अवयस्क कॉलेज छात्राएं मुस्लिम के साथ होटल में,पुलिस छापा

स्कूल ड्रेस में नाबालिग लड़कियां होटल के कमरों में मिली, पुलिस एक्शन, जानिए पूरा मामला
शहर के इंटर कॉलेज की अवयस्क छात्रायें  होटल के कमरे में मौजूद थीं. पुलिस ने कई लोग हिरासत में लिये.

पुलिस ने लिया एक्शन.

रामनगर 18 अप्रैल 2026 : नैनीताल जिले के रामनगर से बड़ी खबर है. रामनगर के कानियां क्षेत्र स्थित होटल में दो नाबालिग छात्राएं स्कूल ड्रेस में मिली हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई में होटल सील कर जांच शुरू की है.

सूचना है कि दोनों नाबालिग लड़कियां शहर के इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं और दोनों होटल के कमरे में थीं। सबसे पहले सूचना पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष मदन जोशी को हुई. उन्होंने जानकारी पुलिस को दी. पुलिस तत्काल मौके पहुंची और छात्राओं के साथ मौजूद लोग हिरासत में लिये. सभी को रामनगर कोतवाली लाया गया.

मामले में पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष मदन जोशी ने कहा कि काफी समय से सूचनाएं मिल रही थी कि हिम्मतपुर डोटियाल के मौहम्मद आसिफ के होटल में अनैतिक कार्य हो रहे हैं. पता चला कि आज भी दो नाबालिग लड़कियां  स्कूल ड्रेस में होटल ले जायी गयी हैं, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी.

पुलिस ने होटल किया सील
मदन जोशी का कहना है कि पुलिस के साथ वे पहुंचे तो होटल कमरे में दो नाबालिग बच्चियां मिलीं. होटल संचालक ने न तो उनकी आईडी ली और नहीं कोई जांच की. दोनों बच्चियां स्कूली ड्रेस में भी थी, फिर भी उन्हें कमरा दे दिया गया.

मामले की गंभीरता देख पुलिस ने होटल सील कर दिया है और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे के अनुसार दोनों छात्राएं अवयस्क हैं. इसलिए मामले की संवेदनशीलता से जांच होगी. पुलिस सभी पक्ष ध्यान में रख जांच में जुटी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी.

TAGGED:

RAMNAGAR MINOR GIRLS CASE
रामनगर के होटल में बच्चियां स्कूली ड्रेस में मुस्लिम के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *