ईद उल जुहा पर दो हत्याएं,असद ने दोस्त सूर्या को किया हलाल
Ghaziabad Murder Case First hugged and wished Bakrid, then stabbed friend in stomach
‘गले मिल पहले दी बकरीद की बधाई, फिर दोस्त सूर्या चौहान को घोंपा चाकू’, पढ़ें आंखों देखी
गाजियाबाद/मथुरा/वाराणसी 29 मई 2026 । ईद पर दोस्त असद ने 11वीं के छात्र सूर्या की चाकू से हत्या की। बकरा हलाल करने से इनकार पर दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस जांच कर रही है।
हत्या के प्रत्यक्षदर्शी आयुष ने पुलिस को बताया कि सूर्या ने गले मिलकर असद को ईद की बधाई दी लेकिन असद ने दोस्त सूर्या के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे पहले असद अपने साथ सूर्या को बकरा हलाल करने घर ले जाना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई और असद ने सूर्या को गली में सुनसान स्थान पर ले जाकर चाकुओं से गोद दिया।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में ईद पर खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में 11वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमला सूर्या के दोस्त असद और उसके साथियों ने किया। सूर्या को पहले पेट में चाकू मारा गया। वह चाकू लगे हालत में 200 मीटर तक जान बचाने को भागा। आरोपितों ने पीछा कर उसे गिरा दिया और पेट से चाकू निकालकर बार-बार वार किए। अगले दिन उपचार सूर्या को बचा नही पाया। पुलिस हत्या का मुकदमा लिख कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मृतक के भाई यश चौहान ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि उनका परिवार मूलत: एटा के सुखवाबाद का है और खोड़ा में मां, बहन और भाई सूर्या के साथ रहता है। पिता कौशलेंद्र पहले ही दिवंगत हो चुके।
बृहस्पतिवार सूर्या दोस्तों विक्की और आयुष के साथ घर के पास घूम रहा था। तभी असद ने सूर्या को फोन कर बकरीद पर मिलने गली नंबर दो बुलाया। सूर्या अपने दोस्तों के साथ असद के घर की ओर चल दिया।
असद बोला- बकरा हलाल होते देखा है?
असद अपने साथियों के साथ केले के गोदाम के पास मिला। उसने सूर्या से कहा कि कभी बकरा हलाल होते देखा है। सूर्या ने मना किया तो असद ने कहा कि आओ आज तुम्हें दिखाते हैं। सूर्या ने इनकार किया और वहां से लौटने लगा। इसी पर असद गाली-गलौज करते सूर्या पर चाकू लिये टूट पड़ा और उसके पेट में घोंप दिया।
चाकू लगे सूर्या ने असद को धक्का दिया, लेकिन चाकू पेट में ही रह गया। वह उसी हाल 200 मीटर भागा और गिर पड़ा। पीछा करते असद और उसके साथियों ने सूर्या के पेट से चाकू निकालकर पांच-छह बार फिर हमला किया। सूर्या बेसुध हो गया । हमलावर भाग गए।
सूचना पर परिजन पहुंचे और सूर्या को पास के निजी अस्पताल ले गये। फिर गंभीर हाल उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल ले गये। शुक्रवार दोपहर एक बजे सूर्या ने दम तोड़ दिया।
पुलिस कार्रवाई और विरोध
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि भाई यश की शिकायत पर बृहस्पतिवार रात असद समेत अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा लिखा गया। सूर्या की मौत बाद उसमें हत्या की धारा जोडी गई। पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की है, लेकिन मुख्य हत्यारा असद अभी पकड़ से बाहर है।
Khora Surya Chauhan Murder Case Dispute Arose Over Riding Bike Knife Penetrated Up to Four Inches
इस वजह से हुआ सूर्या का कत्ल: बाइक थी विवाद की वजह, नबाव-आतिफ-फरहान का बचना मुश्किल; योगी के मंत्री की दो टूक
छात्र की हत्या के बाद से ही क्षेत्र में आक्रोश व तनाव है। शनिवार को माहौल बिगड़ने की आशंका पर सुबह से ही फोर्स की तैनाती ने लोगों को डरा दिया। आलम यह कि खोड़ा क्षेत्र में आधे से अधिक दुकानें मुख्य बाजार पूरा दिन बंद रहीं।
Khora Surya Chauhan Murder Case Dispute Arose Over Riding Bike Knife Penetrated Up to Four Inches
गाजियाबाद स्थित खोड़ा के नवनीत विहार निवासी 11वीं के छात्र सूर्या का झगड़ा बाइक चलाने को लेकर मुख्यारोपी से हुआ था। पुलिस के अनुसार झगड़ा बकरीद के दिन सुबह के समय ही हुआ था। वहीं सूत्रों के अनुसार चाकू सूर्या के शरीर में चार इंच तक घुसा था। पुलिस ने मामले को हत्या की धारा में तरमीम करते हुए मुख्यारोपी के पिता नबाव, उसके साथी आतिफ व फरहान को गिरफ्तार किया है। वहीं दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आरोपित ने कुर्बानी को बुलाया था
जिस दिन सूर्या की दिन-दहाड़े चाकू घोंपकर हत्या की गई उस दिन ही मुख्यारोपी से सुबह के समय उसका झगड़ा हुआ था। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार सूर्या व मुख्यारोपित पहले से परिचित थे। दोनों अक्सर मिलते भी थे। बकरीद पर कुर्बानी दिलाने के लिए आरोपित ने सूर्या को बुलाया था। पहले तो सूर्या ने आरोपित से मना किया था। इसके बाद ईद की पार्टी और मुबारकबाद देने की बात कही। कुछ देर की बातचीत के बाद सूर्या आरोपित की बुलाई जगह पहुंचा। इसके बाद यहां आरोपित किशोर ने हत्या कर दी। शनिवार सुबह से ही पीड़ित परिवार के घर लोगों का आना-जाना लगा रहा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय हनुमान दल और हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा सुबह से ही परिवार के साथ सड़क पर बैठे रहे। उन्होंने परिवार को न्याय मिलने तक हर कदम पर साथ रहने की बात कही।
दुकानों पर ताले, गलियों में सन्नाटा, छतों से देखते रहे लोग
छात्र की हत्या के बाद से ही क्षेत्र में आक्रोश व तनाव की स्थिति है। शनिवार को माहौल बिगड़ने की आशंका पर सुबह से ही फोर्स की तैनाती ने लोगों की दिलों में डर पैदा कर दिया। आलम यह रहा कि खोड़ा क्षेत्र में आधे से अधिक दुकानें मुख्य बाजार पूरा दिन बंद रहीं। कहीं दुकानें खुली तो पूरा शटर उठाने की जगह आधा शटर या दरवाजा ही खुला रखा। इलाके की गलियों में सन्नाटा पसरा था। घरों की छत पर खड़े होकर लोग बस नीचे चल रही गतिविधियों को देख रहे थे।
ऐसी सजा मिलेगी जो आरोपियों ने सोची भी नहीं होगीः कैबिनेट मंत्री
सूर्या की हत्या अत्यंत पीड़ादायक और ह्रदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। संबंधित अधिकारी और गृह विभाग को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में ऐसी घटनाओं को बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा। आरोपियों को ऐसी सजा मिलेगी जो समाज के लिए एक स्पष्ट संदेश होगी।
यह बात कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट की है। वहीं सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने वारदात की निंदा करते हुए गुस्सा जाहिर किया। साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।
Ghaziabad Murder Case First hugged and wished Bakrid, then stabbed friend in stomach
क्षेत्र में इतनी बड़ी वारदात के बाद भाजपा से लेकर हिंदू संगठन व अन्य दलों तक के लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
छात्र की हत्या के बाद से ही क्षेत्र में आक्रोश व तनाव है। शनिवार को माहौल बिगड़ने की आशंका पर सुबह से ही फोर्स की तैनाती ने लोगों को डरा दिया। खोड़ा क्षेत्र में आधे से अधिक दुकानें मुख्य बाजार पूरा दिन बंद रहे।
गाजियाबाद स्थित खोड़ा के नवनीत विहार निवासी 11वीं के छात्र सूर्या का झगड़ा बाइक चलाने को लेकर मुख्यारोपित से हुआ था। पुलिस के अनुसार झगड़ा बकरीद के दिन सुबह के समय ही हुआ था। चाकू सूर्या के शरीर में चार इंच तक घुसा था। पुलिस ने मामला हत्या की धारा में बदल मुख्यारोपित के पिता नबाव, उसके साथी आतिफ व फरहान पकडे हैं। वदो लोगों से पूछताछ हो रही है।
सूर्या हत्याकांड
असद ने कुर्बानी को बुलाया था
जिस दिन सूर्या की दिन-दहाड़े चाकू घोंपकर हत्या की गई उस दिन ही मुख्यारोपित से सुबह के समय उसका झगड़ा हुआ था। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार सूर्या व असद पूर्व परिचित थे। दोनों अक्सर मिलते भी थे। शनिवार सुबह से ही पीड़ित परिवार के घर लोगों का आना-जाना लगा रहा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय हनुमान दल और हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जमा रहे। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा सुबह से परिवार के साथ सड़क पर बैठे रहे। उन्होंने परिवार को न्याय मिलने तक हर कदम पर साथ रहने की बात कही।
दुकानों पर ताले, गलियों में सन्नाटा, छतों से देखते रहे लोग
छात्र की हत्या के बाद से ही क्षेत्र में आक्रोश व तनाव की स्थिति है। शनिवार को माहौल बिगड़ने की आशंका पर सुबह से ही फोर्स की तैनाती ने लोगों की दिलों में डर पैदा कर दिया। आलम यह रहा कि खोड़ा क्षेत्र में आधे से अधिक दुकानें मुख्य बाजार पूरा दिन बंद रहीं। कहीं दुकानें खुली तो पूरा शटर उठाने की जगह आधा शटर या दरवाजा ही खुला रखा। इलाके की गलियों में सन्नाटा पसरा था। घरों की छत पर खड़े होकर लोग बस नीचे चल रही गतिविधियों को देख रहे थे।
ऐसी सजा मिलेगी जो आरोपियों ने सोची भी नहीं होगीः कैबिनेट मंत्री
सूर्या की हत्या अत्यंत पीड़ादायक और ह्रदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। संबंधित अधिकारी और गृह विभाग को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में ऐसी घटनाओं को बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा। आरोपियों को ऐसी सजा मिलेगी जो समाज के लिए एक स्पष्ट संदेश होगी। यह बात कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट की है। वहीं सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने वारदात की निंदा करते हुए गुस्सा जाहिर किया। साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।
क्षेत्र में इतनी बड़ी वारदात के बाद भाजपा से लेकर हिंदू संगठन व अन्य दलों तक के लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। वहीं शनिवार को छात्र का शव घर पहुंचने से पहले और बाद में खोड़ा नगरपालिका की चेयरमैन मोहिनी शर्मा के न पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। इसे लेकर लोगों ने तंज भी कसा।
घटना के बाद हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी खोड़ा थाने पहुंचे और हमलावरों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच हो रही है और जल्द ही सभी आरोपित पकड़ लिये जाएगें।
आठ माह पहले भी हुआ था विवाद
मकान मालिक विनीत ने बताया कि सूर्या और असद झगड़े के बाद से एक साथ रहने लगे थे। पहले असद उन्हीं की गली में रहता था, लेकिन उसका परिवार मकान बेचकर थोड़ी दूर गली में रहने लगा था। आठ माह पहले विवाद के बाद दोनों की ओर से मामला पूरी तरह निपट गया था। असद अक्सर उन्हीं की गली के आसपास दोस्तों के साथ घूमता रहता था।
गली में पसरा सन्नाटा
नवनीत विहार गली नंबर एक और दो में मिश्रित आबादी र है। यहां दोनों ही समुदायों के लोगों के मकान और कारोबार हैं। हत्या के बाद गली नंबर एक व दो में सन्नाटा है। तनाव देखते हुए पुलिस बल लगा है।

