उत्तराखंड सचिवालय निजी सचिव पर सरकारी शिक्षक पत्नी की हत्या का आरोप

उत्तराखंड सचिवालय के निजी सचिव पर पत्नी की हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज, 8 महीने पहले ही हुई थी शादी

उत्तराखंड सचिवालय के निजी सचिव पर गंभीर आरोप है. देहरादून में निजी सचिव पर अपनी पत्नी को दहेज के लिए मारने का आरोप है.

देहरादून 30 जुलाई 2026 : उत्तराखंड के देहरादून जिले से बड़ी खबर सामने आई है. डोईवाला थाना क्षेत्र के हर्रावाला में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने सचिवालय में निजी सचिव पति, सास और ननद के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिख जांच शुरू कर दी है. मृतका का नाम सृष्टि कंडारी था, जो खुद भी सरकारी टीचर है।
देहरादून के हर्रावाला में एक नवविवाहित शिक्षिका की संदिग्ध मौत के मामले में उसके पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मात्र आठ महीने पहले हुई थी शिक्षिका सृष्टि की शादी।

पति, सास, ननद पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया

ससुराल वाले ‘मनहूस’ कहकर प्रताड़ित करते हैं
हर्रावाला क्षेत्र में ससुराल में ‘मनहूस’ कहकर अपमानित किए जाने और परिवार में होने वाली हर अनिष्ट घटना व ससुर की बीमारी का जिम्मेदार ठहराए जाने से प्रताड़ित शिक्षिका की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

मृतका की मां के आरोपों के आधार पर पुलिस ने सचिवालय के निजी सचिव पति सौरभ खत्री, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मात्र आठ महीने पहले ब्याही गई नवविवाहिता समय-समय पर अपने मायके वालों को इस उत्पीड़न की जानकारी देती थी।
वारदात बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल,

पुलिस के अनुसार, श्रीकोट, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) निवासी सीमा कंडारी ने डोईवाला कोतवाली में तहरीर दी कि उनकी पुत्री सृष्टि कंडारी (खत्री) की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी।

सृष्टि टिहरी गढ़वाल के विकासखंड कीर्तिनगर स्थित राजकीय इंटर कालेज रिगोली (मल्ली) में अध्यापिका थीं।

सीमा कंडारी ने बताया कि विवाह के बाद से ही सृष्टि को दहेज की मांग के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

उसे मनहूस कहकर अपमानित किया जाता और परिवार में हुई अनिष्ट घटनाओं, ससुर की बीमारी और मृत्यु के लिए भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। सृष्टि समय-समय पर उत्पीड़न की जानकारी देती थी।

स्वजन का आरोप है कि 29 जुलाई को सृष्टि की हत्या कर दी गई, जिसमें उसके पति, सास, ननद एवं अन्य स्वजन की भूमिका है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी और ननद चारू के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डोईवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसांई ने बताया कि मामले की विवेचना हो रही है। आरोपित सौरभ पिता की मृत्यु के बाद क्रिया में बैठा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष विवेचना पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। मामला नवविवाहिता से जुड़ा है ऐसे में विवेचना सीओ वंदना वर्मा को सौंपी गई है।

पुलिस को नहीं दी घटना की सूचना
पुलिस के अनुसार 29 जुलाई सुबह आरोपित सृष्टि को जोगीवाला स्थित निजी अस्पताल लेकर गए थे, जहां उसकी मृत्यु हो गई। आरोपितों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी।

अस्पताल से जोगीवाला पुलिस चौकी को डेथ मेमो भेजा गया। मामला हर्रावाला क्षेत्र का था, ऐसे में जोगीवाला पुलिस ने हर्रावाला पुलिस चौकी को सूचना दी। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।

मायके वालों को नहीं थी बेटी की मौत की जानकारी: मां सीमा कंडारी का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी सृष्टि कंडारी को दहेज और अन्य बातों को लेकर अपमानित किया जाता था. इतना ही नहीं, उसे ‘मनहूस’ कहकर भी मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. सीमा कंडारी का आरोप है कि 28 और 29 जुलाई को उनकी बेटी से फोन पर बात नहीं हो सकी. इसके बाद उन्होंने एक परिचित को ससुराल भेजा, जहां से जानकारी मिली कि सृष्टि की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया है. जब परिवार श्रीनगर से देहरादून पहुंचा तो उन्हें पता चला कि सृष्टि की मौत हो चुकी है.

मृतका की मां का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने बेटी की मौत की सूचना उन्हें समय पर नहीं दी. पूछने पर उन्होंने कहा कि वे इतने व्यस्त थे कि फोन नहीं कर सके. परिवार का आरोप है कि सृष्टि की मौत के लिए उसका ससुराल पक्ष जिम्मेदार है. साथ ही शादी के करीब तीन महीने बाद सृष्टि के ससुर को हार्ट अटैक आया था. आरोप है कि किसी पंडित की सलाह के बाद ससुराल वालों ने सृष्टि को अपशकुनी मान लिया और उसे ‘मनहूस’ कहकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. घटना से तीन दिन पहले सृष्टि के ससुर का भी निधन हो गया था, जिसके बाद उस पर मानसिक दबाव और बढ़ गया.

डोईवाला पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया है कि डोईवाला थाना पुलिस ने मृतका के पति सौरभ रतूड़ी, सास परवीना देवी और ननद चारू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80 (2) में मुकदमा लिखा है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तीनों ने मिलकर सृष्टि को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया,जिसके कारण उसकी मौत हुई.साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट,फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी.जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *