जनगणना ड्यूटी में लापरवाह12 कर्मचारियों पर मुकदमा, दून नगर निगम का प्रदर्शन सबसे खराब

Negligence in Census Duty Cases Registered Against 12 Employees Dehradun Uttarakhand news
Dehradun: जनगणना ड्यूटी में लापरवाही,12 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दून नगर निगम का प्रदर्शन सबसे खराब

जनगणना ड्यूटी में प्रदेश में सबसे खराब प्रदर्शन देहरादून नगर निगम का चल रहा है। कर्मचारियों की लापरवाही से जनगणना का कार्य प्रभावित हुआ है। इसी पर कठोर कार्रवाई में नगर निगम ने कर्मचारियों पर मुकदमा कराया है।

देहरादून नगर निगम

देहरादून नगर निगम क्षेत्र में जनगणना-2027 कार्य में लापरवाह कर्मचारियों पर निगम कठोर हो गया है। चार्ज अधिकारी-3 नगर निगम देहरादून ने शहर कोतवाली को भेजी लिखित शिकायत में प्रशिक्षण में लगातार अनुपस्थित कर्मचारियों पर मुकदमा करने की संस्तुति की  है। निगम की शिकायत में शहर कोतवाली में दो मुकदमे लिखे गए हैं। दोनों प्राथमिकी में कुल 12 कर्मचारी आरोपित  हैं।

पत्र में कहा गया है कि विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को जनगणना कार्य को नियुक्त किया गया था। इसके लिए 21 से 23 अप्रैल तक पुनः प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसके बाद 30 अप्रैल और चार मई को अतिरिक्त प्रशिक्षण सत्र भी रखे गए, लेकिन कई कर्मचारी उपस्थित नहीं हुए और जनगणना बस्ता तक  नहीं लिया।

चार्ज अधिकारी ने इसे प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना बताते हुए जनगणना अधिनियम-1948 की धाराओं का उल्लेख किया है। शिकायत में कहा गया है कि अधिनियम में कर्तव्य पालन से इन्कार या लापरवाही पर अर्थदण्ड और सजा प्रावधानित है। नगर निगम ने अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची संलग्न कर पुलिस से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि नगर निगम प्रशासन से आई शिकायत के आधार पर 12 कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी लिखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *