केतन हत्याकांड: जांच में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि, पोस्को में हो गया मुकदमा
New twist Ketan murder case investigation confirms minor Girl Misdeeds
Tehri: केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला
टिहरी 14 जुलाई 2026। केतन लाल सात जून की रात को दूसरे गांव में सामान्य वर्ग की नाबालिग के घर गया था। घटना का पता चलने पर लड़की के परिजनों ने केतन लाल और उसके दोस्त दिवाकर के साथ मारपीट की। जिसमें केतन की मौत हो गई।
केतन लाल हत्याकांड में चल रही जांच में हाईकोर्ट के आदेश और नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनाें के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है। मेडिकल जांच रिपोर्ट में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दुष्कर्म के आरोप में पुलिस मृतक केतन के दोस्त दिवाकर डिमरी को जल्द गिरफ्तार कर सकती है।
थाना क्षेत्र के देवल गांव निवासी केतन लाल सात जून की रात को दूसरे गांव में सामान्य वर्ग की नाबालिग के घर गया था। घटना का पता चलने पर लड़की के परिजनों ने केतन लाल और उसके दोस्त दिवाकर के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आठ जून की सुबह केतन के परिजन उसे सीएचसी चौंड ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
मामले में पुलिस ने मृतक केतन के परिजनों की तहरीर पर नाबालिग के पिता और दादा सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर दिया था। नाबालिग के परिजनों ने मामले में एक पक्षीय कार्रवाई पर नाराजगी जताई थी। बावजूद पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों पर कोई संज्ञान नहीं लिया। इससे नाराज लड़की के परिजनों को हाईकोर्ट की शरण में जाना पड़ा।
इस बीच आई चिकित्सीय जांच रिपोर्ट में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। हाईकोर्ट के निर्देश, पीड़िता बच्ची की मां की लिखित शिकायत और दुष्कर्म की पुष्टि होने पर अब पुलिस ने नामजद केतन लाल और दिवाकर डिमरी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार तहरीर पर दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
