशीनों की बरामदगी

प्रशासन ने KGN 2.0 जिम को सील कर दिया है, जहां से इस्लामीकरण के पैसों से खरीदी महंगी मशीनें मिली हैं. स्थानीय निवासियों के अनुसार यहां अक्सर देर रात तक महिलाओं की आवाजाही और पार्टियां होती थीं. मकान मालिक अजय दुबे ने भी माना कि उन्हें इन गतिविधियों की भनक नहीं थी. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के फाइनेंशियल ट्रेल और सरगना लकी अली की तलाश में जुटी है,जो फिलहाल भागा हुआ है.

जिम ट्रेनरों से क्यों फंस रहीं महिलाएं, मिर्जापुर, इंदौर, सूरत की घटनाओं में दिख रहा एक ही पैटर्न

Women Love Affairs With Gym Trainers: कुछ समय से देश के अलग-अलग हिस्सों में जिम ट्रेनरों पर महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाने के आरोप लगे हैं. ऐसे मामले सूरत, अहमदाबाद, मिर्जापुर और हुबली सहित कई अन्य शहरों में देखे गए. इन जिम ट्रेनरों पर महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर शोषण, ब्लैकमेल, फिरौती और इस्लामीकरण के आरोप लगे. आखिर ये जिम जिहाद की घटनाएं क्यों बढ़ रही है.

बीते कुछ समय से देश में जिम के भीतर महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाने की घटनाएं बढ़ी है. ताजा मामला सूरत का है. प्रतीकात्मक फोटो- कैनवा
Women Love Affairs With Gym Trainers: जिम और फिटनेस सेंटर सिर्फ सुडौल शरीर बनाने के स्थान नहीं होते. ये भरोसे और सुरक्षा का केंद्र भी माने जाते हैं, लेकिन हाल के दिनों में कई शहरों से जिम ट्रेनरों द्वारा महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर शोषण, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के मामले सामने आए हैं. ये घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं. बीते दिनों सूरत के पाल इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया. सिटीलाइट स्थित ‘पूजा L1’ जिम के 42 वर्षीय ट्रेनर शब्बीर टूंकवाला पर एक 45 वर्षीय विवाहित महिला प्रेम जाल में फंसाने, निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने और उसके पति पर जानलेवा हमला करने का आरोप है.
पुलिस के अनुसार, आरोपित ने ढाई महीने पहले महिला के पति पर हमला कर उनके गले पर कांच का टुकड़ा रखकर जान से मारने की धमकी दी और 50,000 रुपये लूट लिए. सूरत पुलिस की एसओजी टीम ने त्वरित कार्रवाई कर शब्बीर को पकड़ लिया. आरोपित पाल पुलिस को सौंप दिया गया है. डीसीपी ने अन्य महिलाओं से अपील की है कि वे ब्लैकमेलिंग का शिकार हों तो बिना डर पुलिस से संपर्क करें. कुछ समय पहले सूरत पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत की गाइडेंस में सभी जिम ट्रेनर और मैनेजरों की मीटिंग हुई थी. उन्होने साफ चेताया था कि महिलाओं से दोस्ती या प्रेम जाल में फंसाने की कोई भी हरकत सहन नहीं की जाएगी. इसके बावजूद ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं.
इंदौर में मकसूद खान ने दो बच्चों की मां दीपिका फंसायी
ऐसी ही एक घटना इंदौर में सामने आई थी. एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की. पीड़ित ने आरोप लगाया कि पत्नी को मकसूद खान ने लव जिहाद में फंसाया. जिम जाने के दौरान पत्नी की मकसूद से दोस्ती हुई थी. मकसूद ने पहचान छिपाकर महिला को पहले अपने जाल में फंसाया. फिर उसने अपना परिवार तोड़ दिया. इससे युवक मेंटली टूट गया. फिर उसने वीडियो बनाई और अपना दर्द बयां किया. युवक ने 11 पेज के सुसाइड नोट में लिखा कि मेरे मरने का कारण मोहम्मद मकसूद खान जिहादी हैं, जिसने मेरा परिवार खत्म कर दिया. मेरा नाम दिनेश राजेश नारायण मिश्रा है. मेरी शादी को 10 साल हो चुके हैं. मेरा एक 8 साल का, दूसरा 6 साल का बेटा है. मेरी जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इस बीच मुस्लिम युवक मोहम्मद मकसूद खान की एंट्री होती है. उसने मेरे पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया. मेरी जिंदगी इस कदर बर्बाद की सुसाइड करने के लिए मजबूर हूं. पीड़ित ने लिखा कि पिछले ढाई महीने से मेरी पत्नी दीपिका का जिम ट्रेनर मोहम्मद मकसूद खान से अफेयर चल रहा है. इसके सारे सबूत मेरे पास है. मेरी पत्नी उसने प्रेम जाल में फंसायी, उसका इस्तेमाल किया। मेरी पत्नी लगातार इस्तेमाल हो रही है.

अहमदाबाद के घोडासर इलाके में 36 वर्षीय महिला आनंदी (बदला हुआ नाम) ने वटवा के जिम संचालक अजहरुद्दीन सर्फुद्दीन पिंजारा पर आरोप लगाया था. महिला नियमित जिम जाती थी. आरोपित ने खुद को अविवाहित बताकर दोस्ती की और बाद में शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाए. फरवरी 2023 में आरोपित उसे जेतलपुर गांव शिव मंदिर ले गया और सिंदूर भरकर शादी का नाटक रचा. बाद में पता चला कि आरोपित पहले से शादीशुदा और तीन बेटियों का पिता है. महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने शादी से इनकार कर दिया. पीड़िता ने वटवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
मिर्जापुर में ‘जिम जिहाद’ का मामला
पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में जिम के अंदर धर्म परिवर्तन का बड़ा मामला सामने आया था. पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है. केजीएन जिम, आयरन फायर और बी-फिट जिम के ट्रेनरों समेत अन्य सदस्यों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है कि ये लोग जिम आने वाली हिन्दू युवतियों को दोस्ती और प्यार के जाल में फंसाते थे. बाद में उनका जबरन या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता था. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खेल काफी समय से चल रहा था और इसमें बड़े-बड़े लोग शामिल हो सकते हैं. उन्होंने मांग की है कि पूरे गैंग का खुलासा किया जाए और सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाए.
हुबली में भी उलझता मामला
बंगाल के हुबली में भी एक जिम ट्रेनर समीर पर कई लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं. आरोपी ने खुद वीडियो जारी कर सफाई दी, लेकिन पीड़िताओं के गंभीर आरोपों और मोबाइल से सामने आए सबूतों ने मामले को संवेदनशील बना दिया. पुलिस जांच कर रही है.
क्यों जाल में फंस रहीं महिलाएं?
जिम ट्रेनर अक्सर महिलाओं के करीब आकर उनकी कमजोरियों का फायदा उठाते हैं. प्यार, दोस्ती और शादी का झांसा देते हैं. कई महिलाएं भावनात्मक रूप से अकेली या तनावग्रस्त होती हैं, जिसका फायदा उठाया जाता है. बाद में निजी वीडियो या फोटो से ब्लैकमेलिंग होती है. कुछ मामलों में जबरन वसूली और शारीरिक हमले तक की घटनाएं हो रही हैं. पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों से कई परिवारों में गंभीर विवाद पैदा होते हैं और रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंचते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *