अनुजा एक्ट में जेल से डरे पूर्व विधायक प्रणव सिंह ने की क्षमायाचना
जैल की लटकी तलवार तो चैंपियन ने मांगी माफी!
हरिद्वार की लक्सर कोतवाली में प्रणव सिंह के खिलाफ एससी एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा हुआ था. 
हरिद्वार 01 जुलाई 2026 : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से पूर्व कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक फिर चर्चाओं में हैं. करीब एक हफ्ते पहले लक्सर कोतवाली में प्रणव सिंह के खिलाफ एससी एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था. प्रणव सिंह चैंपियन पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी.
इस मामले में प्रणव सिंह चैंपियन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने लक्सर कोतवाली में विरोध प्रदर्शन भी किया है. हालांकि अपने ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटकते देख प्रणव सिंह चैंपियन ने पीड़ित पक्ष से माफी मांगी है. प्रणव सिंह चैंपियन ने माफी मांगते हुए अपना वीडियो भी जारी किया है.
गिरफ्तारी की लटकी तलवार तो चैंपियन ने मांगी माफी! 
ये था पूरा मामला: दरअसल शांतरशाह गांव निवासी जोगेंद्र ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि 22 जून की शाम करीब 7 बजे वह अपने बहनोई संजीव कुमार के साथ कार से लक्सर के खेड़ी लौट रहे थे. गांव के पास एक कार ने उनकी कार को ओवरटेक किया. इस दौरान कार सवार व्यक्ति ने उनकी कार को हाथ मारा. उन्होंने तब इस पर ध्यान नहीं दिया और गांव में चले गए, लेकिन अगले दिन पुलिस ने संजीव को उनके खिलाफ शिकायत होने की बात कहते हुए कोतवाली बुलाया. तब उन्हें पता चला कि वो कार प्रणव सिंह चैंपियन की है.
इसी बीच जोगेंद्र के साथी वीर सिंह ने मामले को सुलझाने के लिए प्रणव सिंह को फोन किया, लेकिन प्रणव सिंह ने संजीव को लगातार गालियां दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी. साथ ही संजीव घर के महिलाओं को लिए आपत्तिजनक शब्दों को इस्तेमाल किया. प्रणव सिंह चैंपियन का संजीव के साथ फोन पर बातचीत करने का वीडियो भी सामने आया था, जो काफी वायरल हुआ.
इस मामले में जब पूर्व विधायक प्रणव सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने वीडियो को फेक बताया. प्रणव सिंह ने बताया था कि जब वो लक्सर से गुजर रहे थे, तो उनकी सुरक्षा को भेदने की कोशिश की गई. इसके साथ ही उनकी गाड़ी में ट्क्कर मारी गई थी.
प्रणव सिंह ने बताया था कि इस मामले में उनके गनर संजय चैहान की ओर से लक्सर कोतवाली में ही खेड़ी कलां गांव निवासी संजीव कुमार और चार अज्ञात लोगों पर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाते हुए वाहन को टक्कर मारने और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी गई. पुलिस ने संजय चौहान की लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा भी दर्ज किया था. उस वजह से संजीव उन पर गलत आरोप लगा रहे है.
अब लगातार कई दलित संगठन और संगठनों से जुड़े नेता प्रणव सिंह को जेल भेजने और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. कई लोगों ने जिलाधिकारी को भी ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की. इस दौरान दलित नेता तीरथपाल रवि ने आरोप लगाया कि अक्सर पूर्व विधायक प्रणव सिंह लोगों को गाली दे, डराने धमकाने और मारपीट करते रहते हैं. इस बार उन्होंने दलित समाज को टारगेट किया है, जो कि निंदनीय है. उन्हें जेल भेज कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन इसी बीच चैंपियन ने माफी मांगते हुए अपना वीडियो जारी कर दिया.
–
TAGGED:
PRANAV SINGH CHAMPION
CHAMPION APOLOGIZES TO DALIT
चैंपियन ने दलित समाज से मांगी माफी
चैंपियन गाड़ी ओवरटेक विवाद
LAKSAR CAR OVERTAKE CONTROVERSY

