UKSSSC: 5 अक्टू. की निरस्त परीक्षा अब 16 नवं. को,पुस्तकालयाध्यक्ष,सह पुस्तकालयाध्यक्ष परिणाम आये
यूकेएसएसएससी: 5 अक्टूबर को निरस्त परीक्षा अब 16 नवंबर को
परीक्षा सहकारी निरीक्षक वर्ग 2 और सहायक विकास अधिकारी परीक्षा की आई नई तारीख, पुस्तकालयाध्यक्ष और सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष का परिणाम भी घोषित
देहरादून 13 अक्टूबर2025 : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने दो परीक्षाओं को लेकर अपडेट दिया है. इसमें पहली परीक्षा सहकारी निरीक्षक वर्ग 2 और सहायक विकास अधिकारी से जुड़ी है. जबकि, दूसरा अपडेट पुस्तकालयाध्यक्ष, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के पदों को लेकर आया है.
अब 16 नवंबर को होगी 5 अक्टूबर को निरस्त परीक्षा: वास्तव में, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 5 अक्टूबर को स्थगित परीक्षा को अब नई तारीख घोषित कर दी है. आयोग ने स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद विवाद के चलते 5 अक्टूबर की परीक्षा स्थगित कर दी थी, लेकिन अब प्रतियोगी परीक्षा में आयोग ने देरी न करते हुए अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की नई तारीख घोषित की है.
राज्य में सहकारी निरीक्षक वर्ग 2 और सहायक विकास अधिकारी के पद पर भर्ती को विज्ञापन हुआ था. इसके लिए पहले 5 अक्टूबर की तारीख परीक्षा को तय भी हो गई थी. इस परीक्षा कार्यक्रम के स्थगित होने पर दोबारा परीक्षा की तारीख को लेकर अभ्यर्थी प्रतीक्षा में थे, लेकिन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बिना देरी 45 पदों को होने वाली लिखित प्रतियोगी परीक्षा की नई तारीख 16 नवंबर 2025 निर्धारित कर दी है.
“आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं । अभ्यर्थियों को बिना प्रतीक्षा कराए परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी किया है. आयोग ने परीक्षा पारदर्शिता से करने को जरूरी सभी प्रयास किए जा रहे हैं.”- जीएस मर्तोलिया, अध्यक्ष, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से दूसरा अपडेट पुस्तकालयाध्यक्ष, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के पदों को लेकर है. 6 दिसंबर 2024 को इन पदों को विज्ञापन हुआ था. 8 पदों पर भर्ती को 22 मार्च 2025 को लिखित प्रतियोगी परीक्षा हुई थी. परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की 5 जून को स्क्रूटनी भी हुई थी. अब इस परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी हौ गया है.
पुस्तकालयाध्यक्ष और सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष पदों पर हुआ चयन: आयोग से कुल 8 पदों पर हुई इस परीक्षा में पवन कुमार पांडे उप पुस्तकालयाध्यक्ष, हिमांशु जोशी पुस्तकालय एवं सूचना सहायक,अजीत सिंह नेगी सूचीकार,चंदन सिंह जीना, प्रीती जोशी,मनोज चंद्र बसवाल,संतोषी गौर और अर्पित कुमार सिंह सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष पद को चयनित किये गये है.
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करने जा रहा परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव,दो चरणों में होगा एग्जाम, एक अभ्यर्थी कर सकेगा एक आवेदन.
![]()
उत्तराखंड में हाल ही में पेपर नकल के बाद अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अपनी परीक्षा प्रणाली में व्यापक बदलने की तैयारी कर ली है. आयोग अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया ने कहा है कि आगे परीक्षाओं में ऐसे कई सुधार होगे, जिससे भविष्य में किसी भी तरह की गड़बड़ी या पेपर लीक जैसी घटनाएं दोबारा न हो सके.
मर्तोलिया के मुताबिक, आयोग का प्रमुख लक्ष्य अभ्यर्थियों के मन में बनी आशंकाओं को दूर करना और परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है. इसी दिशा में कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिनमें से सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि अब से सभी परीक्षाएं केवल सरकारी संस्थानों में ही करवाई जाएंगी. साथ ही एक अभियार्थी एक ही आवेदन पत्र अपने नाम से भर सकेगा.
प्राइवेट संस्थानों में नहीं होंगी परीक्षाएं: विगत पेपर नकल कांड में पता चला कि हरिद्वार के जिस एग्जाम सेंटर से पेपर लीक हुआ था वो कथित रुप से राजनीतिक नेता से जुड़ा था. कई अन्य कारक भी आयोग ने पाए हैं. इसके बाद आयोग ने अपनी परीक्षा प्रणाली पर गंभीर मंथन किया. आयोग अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया ने कहा कि प्राइवेट संस्थानों में सुरक्षा मानकों की पूरी जानकारी या निगरानी सरकारी मशीनरी के पास नहीं होती, जिससे कई बार लापरवाही और अनियमितताओं की आशंका बनी रहती है. अब आयोग विचार कर रहा है कि सरकारी संस्थानों में ही पेपर हो. जैसे ही ये सभी बातें तय हो जाये, हम इसे सार्वजनिक करेंगें.
एक अभ्यर्थी, एक आवेदन: आयोग ने यह भी पाया कि अब तक कई अभ्यर्थी एक ही परीक्षा को एकाधिक आवेदन कर देते थे, जिससे डेटा में गड़बड़ी और परीक्षा केंद्रों पर भ्रम की स्थिति बनती थी. अब आयोग ने इसमें भी कठोरता का निर्णय लिया है. अब आवेदन में अभ्यर्थियों को आधार नंबर और अंगूठे के निशान (बायोमेट्रिक सिस्टम) अनिवार्य किये जाऐंगें. मर्तोलिया ने बताया कि आवेदन के समय उम्मीदवार का आधार नंबर और अंगूठा निशान अंकित होंगे, जिन्हें परीक्षा केंद्र पर मिलाया जाएगा. किसी अभ्यर्थी का आधार एक बार सिस्टम में अंकित हो गया तो वह दूसरी बार आवेदन पत्र नहीं भर पाएगा. इस व्यवस्था से न केवल फर्जीवाड़ा रुकेगा, बल्कि एक व्यक्ति एक ही आवेदन कर सकेगा.
सुरक्षा व्यवस्था में और सुधार: आयोग आगे परीक्षाओं में सुरक्षा मानक और मजबूत कर रहा है. अब सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक सत्यापन, मोबाइल जैमर जैसी आधुनिक सुविधाएं अनिवार्य होंगी. इसके साथ ही प्रश्नपत्रों के वितरण से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के संग्रह तक की हर प्रक्रिया का डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा. मर्तोलिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा आयोजित करना नहीं है, बल्कि अभ्यर्थियों का भरोसा जीतना भी है. आयोग सुनिश्चित करेगा कि आगे परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहै.
पेपर लीक का पाठ: याद रहे,पिछले दिनों उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तर की परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया था. इसमें कई गिरफ्तारियां भी हुई थी. इससे आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठे थे जिसके चलते अब आयोग पूरे सिस्टम को रीसेट और अपग्रेड करने में जुट गया है.
TAGGED:ASSISTANT DEVELOPMENT OFFICER EXAM
UKSSSC EXAM NEW DATE
सहायक विकास अधिकारी परीक्षा तारीख
यूकेएसएसएससी एग्जाम डेट
UTTARAKHAND COMPETITIVE
