ब्लैकमेलिंग,रंगबाजी में उर्मिला सनावर14 दिन न्यायिक हिरासत में,सुरेश राठौर की बेटी की है शिकायत
saharanpurActress Urmila Sanawar Arrested By Haridwar Police From Saharanpur
सहारनपुर से अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया, सुरेश राठौर की बेटी ने कराया था मुकदमा
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने पकड़ा है। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने रानीपुर कोतवाली में उर्मिला सनावर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और रंगदारी का मुकदमा कराया था।
सहारनपुर 25 अक्टूबर 2026 : अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित ऑडियो और वीआईपी के नाम को लेकर चर्चित उर्मिला सनावर को उत्तराखंड पुलिस ने सहारनपुर से धरदबोचा। रविवार को सदर बाजार क्षेत्र के गोविंदनगर आवास पहुंची रानीपुर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी ऐसे समय हुई, जब अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े मामले में सीबीआई कोर्ट में उनकी प्रस्तावित पेशी को लेकर चर्चाएं थीं। गिरफ्तार कर पुलिस टीम उसे हरिद्वार लेकर पहुंची और कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
उर्मिला सनावर
उत्तराखंड पुलिस के अनुसार, हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली में 24 अक्टूबर रात भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर की लिखित शिकायत पर मुकदमा लिखा गया था। शिकायत में आरोप है कि सोशल मीडिया से महिला और उसके परिवार के खिलाफ अश्लील, आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणियां की गईं जिसमें उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हुआ।
सहारनपुर स्थित घर पहुंची पुलिस
संपति और रुपये मांगने के आरोप
शिकायतकर्ता ने वॉट्सऐप कॉल से रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम कराने और इसके साथ पांच करोड़ रुपये की मांग के भी आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं, शिकायत में जान से मारने की धमकी की बात भी कही गई थी। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा लिख जांच शुरू की थी।
सहारनपुर पहुंची उत्तराखंड पुलिस, मोबाइल भी ढूंढा
पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर रानीपुर कोतवाली टीम ने आरोपों की जांच के साथ गिरफ्तारी कार्रवाई की। इसी में रविवार को टीम सहारनपुर पहुंची और सदर बाजार क्षेत्र के गोविंदनगर में छापा मार उर्मिला सनावर को पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि उससे धमकी में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी ढूंढ लिया गया है।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार (फोटो सोर्स- Police)
बहुचर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में कथित वीवीआई से जुड़े मामले में सीबीआई कोर्ट के पहले उर्मिला सनावर को ले हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली हरिद्वार लेकर पहुंची. अब उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी हो रही है.
सुरेश राठौर की बेटी न कराया था उर्मिला पर मुकदमा: 24 अक्टूबर को ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने रानीपुर कोतवाली में उर्मिला सनावर पर मुकदमा कराया था. आरोप है कि उर्मिला ने सोशल मीडिया पर अश्लील व मानहानिकारक टिप्पणी कर उसकी लज्जा भंग की. जिससे उसके परिवार की छवि धूमिल हुई.
रविदास पीठ अपने नाम करने की मांग और धमकी देने का आरोप: शिकायत के अनुसार, आरोप है कि उर्मिला सनावर रविदास पीठ अपने नाम करने की मांग कर रही है. मांग पूरी नहीं होने पर उसने पांच करोड़ रुपए मांगे. रकम नहीं देने पर परिवार को जान से मारने और फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी भी दी.
पुलिस ने कई धाराओं में लिखा है मुकदमा:सुरेश राठौर की बेटी को व्हाट्सएप कॉल कर रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने, 5 करोड़ रुपए की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने में पुलिस ने उर्मिला सनावर पर धारा 308(5)(7), 79, 356(3), 356(2) BNS और 4/10 स्त्री अशिष्ट रुपण अधिनियम 1986 का अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने जांच शुरू की.
हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई कर आज 25 अक्टूबर उर्मिला सनावर को सहारनपुर उसके घर से पकड लिया . पुलिस ने उर्मिला के फोन को भी कब्जे में लिया.
कोतवाली रानीपुर
हरिद्वार के एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि,

कल उर्मिला की सीबीआई कोर्ट में है पेशी: कल यानी 26 अक्टूबर को बहुचर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में देहरादून सीबीआई कोर्ट में उर्मिला सनावर के बयान होने थे, लेकिन उससे एक दिन पहले ही उर्मिला को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी. अंकिता भंडारी केस में कथित वीआईपी की जांच से जुड़े मामले में उर्मिला से पूछताछ हुई थी. 23 अक्टूबर को सीबीआई कोर्ट में पेश होकर उर्मिला ने नार्को टेस्ट के लिए हामी भरी थी.
अंकिता भंडारी केस के कारण भी चर्चा में थीं
अभिनेत्री उर्मिला सनावर पिछले कुछ समय से अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित ऑडियो और उसमें कथित वीआईपी के नाम को लेकर सुर्खियों में थीं। इस प्रकरण में उनकी सीबीआई कोर्ट में प्रस्तावित पेशी की भी चर्चा थी। बताया जा रहा था कि उन्हें नार्को टेस्ट के संबंध में अपनी सहमति या असहमति दर्ज करानी थी। ऐसे में कोर्ट में पेशी से ठीक एक दिन पहले उनकी गिरफ्तारी ने मामले को नया मोड़ दे दिया है।


