स्वच्छ सर्वेक्षण 2026:

देश का सबसे साफ शहर बना नवी मुंबई, इंदौर टॉप 3 में भी नहीं; देखें स्वच्छ सर्वेक्षण की लिस्ट</

नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया.

शहरों के स्वच्छ सर्वेक्षण में नवी मुंबई को पहला स्थान मिला है.

देहरादून/नई दिल्ली 11 नवंबर 2026। देश के सबसे स्वच्छ शहरों की नई रैंकिंग में महाराष्ट्र की नवी मुंबई ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नवी मुंबई महानगरपालिका ने देशभर के 4,751 शहरों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया. इसके साथ ही नवी मुंबई को देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है. नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नवी मुंबई महानगरपालिका को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया. यह पुरस्कार स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत शहरों में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया.

‘सुपर क्लीन सिटी’ श्रेणी में भी नंबर वन

नवी मुंबई ने केवल राष्ट्रीय स्वच्छ शहर श्रेणी में ही नहीं बल्कि ‘सुपर क्लीन सिटी’ श्रेणी में भी देश में पहला स्थान हासिल किया. शहर की बेहतर सफाई व्यवस्था, प्रभावी कचरा प्रबंधन और स्वच्छता को लेकर लगातार किए गए प्रयासों को इस उपलब्धि का आधार माना जा रहा है.

स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड के रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगरायुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में क्लीन हिमालयन सिटी श्रेणी में पाई प्रथम रैंक

स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर नगर निगम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर राष्ट्रीय स्तर गौरव पाया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रुद्रपुर नगर निगम ने क्लीन हिमालयन सिटी श्रेणी में हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान पाया है। इस उपलब्धि के साथ रुद्रपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रुद्रपुर नगर निगम को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह सम्मान महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे ने ग्रहण किया।

इस गौरवपूर्ण राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, केंद्रीय सचिव सत्येंद्र सिंह, केंद्रीय सचिव दीपा धारा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति रहे। राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय सम्मान प्राप्ति रुद्रपुर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इसकी विशेष बात यह है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में शहरों का मूल्यांकन केवल सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई तक नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, नागरिक सहभागिता और सफाई व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन भी परखा जाता है।

क्लीन हिमालयन सिटी श्रेणी में रुद्रपुर को प्रथम रैंक प्रमाण है कि शहर में स्वच्छता व्यापक व्यवस्था के रूप में ली जा रही हैं। इसमें घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से नियमित डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, गीले और सूखे कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, एकत्र कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण एवं निस्तारण तथा खुले में कूड़ा डालने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण मानकों का मूल्यांकन होता है।

इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, सामुदायिक क्षेत्रों और अन्य प्रमुख स्थानों की स्वच्छता, नागरिकों की सहभागिता, स्वच्छता को जनजागरूकता तथा सफाई मित्रों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण को भी विशेष महत्व दिया जाता है। नगर निगम के कार्यों के दस्तावेजीकरण, अभिलेखों और जमीनी स्तर पर उनके सत्यापन के आधार पर भी मूल्यांकन होता है।

ऐसे रुद्रपुर को प्राप्त यह सम्मान शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के विभिन्न स्तरों के प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है।

पुरस्कार प्राप्ति बाद महापौर विकास शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हिमालयी राज्यों में रुद्रपुर नगर निगम को प्रथम पुरस्कार केवल नगर निगम की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे शहर और उत्तराखंड प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान उन सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने रुद्रपुर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में अपना योगदान दिया है।

महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि स्वच्छता किसी एक विभाग अथवा व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सफाई मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके परिश्रम और समर्पण के साथ ही नागरिकों का सहयोग इस तरह की उपलब्धियों का आधार बनता है।

महापौर ने कहा कि पिछली बार नगर निगम रुद्रपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर 467 वी रैंक से छलांग लगाकर 169 वीं रैंक हासिल की थी। इस बार हिमालय राज्यों में प्रथम रैंक हासिल की है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से नगर निगम की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान को बनाए रखने के साथ ही स्वच्छता के मानकों को और बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर काम किया जाएगा। शहर के प्रत्येक वार्ड, मोहल्ले, बाजार और सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए प्रयासों को और गति दी जाएगी।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से रुद्रपुर के सर्वांगीण विकास और स्वच्छता व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में शहरी विकास और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में जो कार्य हो रहे हैं, उनसे नगर निगम को भी नई ऊर्जा और दिशा मिल रही है।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में मिली यह राष्ट्रीय पहचान एक नई शुरुआत है। लक्ष्य केवल पुरस्कार प्राप्त करना नहीं, बल्कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत बनाना, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और रुद्रपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित शहर के रूप में स्थापित करना है।

राष्ट्रपति के हाथों मिला यह सम्मान रुद्रपुर के लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि शहरवासियों के सामूहिक प्रयास, सफाई मित्रों के अथक परिश्रम और स्वच्छ शहर के संकल्प की राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है। हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान हासिल कर रुद्रपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम दर्ज कराई है।

महाराष्ट्र के लिए गर्व का क्षण

नवी मुंबई की इस सफलता को महाराष्ट्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इस मौके पर शहर के स्वच्छता कर्मचारियों, अधिकारियों और विभिन्न विभागों की सराहना की गई. उनके सामूहिक प्रयासों से नवी मुंबई लगातार देश के सबसे साफ शहरों में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रही है.

दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन?

राष्ट्रीय स्वच्छ शहर श्रेणी में नवी मुंबई पहले स्थान पर रही. गुजरात का सूरत दूसरे और आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा. इन शहरों का मूल्यांकन सफाई व्यवस्था, कचरा निस्तारण और नागरिक सुविधाओं के आधार पर किया गया. इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में नदी किनारे बसे शहरों, समुद्री तटीय क्षेत्रों और पहाड़ी शहरों के लिए अलग-अलग श्रेणियां बनाई गईं. मध्य प्रदेश के रीवा को सबसे स्वच्छ नदी तटीय शहर का सम्मान मिला जबकि उत्तराखंड के रुद्रपुर को सबसे स्वच्छ हिमालयी शहर चुना गया.

Latest and Breaking News on NDTV

मेंटर सिटी सूची में शामिल हुआ इंदौर

लगातार कई वर्षों तक देश का सबसे स्वच्छ शहर रहने वाला इंदौर इस बार मेंटर सिटी श्रेणी में रखा गया. इस श्रेणी में ऐसे शहरों को शामिल किया जाता है जो दूसरे शहरों को स्वच्छता प्रबंधन में मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करते हैं. इस सूची में अहमदाबाद पहले और इंदौर दूसरे स्थान पर रहा. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 का यह दसवां संस्करण था. इस वर्ष की थीम ‘स्वच्छता की नई पहल-बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’ रखी गई. अभियान का उद्देश्य केवल शहरों को साफ रखना नहीं बल्कि नागरिकों की भागीदारी बढ़ाकर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाना भी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *