उत्तराखंड:22 उपजिलाधिकारियों समेत 24 PCS अधिकारी इधर से उधर

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारी के पदभार में बदलाव; 22 डिप्टी कलेक्टर को नई जिम्मेदारी

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 24 पीसीएस अधिकारियों के पदभार बदले गए हैं।

22 डिप्टी कलेक्टरों को विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

24 पीसीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया गया।

22 डिप्टी कलेक्टरों को विभिन्न जिलों में नई तैनाती मिली।

देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार सहित कई जिलों में स्थानांतरण।

देहरादून 12 नवंबर 2026 । प्रदेश में फिर प्रशासनिक पदों पर बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन ने राज्य सिविल सेवा के 22 डिप्टी कलेक्टर समेत 24 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। इसके तहत अपर्णा ढौंढियाल को अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल व मनीष बिष्ट को निदेशक प्रशासन एवं निगरानी, पंतनगर एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्मिक विभाग के अनुसचिव टीएच खान की ओर से जारी आदेश के अनुसार राजकुमार पांडेय, अभय प्रताप सिंह और मुकेश चंद्र रमोला को डिप्टी कलेक्टर देहरादून के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, शिप्रा जोशी, तुषार सैनी, गौरव पांडेय और अमृता शर्मा को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है। कुमकुम जोशी, शालिनी मौर्य, मंजू राजपूत और नीतू डागर को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार के पद पर तैनाती दी गई है।

रेखा कोहली, संजय कुमार और रेखा को डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। जयबीर सिंह और बृजेश कुमार तिवारी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा देवानंद को पौड़ी, नवाजिश खलिक को अल्मोड़ा, चंद्रशेखर व अबरार अहमद को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी, सुनील कुमार को रुद्रप्रयाग और कृष्णा त्रिपाठी को डिप्टी कलेक्टर चमोली के पद पर तैनाती दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *