कार्तिगई दीपम पर सुको में तमिलनाडु के सरकारी वकील को पटखनी देने वाले जे साई दीपक हैं कौन?
Who Is Supreme Court Advocate J Sai Deepak Secured A Victory In Supreme Court Regarding The Lightning Of Karthigai Deepam 2026 At Deepathoon
कौन हैं सनातन की आवाज बनने वाले जे साई दीपक, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में ‘दीपथून’ पर दीपक जलाने के मामले में दिलाई जीत
तमिलनाडु के मदुरै में कार्तिगई दीपम विवाद में हिंदू पक्ष को जीत दिलाने वाले सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जे.साई दीपक इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। जे साई दीपक वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता हैं जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हिंदू पक्ष की आवाज उठाई और इस मामले में जीत दिलाई।
j sai deepak
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जे. साई दीपक
-
वरिष्ठ अधिवक्ता जे साई दीपक सुप्रीम कोर्ट में कार्तिगई दीपम विवाद में सनातन पक्ष रखा
जे साई दीपक ने अपने तर्कों से तमिलनाडु सरकार के वकील को पछाड़ दिया
जे साई दीपक ने तमिलनाडु सरकार के साथ मंदिर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए
नई दिल्ली 29 नवंबर 2026 : सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जे. साई दीपक तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुप्परनकुंड्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम (दीपथून) जलाने से जुड़ विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जोरदार तरीके से अपनी दलीलों को रखने के कारण सुर्खियों में बने हैं। 27 नवंबर की सुनवाई के दौरान उन्होंने अपने याचिकाकर्ता वी. रामसुब्बु के लिए अदालत में कड़ा पक्ष रखा। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं आखिर कौन हैं तमिलनाडु में हिंदुओ को जीत दिलाने वाले सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जे साई दीपक…
कौन हैं वरिष्ठ अधिवक्ता जे साई दीपक कौन हैं?
23 नवंबर 1985 को हैदराबाद में जन्मे जयकुमार साई दीपक सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। इंजीनियरिंग से कानून क्षेत्र में एंट्री मारने वाले जे साई दीपक ने साल 2009 में वकालत शुरू की और 2016 में स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस शुरू की। उन्हें वर्ष 2024 में दिल्ली हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया। वह मुख्य रूप से वाणिज्यिक, दीवानी, बौद्धिक संपदा और प्रतिस्पर्धा से जुड़े मामले में पैरवी करते हैं।
कितने पढ़े-लिखे हैं जे साई दीपक
जे साई दीपक ने हैदराबाद के सेंट एंथोनी हाई स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है और अन्ना यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली और 2009 में आईआईटी खड़गपुर से कानून में स्नातक किया। वह एक शानदार लेखक भी हैं। वे औपनिवेशिकता, भारतीय सभ्यता और संविधान पर लिखने के लिए भी जाने जाते हैं।
जे साई दीपक ने सनातनियों को कैसे दिलाई जीत
उन्होंने तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक और धमार्थ बंदोबस्ती अधिनियम 1959 का संदर्भ देते हुए कहा कि संबंधित भूमि का स्वामित्व 1931 के आसपास तय हो चुका है, इसके बावजूद श्रद्धालुओं को अधिकार से वंचित रखा जा रहा है।
उन्होंने जिला प्रशासन पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए राज्य के मुख्य सचिव से शपथ-पत्र मांगने और अवमानना की कार्रवाई करने की मांग की।
उनके तर्कों पर ही सुप्रीम कोर्ट ने 28 नवंबर को दीपाथून पर दीप जलाने का निर्देश दिया और मंदिर का ट्रस्टी बोर्ड हटाया।
सुप्रीम कोर्ट ने दो पूर्व न्यायाधीश प्रशासक नियुक्त किये और सुरक्षा को सीआरपीएफ तैनाती के आदेश दिए।
क्या है कार्तिगई दीपम विवाद
बता दें कि कार्तिगई दीपम विवाद तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने को लेकर था। इसमें एक पक्ष दीपथून स्तंभ को प्राचीन संरचना मानकर वहां दीपक जलाने की मांग कर रहा था। वहीं, राज्य सरकार और मंदिर प्रशासन का कहना था कि 150 वर्षों से अधिक समय से दीप मंडपम में दीप जलाने की परंपरा रही है इसलिए हम दीपाथून स्तंभ पर दीप नहीं जला सकते हैं।

