मौलाना पिंटू अंसारी से 9.5 लाख दुगने कराने में गई उर्मिला की जान

Prayagraj Murder Case: Cousin sister-in-law attacked first, then Maulana smashed the face
ममेरी ननद ने किया उर्मिला पर वार, फिर मौलाना ने कूंचा चेहरा, पूछताछ में चौंकाने वाली बातें सामने

प्रयागराज 31  जुलाई 2025। मेजा से अपहृत उर्मिला देवी(45 वर्ष) की हत्या के सनसनीखेज मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। आरोपितों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि महिला की ममेरी ननद गुड़िया ने ही उस पर पत्थर से पहला वार ।
मेजा में अपहृत महिला की हत्या करने वाले आरोपित।

मेजा से अपहृत उर्मिला देवी की हत्या के सनसनीखेज मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। आरोपितों से पूछताछ में यह सामने आया है कि महिला की ममेरी ननद गुड़िया ने ही उस पर पत्थर से पहला वार किया। फिर मौलाना पिंटू अंसारी ने गला दबाया और फिर चेहरा कूंच दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या का षडयंत्र पिछले कई हफ्तों से रचा जा रहा था। आरोपितों ने महिला को बहाने से जंगल ले जाने की योजना बनाई थी। हत्या के बाद सबूत मिटाने को भी एक-एक कदम पहले से तय था। आरोपितों ने बताया कि वह रकम दोगुना करने के नाम पर लिए 9.5 लाख रुपये लौटाने के बहाने महिला को घर से अपने साथ ले गए थे।

यहां से उसे पहले आरोपित ममेरी ननद के घर ले गये। फिर बताया  कि पैसे मांडा में मिलेंगे। इस तरह  उसे धोखा देकर जंगल  ले गए। वहां पहुंचने पर महिला को शक हो गया और सुनसान में लाने की वजह पूछी। जवाब न मिलने पर उसने शोर मचाने की कोशिश की। तभी दोनों ने महिला को जमीन पर पटक दिया। फिर ममेरी ननद ने ही उसके सिर पर पत्थर से पहला वार कर उसे अचेत किया। फिर मौलाना ने उसका चेहरा कूंच दिया और शव को झाड़ियों में फेंककर वापस चले आए।

मेजा में महिला की हत्या के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस।
पहचान न हो इसलिए कूंचा था चेहरा

पूछताछ में हत्यारोपियों ने यह भी बताया कि उन्हें डर था कि शव की पहचान हो सकती है। इसी डर से उन्हाेंने महिला का चेहरा कूंचा था। पुलिस अब डीएनए जांच भी कराएगी।

डीएसपी विवेक चंद्र यादव के अनुसार, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल अब तक दो लोगों के ही हत्या में शामिल होने की बात सामने आई है।

हत्या के बाद कई बार घटनास्थल पर गया

पुलिस की जांच पड़ताल में यह भी बात सामने आई कि हत्या के बाद आरोपी मौलाना कई बार घटनास्थल पर गया। कोशिश यही थी कि कोई सुराग न छूटे। पुलिस को काॅल डिटेल रिकॉर्ड व मोबाइल लोकेशन से इसका पता चला है।

स्टेट मेडिको लीगल सेल भेजा जाएगा एक्सरे, फोटो व अस्थि सैंपल

सूत्रों का कहना है कि मृतका के कंकाल के पोस्टमार्टम के दौरान कोई खास जानकारी सामने नहीं आई। इसका एक्सरे कराने के साथ ही फोटोग्राफ खिंचवाए गए। पुलिस अफसरों का कहना है कि कुछ अस्थियों के सैंपल, एक्सरे फिल्म और फोटोग्राफ विस्तृत जांच के लिए जल्द ही स्टेट मेडिको लीगल सेल, लखनऊ भेजा जाएगा।

यह है पूरा मामला

उरुवा निवासी उर्मिला (पत्नी वीरेंद्र गुप्ता) छह अप्रैल को लापता हो गई थी। चार मई को पति ने अपनी ममेरी बहन गुड़िया व मौलाना पिंटू अंसारी पर धोखाधड़ी व अपहरण का केस कराया था। सोमवार को पुलिस ने उनके बताये मांडा जंगल से कंकाल ढूंढा।

Two arrested for murdering a woman skeleton recovered on the basis of clues
उर्मिला की हत्या की ननद और मौलाना ने: चार महीने पहले अपहरण और हत्या, अब मिला कंकाल; ऐसे चला पता

पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने  पूछताछ में स्वीकारा कि उन्होंने छह अप्रैल को ही बहाने से प्रयागपुर जंगल ले जाकर उर्मिला की हत्या कर दी थी। पत्थर से उसका सिर कूंच दिया था और फिर शव वहीं फेंककर भाग निकले थे।
चार महीने बाद मिला शव –

मेजा से चार महीने पहले महिला के अपहरण मामले में  सनसनीखेज जानकारी मिली है। पता चला है कि अगवा कर महिला की हत्या कर दी थी। आरोपित रिश्ते में ननद महिला और एक मौलाना है जिन्हें पकड़ लिया गया। उनकी निशानदेही पर मांडा स्थित जंगल से महिला का कंकाल भी ढूंढ लिया गया है।

उर्मिला देवी मेजा के उरुवा की थी। पति वीरेंद्र गुप्ता की उरुवा चौराहे पर ही मिठाई की दुकान हैं। उन्होंने बताया कि छह अप्रैल को पत्नी उर्मिला को उनके मामा की बेटी गुड़िया और मौलाना पिंटू अंसारी(दोनों निवासी भारतगंज मांडा) अपने साथ लेकर गए थे। आरोप है कि पत्नी के नहीं लौटने पर सात अप्रैल को वह गुड़िया के घर पहुंचे तो वहां उसने पिंटू के साथ मिलकर धमकी दी कि दो लाख रुपये दो वरना तुम्हारी पत्नी बेच देंगें। वह पत्नी की तलाश में जुटा रहा और कोई खबर नहीं मिलने पर चार मई को दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी व अपहरण का मुकदमा लिखाया। गुप्ता के अनुसार  पिछले साल बेटे के इलाज को झाड़ फूंक के बहाने पहले पिंटू ममेरी बहन गुड़िया के जरिए उसके घर आने जाने लगा था। फिर रुपये दोगुना करने के नाम पर 9.5 लाख रुपये ले लिए। साल भर बाद समय पूरा होने पर जब उसने पैसे वापस मांगे तो छह अप्रैल को रुपये लौटाने के बहाने पत्नी को साथ ले जाकर गायब कर दिया।

ऐसे चला पता
मेजा पुलिस के मुताबिक, मुकदमा लिखे जाने के बाद आरोपित कोर्ट चले गए, जहां से उन्हें गिरफ्तारी से राहत मिल गई। हालांकि सर्विलांस व अन्य माध्यमों से छानबीन होती रही और कॉल डिटेल रिपोर्ट व मोबाइल लोकेशन आदि से दोनों की भूमिका संदिग्ध मिली। सोमवार को दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ हुई तो उनकी बातों में विरोधाभास मिला। शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने हत्या की बात स्वीकारी, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए।

पत्थर से कूंच दिया था सिर
पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने  पूछताछ में माना कि उन्होंने छह अप्रैल को ही बहाने से प्रयागपुर जंगल ले जाकर उर्मिला की हत्या कर दी थी। पत्थर से उसका सिर कूंच दिया था और फिर शव वहीं फेंककर भाग निकले थे। यह जानकारी मिम तो पुलिस उन्हें लेकर मांडा घटनास्थल पहुंची जहां महिला का कंकाल मिला। पुलिस के सूचना पर पहुंचे पति ने मौके पर मिले चूड़ियों के टुकड़े व कपड़ों से पहचान की।

अब तक जांच में यही बात सामने आई है कि रुपये हड़पने को महिला का अपहरण कर उसकी हत्या हुई। दोनों आरोपितों को पकड़ लिया गया है। कंकाल पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।विवेक चंद्र यादव, डीसीपी यमुनानगर

दोनों आरोपितों के थे करीबी संबंध
पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि दोनों आरोपित एक ही क्षेत्र के थे और उनमें करीबी संबंध थे। मौलाना झाड़ फूंक करता है और इसी संबंध में एक बार दोनों मिले थे। इसके बाद ही दोनों में बातचीत होने लगी और फिर वह उसके घर भी जाने लगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *