इस्लामी राज को जान देने को तैयार हैं फराज, नईम,शाकिर और इजहार

‘लोन वुल्फ’ मॉड्यूल का खुलासा, विदेश में आतंकी ट्रेनिंग की थी तैयारी!

मध्य प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने भोपाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है

मध्य प्रदेश ATS की गिरफ्त में संदिग्ध

राहुल नरोन्हा
19 जून , 2026 । मध्य प्रदेश एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने 12 जून को भोपाल से कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के आरोप में एक ‘कट्टरपंथी’ व्यक्ति पकड़ा  था. अब उसने दूसरे राज्यों से तीन और संदिग्ध पकड़े हैं . शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि ये लोग आतंकवादी गतिविधियों के का प्रशिक्षण को विदेश जाने की योजना बना रहे थे.

ATS ने सबसे पहले भोपाल के काजी कैंप निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद फराज को पकड़ा था. फराज एक होम्योपैथी क्लीनिक में काम करता था. उसके पास से मिली डिवाइस से पता चला कि वह पाकिस्तान में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में था. फराज से पूछताछ के बाद ATS को इस नेटवर्क के अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली.

इसके बाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी 38 वर्षीय नईम कुरैशी और राजस्थान के अलवर जिले के 34 वर्षीय मोहम्मद शाकिर पकड़ा  गया.

ATS ने चौथी गिरफ्तारी बिहार में की. मधुबनी निवासी 65 वर्षीय इजहार उल हक को पकड़ा . हक इस समूह का नामित ‘अमीर’ यानी मुखिया था.वही समूह के सदस्यों के बीच योजनाओं का समन्वय करता था.

सूत्रों के मुताबिक, संदिग्धों के पास से मिले साहित्य और वीडियो तथा पूछताछ से पता चला है कि समूह के सदस्य आतंकवादी गतिविधियों को विदेश में प्रशिक्षण लेना चाहते थे. फराज ने हाल ही में पासपोर्ट बनवाया था और वह भारत से बाहर जाने की योजना बना रहा था. सूत्रों का दावा है कि समूह का उद्देश्य ‘लोकतांत्रिक सरकार की जगह खिलाफत स्थापित करना’ था. इसके लिए वे अपनी जान देने को भी तैयार थे.

फराज की ATS रिमांड समाप्त हो चुकी है और उसे जेल भेज दिया गया है. बाकी तीनों अभी ATS की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि फराज और नईम पिछले कुछ महीनों में मिले थे. जांच एजेंसियां अभी तक पाकिस्तान में बैठे हैंडलर को नही पहचान पाई हैं. वहीं वित्तीय संबंधों और धन के लेनदेन की भी जांच की जा रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *