रिश्वत नहीं अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का खर्च बता रही थी ताइक्वांडो खिलाड़ी

‘रिश्वत नहीं अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का था खर्च’, ताइक्वांडो खिलाड़ी के वायरल वीडियो की सामने आई सच्चाई

मुख्यमंत्री के सामने छात्रा द्वारा बताई गई अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के खर्च की बात को रिश्वत मांगने का मामला बताया जा रहा था। अब स्पष्ट हुआ है कि यह एक निजी संस्था के माध्यम से होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए छात्रा को वहन करने वाली राशि थी, न कि किसी सरकारी अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग।

वायरल वीडियो में रिश्वत नहीं, प्रतियोगिता का खर्च था।

छात्रा को निजी संस्था की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाना था।

मुख्यमंत्री के सामने रखी बात को गलत समझा गया।

देहरादून। युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान CNI गर्ल्स स्कूल में अध्ययनरत एक छात्रा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष ताइक्वांडो की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये की आवश्यकता का विषय रखा था। इस मामले को कुछ लोगों द्वारा तोड़-मरोड़कर इस प्रकार प्रस्तुत किया जा रहा है, जैसे किसी सरकारी अधिकारी द्वारा छात्रा से रिश्वत की मांग की गई हो, जबकि वास्तविक तथ्य इससे अलग हैं।

छात्रा Taekwondo Council of India, जो कि एक निजी संस्था है, के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। इसी माध्यम से उसका एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर यात्रा सहित कुल खर्च लगभग 3.70 लाख बताया गया था।

इसमें संबंधित गैर-सरकारी निजी संस्था ने छात्रा को आर्थिक सहयोग में 1.70 लाख स्वयं वहन करने का आश्वासन दिया था, जबकि शेष लगभग 1.50–1.60 लाख की व्यवस्था प्रतिभागी को करनी थी।

यह मामला न तो किसी सरकारी अधिकारी के पैसे मांगने का था और न ही किसी सरकारी चयन प्रक्रिया से जुड़ा था। यह एक निजी संस्था के माध्यम से निजी स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से संबंधित खर्च का विषय था।

संवाद में कम समय में छात्रा अपनी पूरी बात विस्तार से नहीं रख पाई, जिसके कारण स्थिति को लेकर भ्रम हुआ। कुछ राजनीतिक लोगों ने इसी अधूरी जानकारी का उपयोग कर इसे ‘रिश्वत मांगने’ का मामला बताने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *