इंदौर लस्ट जिहाद की फंडिंग करने वाला कांग्रेस पार्षद अनवर डकैत जम्मू में पकड़ा

Indore: इंदौर में लव जिहाद की फंडिंग करने वाला कांग्रेस पार्षद अनवर डकैत जम्मू से गिरफ्तार
पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था। उन्होंने बताया था कि अनवर डकैत ने उन्हें हिन्दू युवतियों को फंसाकर उनसे विवाह करने को दो लाख रुपये दिए थे। इसके बाद पुलिस ने डकैत को आरोपित बनाया था, लेकिन वह लंबे समय से भागा हुआ था।

Indore: Councilor Anwar Dacoit arrested for funding love jihad
पार्षद अनवर कादरी।

लव जिहाद के लिए इंदौर में दो युवकों को पैसा देने वाले पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत को पुलिस ने जम्मू से गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले पुलिस ने दिल्ली से डकैत की बेटी आयशा को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे भी डकैत की मदद करने के मामले में आरोपित बनाया है, हालांकि इंदौर पुलिस ने अभी अनवर की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जम्मू पुलिस की मदद से उसे पकडने की सूचना है।

बता दें, पिछले माह इंदौर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था। उन्होंने बताया था कि अनवर डकैत ने उन्हें हिंदू युवतियों को फंसाकर उनसे विवाह करने के लिए दो लाख रुपये दिए थे। इसके बाद पुलिस ने डकैत को आरोपी बनाया था, लेकिन वह लंबे समय से फरार था। इंदौर पुलिस ने उसकी तलाश में दिल्ली में भी छापा मारा था, लेकिन वहां से वह भाग गया था।

बेटी आयशा लॉ स्टूडेंट
पुलिस ने उसकी बेटी आयशा को पकड़ा था। आयशा लाॅ स्टूडेंट है और दिल्ली में रहती है। उसने अनवर की सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत की भी तैयारी की थी और अनवर के हस्ताक्षर भी करवाए थे। पुलिस को पता चला है कि आयशा ने ही अनवर के लिए टिकट की बुकिंग कर उसके दिल्ली आने का इंतजाम किया था। अनवर पर केस दर्ज होने के बाद उसके परिजन भी घर पर ताला लगाकर भाग गए थे।

अपराधी से पार्षद बनने का सफर
अनवर कादरी ने उज्जैन में एक डकैती डाली थी। तब से उसके नाम के साथ डकैत भी जुड़ गया था। इसके बाद वह इंदौर के आजाद नगर में रहने लगा। उसने एक युवक पर जानलेवा हमला भी किया था। अनवर पर अलग-अलग थानों में पंद्रह से ज्यादा मामले दर्ज हैं। फिलहाल कादरी पर लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिश करने के गंभीर आरोप हैं। लव जिहाद की फंडिंग के मामले में कादरी पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) में गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है। कादरी तीन बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़कर पार्षद रह चुका है। पार्षद पद से उसे अयोग्य घोषित करने की तैयारी भी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *