उज्जैन लस्ट जिहाद:ईमान ने हिंदू बच्ची का शोषण कर सौंपी मोईन को
MP के उज्जैन में लस्ट जिहाद का नया ग्रूमिंग पैटर्न आया सामने; नाबालिग लड़की से जो हुआ,आंख खुल जायेगी
Lust Jihad Case: सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि बच्ची के लापता होने पर अपहरण का मुकदमा लिखा गया था. पुलिस ने 24 घंटे में लड़की ढूंढ दो आरोपित पकड़ लिया. “लड़की बुर्के में मिली.
उज्जैन 05 फरवरी 2026। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन (Ujjain) में लस्ट जिहाद (Lust Jihad) के गंभीर मामले में अब ग्रूमिंग पैटर्न (Grooming Pattern) की पुष्टि हुई है. चिमनगंज थाने क्षेत्र में एक अवयस्क लड़की पहले प्रेमजाल में फंसाई और फिर उसे दूसरे युवक को सौंप दिया. पुलिस को लड़की इंदौर में बुर्के में छिपाई मिली. दो आरोपित पकडे हैं जबकि अन्य की तलाश जारी है.
घटना आगर नाका क्षेत्र की मलिन बस्ती की है . पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी को 15 साल की किशोरी को 19 वर्षीय ईमान इंदौर ले गया. जांच में लड़की भगाने में उसकी दो सहेलियों और आरोपित के परिवार की मदद मिली.
पुलिस ने खोजबीन की तो किशोरी इंदौर के एक घर में बुर्के में छिपी मिली. ईमान को पकड़ पूछताछ की तो मामला और गंभीर निकला.
6 महीने पहले रचा गया था प्रेमजाल, फिर साथी के हवाले
पूछताछ में सामने आया कि छह महीने पहले अहमदनगर के एक नाबालिग आरोपित ने लड़की प्रेमजाल में फँसायी थी. उसने रेप किया और ब्रेकअप बाद अपना दोस्त मोईन लड़की के पीछे लगा दिया. मोईन ही उसे इंदौर ले गया और मुस्लिम बहुल इलाके में रिश्तेदार के घर बुर्का पहनाकर छिपा दिया.

हिंदू जागरण मंच ने लगाया ग्रूमिंग गैंग का आरोप
हिंदू जागरण मंच के अर्जुन भदौरिया ने आरोप लगाया कि लड़की को फुसलाने में उसकी मुस्लिम सहेली और पड़ोसी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने कहा कि बच्चियों को धीरे‑धीरे फँसाकर उनके साथ यौन, आर्थिक या भावनात्मक शोषण और फिर उन्हें गैंग के अन्य लोगों तक पहुँचाना ही ग्रूमिंग गैंग पैटर्न है. मामले का खुलासा करने में स्थानीय लोगों रितेश माहेश्वरी, अंशुल परमार, हेमंत सोनी और राहुल मालवीय की भी भूमिका रही.
क्या होता है ग्रूमिंग गैंग पैटर्न?
अर्जुन भदौरिया ने ग्रूमिंग गैंग पैटर्न को चार चरणों में समझाया

1. टार्गेट चुनना
नाबालिग लड़कियाँ,कमजोर या टूटे परिवार भावनात्मक रूप से असुरक्षित बच्चे,ऐसे परिवार जहाँ पुरुष न हो या नशे की समस्या हो
2. विश्वास बनाना
प्यार, दोस्ती, गिफ्ट, मोबाइल“मैं तुम्हें समझता हूँ” जैसी बातें
3. परिवार और समाज से दूरी बनाना
माता‑पिता को गलत ठहराना,धर्म और संस्कृति को हेय दिखाना
4. शोषण और नियंत्रण
वीडियो/फोटो से ब्लैकमेल,जबरन संबंध, तस्करी या देह व्यापार
कई मामलों में धर्म परिवर्तन या विवाह को दबाव
सीएसपी ने कहा- 24 घंटे में बरामद की गई पीड़िता
सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि बच्ची के लापता होने पर अपहरण का मुकदमा लिखा गया था. पुलिस ने 24 घंटे में लड़की ढूंढ आरोपित पकड़ लिये. “लड़की बुर्के में मिली. उसे भगाने और छिपाने वालों की भूमिका की जांच जारी है. .”
Grooming Gang In Ujjain Minor Exploited, Kidnapped After Being Forced Wear Burqa, Whatsapp Chats Accused Will Send Chills Down Your Spine!
हिंदूवादी संगठन की पहल पर खुले ‘ग्रूमिंग गैंग’ और ‘लस्ट जिहाद’ में पुलिस ने तत्परता दिखा 15 वर्षीय बच्ची इंदौर से सुरक्षित बचा दो मुख्य आरोपित पकड़े हैं । पहले लड़की को जाल में फंसाकर देह शोषण किया, बाद में उसे अपने दोस्तों को सौंप दिया ।
कोचिंग के बहाने अपहरण, बुर्के में छिपाकर ले गए इंदौर
जानकारी अनुसार, चिमनगंज क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग छात्रा 2 फरवरी को कोचिंग जाने का कहकर घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। बेगमबाग निवासी 19 वर्षीय ईमानउल और आकिब खान उसे अपने जाल में फंसा इंदौर ले गए। पुलिस को मिले CCTV फुटेज में चौंकाने वाला खुलासा है कि, नाबालिग की पहचान छिपाने को उसे बुर्का पहनाया था।
हिंदू जागरण मंच की सक्रियता से मामला अंकित
पीड़िता का डरा-सहमा परिवार पुलिस के पास जाने से कतरा रहा था। 2 फरवरी को हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता अर्जुन सिंह भदोरिया को सूचना मिली, तो उन्होंने परिवार को ढांढस बंधा थाने ले जाकर एफआईआर लिखवाई। पुलिस को मोबाइल लोकेशन इंदौर के आजाद नगर में मिली।
यौन शोषण और ‘व्हाट्सएप चैट’ से बड़ा खुलासा
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आरोपित ईमानउल एक साल से बच्ची को प्रेम जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। इसमें लडकी की सहेलियां भी शामिल थीं. पुलिस जांच में आरोपितों के मोबाइल की व्हाट्सएप चैट से पता चला कि आरोपित इस पीड़िता को अपने अन्य मित्रों को ‘सौंपने’ की तैयारी में थे। मंच इसे एक संगठित ‘ग्रूमिंग गैंग’ बता रहा है।
24 घंटे के भीतर बच्ची मिली, दो बंदी
सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता 24 घंटे के भीतर इंदौर से ढूंढ ली। दो आरोपित भी पकड़े हैं । आरोपितों पर धारा 363 (अपहरण), पोक्सो एक्ट (POCSO) और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा है। जाति प्रपत्र के आधार पर अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं बढ़ेंगी। बच्ची का मेडिकल परीक्षण हुआ है और कोर्ट में धारा 164 में बयान अंकित हो चुके।

