ईद उल जुहा पर
मुंबई के कल्याण में बकरीद पर बवाल, नमाज के विरोध में शिवसेना के दोनों गुटों ने की महाआरती
महाराष्ट्र के कल्याण में ऐतिहासिक दुर्गाडी किले पर बकरीद की नमाज के दौरान शिवसेना द्वारा महाआरती और घंटानाद के विरोध प्रदर्शन बाद भारी तना हो गया.
मुंबई के कल्याण में बकरीद पर बवाल, नमाज के विरोध में शिवसेना के दोनों गुटों ने की महाआरती
Kalyan Durgadi Fort Controversy
मुंबई के कल्याण में दुर्गाड़ी किले में नमाज के खिलाफ शिवसेना ने प्रदर्शन कियाबकरीद की नमाज के दौरान मंदिर लगभग 30मिनट के लिए बंद रहा, जिसके खिलाफ प्रदर्शन कियादुर्गाड़ी किले में हर साल ईद की नमाज के समय मंदिर को बंद किया जाता है, इस वर्ष विरोध बढ़ा है
मुंबई के कल्याण में बकरीद के बीच भारी बवाल देखने को मिला है. कल्याण के दुर्गाड़ी किले में प्रवेश को लेकर शिवसेना के उद्धव ठाकरे और शिंदे गुट ने प्रदर्शन किया. शिवसेना ने बकरीद की नमाज के बीच विरोध करते हुए महाआरती भी की. पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. पुलिस ने एक नेता को भी हिरासत में लिया है. बकरीद की नमाज के दौरान करीब 30 मिनट तक मंदिर बंद रहा था. इसी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया.
क्यों है दुर्गाड़ी किले को लेकर विवाद?
बता दें कि दुर्गाड़ी किले में जहां नमाज अदा होती है, उसी के दूसरी ओर एक मंदिर भी है. हर साल ईद की नमाज के दौरान मंदिर को बंद किया जाता है. वहीं किले के रास्ते पर नमाज अदा होती है. लेकिन इस साल शिवसेना ने इसका विरोध किया और मंदिर जाने की बात कही थी.
शिवसेना ने किया प्रदर्शन
इसी दौरान दुर्गाड़ी किला परिसर में प्रवेश करने की मांग को लेकर शिवसेना (उद्धव ठाकरे) गुट आक्रामक दिखा. लाल चौकी इलाके में ठाकरे गुट के उपनेता विजय साल्वी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और इस दौरान महाआरती भी की गई. इस दौरान भारी संख्या में शिवसैनिक मौके पर पहुंचे. लोगों के हाथ में घंटे और भगवा झंडे थे.
बीजेपी नेता को हिरासत में लिया
हंगामे के दौरान मीडिया से बात करते हुए ठाकरे गुट के नेता विजय साल्वी ने इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर राज्य सरकार, मुख्यमंत्री और प्रशासन पर हमला बोला. वहीं पुलिस ने BJP नगरसेवक महेश पाटिल को घर से ही हिरासत में ले लिया गया. बीजेपी नगरसेवक महेश पाटिल ने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि सड़कों पर नमाज पढ़ना बंद कराया जाए और हिंदुओं को किले के मंदिर में प्रवेश दिया जाए. उन्होंने ऐलान किया था कि अगर प्रवेश नहीं मिला, तो भाजपा की ओर से वहां हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तोत्र का पाठ किया जाएगा, जिसके बाद पुलिस ने बीजेपी नगरसेवक को हिरासत में लिया.
