इश्क में:ॐ का टैटू हटा,खतना,नाम कुलदीप से आरिफ लेकिन फिर भी….

ओम का टैटू हटवाया, खतना तक करवाया, नाम बदलकर बना आरिफ; फिर भी बीवी-बच्चों से किया दूर, इस्लाम न अपनाने पर ऐसी संवेदनहीनता कि कांप जाएगी रूह….

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी कुलदीप कुमार को मोहब्बत हुई तो उन्होंने हर हद को पार कर दिया। अपनी मोहब्बत को पाने के लिए कुलदीप ने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम को अपना लिया। कुलदीप से आरिफ बन चुके शख्स ने अपने हाथ से ओम का टैटू हटाया और खतना भी करवाया। बावजूद इसके उसकी मोहब्बत को उससे दूर कर दिया गया। बेबस कुलदीप उर्फ आरिफ ने पुलिस में मामला दर्द कराया है।

दोनों ने किया शादी करने का फैसला
पूरा मामला जिले के आबूनगर मोहल्ले का है। यहां के निवासी कुलदीप कुमार की मुलाकात कुछ साल पहले अल्फिया से हुई। दोनों की नजरें मिलीं और प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। वक्त बीतने लगा, मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि उन्होंने जिंदगी साथ गुजारने का फैसला कर लिया, लेकिन मुश्किल ये थी कि कुलदीप हिंदू था और अल्फिया मुस्लिम।

परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज, शादी के बाद धर्मांतरण का दबाव
परिवार वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था, लेकिन कुलदीप और अल्फिया अब अपने कदम पीछे हटाने वाले नहीं थे। 6 अप्रैल 2023 को कुलदीप ने अल्फिया से लव मैरिज कर परिवार से दूर मूसेपुर इलाके में अपना आशियाना बसा लिया। दोनों एक-दूसरे के साथ खुश थे। लेकिन शायद दोनों की खुशी को किसी की नजर लग गई। दोनों की शादी को अभी कुछ ही दिन बीते होंगे कि अल्फिया की मां फरीदा और भाई सूफियान ने उसे फोन कर भड़काना शुरू कर दिया। मां और भाई अल्फिया पर दबाव बनाने लगे कि वह कुलदीप को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर करे। शुरुआत में उसने इस बात को अनदेखा किया, लेकिन जब कुलदीप को इस बारे में पता चला तो अपने प्यार की खातिर वह धर्म बदलने को तैयार हो गया।

टैटू हटवाया, खतना करवाया, बन गया आरिफ
कुलदीप ने अपने दाहिने हाथ पर बना ओम का टैटू हटवा दिया। ससुराल वालों ने फिर अल्फिया को शौहर का खतना कराने के लिए भड़काना शुरू किया। कुलदीप यहां भी अपनी मोहब्बत के आगे झुक गया और साल भर पहले खतना कराकर पूरी तरह से मुस्लिम धर्म अपना लिया। कुलदीप ने अपना नाम भी बदलकर आरिफ रख लिया।

अल्फिया और बच्चे को अपने साथ ले गए ससुराल वाले
इसी बीच अल्फिया प्रेग्नेंट हो गई। 2 अप्रैल 2025 को अल्फिया ने एक बच्चे को जन्म दिया। कुलदीप और अल्फिया खुश थे कि सबकुछ ठीक है और अब परिवार आगे बढ़ेगा। लेकिन 22 अप्रैल को अल्फिया का भाई और मां बच्चे से मिलने के बहाने आए और उसे भड़काकर बच्चे सहित अपने साथ ले गए।

इस्लाम न अपनाने पर जान से मारने की धमकी, ससुरालियों के खिलाफ दी तहरीर
कुलदीप को पता चला तो पीछे-पीछे वह भी अपने बीवी-बच्चे को लेने पहुंच गया, लेकिन ससुराल के लोगों ने अल्फिया को भेजने से साफ मना कर दिया। कुलदीप का आरोप है कि उसकी बीवी की मां फरीदा, भाई सूफियान, साढ़ू पप्पू, तुर्की और वारिस ने उसे अपने परिवार से मिलने से रोक दिया। उसने बताया कि इन लोगों ने उसे पूरी तरह से मुस्लिम धर्म न अपनाने पर जान से मारने की धमकी दी है। हताश कुलदीप ने अब पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। कुलदीप ने ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *