आचार्यश्री सौरभ सागर  महामुनिराज का दो दिवसीय कल्याणक मंदिर विधान क्लेमेंटटाउन मंदिर में

जिन सहस्त्रनाम विधान का हवन एवं निष्ठापन माजरा मंदिर में सम्पन्न

देहरादून 03 अक्टूबर 2025। धर्मनगरी माजरा में सकल दिगम्बर जैन समाज, देहरादून, 31वां श्री पुष्प वर्षा योग समिति 2025 एवं श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, माजरा के संयुक्त तत्वावधान में चल रही नवदिवसीय जिनेन्द्र महाअर्चना आचार्य श्री 108 सौरभसागर  महामुनिराज (संस्कार प्रणेता, ज्ञानयोगी एवं जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणास्रोत) के पावन सान्निध्य में श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक सम्पन्न हो रही है।

आज के दिवस पर जिन सहस्रनाम विधान का विधि-विधानपूर्वक हवन एवं निष्ठापन सम्पन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। शांति धारा का सौभाग्य डी. के. जैन, अमित जैन एवं सारांश जैन को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर आचार्य श्री सौरभसागर ने प्रेरक प्रवचन देते हुए कहा कि हिंदू धर्म में दशहरे पर जहां रावण का पुतला दहन किया जाता है, वहीं जैन धर्म में रावण की बुराइयों को समाप्त करने पर बल दिया जाता है।

यह पर्व आत्मचिंतन कर आंतरिक बुराइयों एवं दस प्रकार के पापों (जैसे हिंसा, झूठ) पर विजय प्राप्त करने का अवसर है। जैन समाज सांस्कृतिक रूप से दशहरे से जुड़कर सकारात्मक प्रतीकों के माध्यम से इसे मनाता है। रावण दहन के बजाय जैन परिवार रंगोली या गेहूं के आटे से रावण का प्रतीक बनाकर उसे सम्मानपूर्वक स्मरण करते हैं।

आज के दिवस पर आचार्य श्री का आहार अनिल जैन रोचीपुरा के यहां सम्पन्न हुआ।

सांध्यकालीन भक्ति
शाम को माजरा मंदिर में संगीतमय गुरुभक्ति एवं महाआरती का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भक्ति का आनंद लिया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

जैन मिलन देहरादून के तत्वावधान में रविवार  5 अक्टूबर 2025 को प्रात: 9 बजे से हिन्दू नेशनल इन्टर कॉलेज प्रांगण में श्री रवीन्द्र मुनि महाराज की 48 वीं दीक्षा जयन्ती एवं विश्व अहिंसा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें जैन सन्तो सहित सनातन धर्म के सन्त एवं सिक्ख समाज के ग्रन्थी  भी भाग ले रहे हैं।

धर्मनगरी माजरा में सकल दिगम्बर जैन समाज, देहरादून, 31वां श्री पुष्प वर्षा योग समिति 2025 एवं श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, माजरा से प्रातः कालीन वंदना के पश्चात आचार्य श्री 108 सौरभसागर महामुनिराज को क्लेमेंट टाउन में अमित जैन के यहां प्रवास पर पहुंचें। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर माजरा से सभी ने बड़ी भक्ति के साथ उनको क्लेमेनटाउन तक सभी श्रद्धालुओं ने बड़े ही आनंद के साथ प्रवास स्थल तक पहुंचाया।

इस अवसर पर आचार्य श्री सौरभसागर ने अपने प्रेरक प्रवचन में कहा कि – देहरादून नगरी में जी आनंद के साथ चातुर्मास चल रहा है सभी की भक्ति और आस्था उत्सुकता जिज्ञासा हर दिन देखने को मिलती है और नए-नए अनुभव भी देखने को मिलते हैं।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि महाराज श्री का कल 4 अक्टूबर को दो दिवसीय कल्याणक मंदिर विधान क्लेमेंट टाउन मंदिर में प्रारंभ होगा।

संध्याकालीन बेला में माजरा मंदिर में संगीतमय गुरुभक्ति एवं महाआरती का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति का आनंद लिया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *