“बबली” नाम धरने पर रेखा आर्य ने हरीश रावत को सुनाई जमकर जली-कटी

‘बबली’ बोलने पर भड़कीं रेखा आर्या, हरीश रावत पर की आरोपों की बौछार, दी चेतावनी

मंत्री रेखा आर्य ने खुद को “बबली” कहने पर हरीश रावत को संबोधित 201 पंक्तियों की पोस्ट लिख कर जमकर अपनी भड़ास निकाली है । साथ ही चेताया भी है कि उनके पास रावत के बारे में कहने को बहुत कुछ है। असल में हरीश रावत ने आज एक्स पर अपनी पोस्ट के 92 पंक्तियों के प्रथम भाग में गिरधारीलाल साहू और रेखा आर्य को बंटी-बबली जरूर कहा लेकिन साथ ही अपनी “बबलियों” की संपति जांच का भी निमंत्रण दिया है। अब देखना होगा कि कल हरीश रावत पोस्ट के अंतिम भाग में क्या लेकर आते हैं और भाजपा की ओरसे उसका क्या जवाब आता है। । हरीश रावत आजकल खुद पर लगने वाले आरोपों का जवाब देते हैं।

रेखा आर्या ने हरीश रावत पर लगाए आरोप. रेखा आर्या ने हरीश रावत को कई नाम दिए और जमकर खरी खोटी सुनाई है.
Rekha Arya attacks Harish Rawat
‘बबली’ बोलने पर भड़कीं रेखा आर्य, हरीश रावत पर की आरोपों की बौछार
देहरादून 12 नवंबर 2026 : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत की ओर से कथित 210 करोड़ की अर्जित संपत्ति के आरोप और ‘बबली’ संबोधन पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भड़क गईं हैं. उन्होंने आज

REKHA Arya कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार

फेसबुक पेज पर 201 लाइनों की लंबी पोस्ट में अपनी भड़ास निकालते हुए हरीश रावत पर आरोपों की बौछार की है. साथ ही पुराने कारमाने उजागर करने की धमकी भी दी है. इसके अलावा उम्र का लिहाज करते हुए ‘दाज्यू’ को अपनी वाणी पर नियंत्रण करने की सलाह दी है. इतना ही नहीं पुरानी ‘पोल’ खोलने की भी चेतावनी दी है. रेखा आर्या ने सोशल मीडिया पर हरीश रावत को लेकर काफी लंबा पोस्ट किया है.

रेखा आर्या ने कहा, वैसे मैं समझती थी कि उम्र के इस पड़ाव में पहाड़ की बेटी की पीड़ा को समझकर उसके दुःख में साथ देंगे, क्योंकि आप भी नाती पोते वाले हैं, लेकिन क्या करें आप आदतन फिर से सत्ता की ललक और वो कुर्सी की छटपटाहट में भूल गए कि रेखा आपकी विचारधारा और आपकी कुनीतियों की विरोधी है. लेकिन बेटी तो इस पहाड़ की है, खैर में भगवान से प्रार्थना करती हूं कि आपको एक पिता के तौर पर ऐसी किसी भी पीड़ा को न देखना पड़े, जिससे मैं गुजर रही हूँ. क्योंकि आपने बेटी का दर्द नहीं सिर्फ 210 करोड़ पर ध्यान दिया. आपकी आदत ही कुछ ऐसी है. टॉप अप देने वाला कहां पैसों के अलावा कोई और दर्द समझेगा.

वैसे मैं आपकी हर बात का जवाब देना उचित नहीं समझती. क्योंकि जिस नेता की उम्र के पड़ाव पर भी मुख्यमंत्री की कुर्सी देखते ही लार टपकने लग जाए और उसकी इस लालचीपन की शिकार उसकी अपनी ही पार्टी उसे अब गंभीरता से न लेती हो, उस नेता का जवाब देना कोई आवश्यक नहीं. लेकिन कभी-कभी आप ऐसी भाषा का प्रयोग करते हो कि आपको भी थोड़ा सा खचोरना जरूरी सा प्रतीत होता है.

इसके बाद रेखा आर्या ने हरीश रावत का कथित स्टिंग ऑपरेशन, 2016 हरीश रावत सरकार का अल्पमत में आना, कार्यकाल में सचिव द्वारा विभागीय नीति को बदलने के लिए पैसों की डीमांड, हरीश रावत सरकार में डेनिस शराब की बिक्री, नैनीसार मामला, गंगा किनारे खनन, बंदर की बलि, भैंस की बलि, कभी तेल भरे कनस्तरों से नहाने और भ्रष्टाचारों के कई मुद्दों का जिक्र किया है.

रेखा आर्या ने ये भी कहा कि, आजकल सुना आप रोज दिल्ली फोन करते हैं अपने हाईकमान से मिलने का समय मांगते हैं. लेकिन उन्होंने आपसे मिलने से मना कर दिया है. बुढ़ापे में ये कैसी दशा खराब की आपने. आपको एक सलाह दे रही हूं, आपकी इस दुर्दशा के लिए आपका ये उल जुलूल बोलना ही एकमात्र कारण है. वैसे दाज्यू आप पर ये कहावत सटीक बैठती है.

रेखा आर्या ने आगे लिखा कि, बीच में आप कुछ दिन के लिए छुट्टी पर गए, क्योंकि आपकी कोई सुन नहीं रहा था. लेकिन नौटंकी करने में तो आपको महारथ हासिल है.जैसे आपकी स्वघोषित छुट्टी खत्म हुई, आपने स्वयंभू वाली स्वागत यात्रा निकाली, उसमें भी आपका दांव उल्टा पड़ गया.

अंतिम चेतावनी भी दे रही हूं अगली बार जब भी कुछ बोलो तो भाषा पर लगाम लगाना और हां भ्रष्टाचार और करोड़ों की कमाई कहां से आई? पूछोगे तो पहले अपने पूरे परिवार का विवरण लाना. उनके कमाई के साधन क्या हैं?

ये रही कांग्रेस दिग्गज हरीश रावत की एक्स पर पोस्ट का आज आया पहला भाग-

TAGGED:

रेखा आर्या का हरीश रावत पर हमला
REKHA ARYA ATTACKS HARISH RAWAT
रेखा आर्या का पोस्ट
POST BY REKHA ARYA
REKHA GOT ANGRY AT HARISH RAWAT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *