यूट्यूबर सौरव जोशी ने भी मांगी माफी, कहा- मेरी मर्सिडीज के इंजन में गडबड, E20 पेट्रोल ठीक
Youtuber Sourav Joshi Makes U turn On The Mercedes Mileage Controversy Says Issue Was With Engine Not The E20 Petrol
यूट्यूबर सौरव जोशी ने मांगी माफी, कहा- मेरी मर्सिडीज के इंजन में दिक्कत, E20 पेट्रोल में नहीं
ई20 फ्यूल और पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण से माइलेज घटने को लेकर विवाद को यूट्यूबर सौरव जोशी ने अपनी मर्सिडीज कार से जोड़कर जिस तरह हवा दी, उसी तरह एक झटके में उन्होंने यू-टर्न भी ले लिया और अब कह रहे हैं कि ई20 पेट्रोल से उनकी मर्सिडीज-बेंज जीएलसी 300 एसयूवी का माइलेज नहीं घटा, बल्कि इंजन में कोई और दिक्कत थी। इस मामले में मर्सिडीज-बेंज पहले ही अपना पक्ष रख चुकी है। आइए,विस्तार से मामला बताते हैं।
मौजूदा समय में ई20 पेट्रोल को लेकर देशभर में भयंकर विवाद हो रहे है और सामान्य जन से लेकर बड़े-बड़े यूट्यूबर भी इस विषय पर अपनी राय और अनुभव साझा कर रहे हैं। बीते हफ्ते बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप ने टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को लेकर इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर विवाद खड़ा किया और यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि उत्तराखंड के लोकप्रिय ब्लॉगर सौरव जोशी ने बोल दिया कि इथेनॉल मिले पेट्रोल से उनकी मर्सिडीज कार का माइलेज 17 से घटकर 5 kmpl पर आ गया। इस मामले ने कुछ ही मिनटों में तूल पकड़ लिया और विवाद बढ़ गया। अब इस मामले में खुद सौरव जोशी ने यू-टर्न ले लिया कि ई20 पेट्रोल से नहीं, बल्कि इंजन में कुछ और गडबड़ी से उनकी कार का माइलेज ड्रॉप हुआ।
सौरव जोशी ने अब क्या कहा?
सबसे पहले आपको यूट्यूबर सौरव जोशी के लेटेस्ट ट्वीट की भाषा बताते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है। जोशी लिखते हैं- हम मर्सिडीज-बेंज के सर्विस सेंटर गए और वहां पता चला कि इंजन में कोई दिक्कत थी, जिसकी वजह से माइलेज कम मिल रहा था। ऐसे में E20 पेट्रोल को लेकर हुई गलतफहमी के लिए मैं माफी मांगता हूं। मेरा उद्देश्य कभी भी गलत जानकारी फैलाना या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। मैंने उस हिस्से को उसी हिसाब से हटा दिया है।
मर्सिडीज-बेंज इंडिया को बयान जारी करना पड़ गया था
अब बात आती है कि बिना जानकारी के किसी भी विषय पर बोल देना और बाद में खेद जताते हुए क्षमायाचना का जो ट्रेंड इन दिनों चल रहा है, उससे कितना नुकसान होता है, इसका सौरव जोशी या मनीष कश्यप जैसे लोगों को शायद ही अनुमान हो। जब सौरव जोशी के पहले वीडियो पर ई20 विवाद को हवा लगी, तो इसमें मर्सिडीज बेंज का नाम निश्चित तौर पर प्रभावित हुआ और कंपनी ने स्पष्ट किया कि उनकी सभी BS VI पेट्रोल कारें E20 फ्यूल के साथ पूरी तरह से कंपैटिबल हैं।
व्लॉगर सौरव जोशी ने हाल ही में एक वीडियो अपलोड किया था. जिसमें उन्होंने दावा किया कि, इथेनॉल ब्लेंडेड E20 पेट्रोल के चलते उनकी कार का माइलेज दो दिनों में 17 किमी/लीटर से घटकर 5 किमी/लीटर पर आ गया है. अब सौरव ने सफाई दी है.
सौरव जोशी ने E20 पेट्रोल से माइलेज गिरने का दावा किया था.
देश के सबसे बड़े यूट्यूब व्लॉगर्स में शामिल सौरव जोशी इन दिनों अपनी किसी नई कार या ट्रैवल व्लॉग की वजह से नहीं, बल्कि E20 पेट्रोल के बारे में कही गईं अपनी बातों को लेकर चर्चा में हैं. पहले उन्होंने दावा किया कि E20 ब्लेंडेड पेट्रोल की वजह से उनकी 80 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाली Mercedes-Benz GLC 300 4MATIC की माइलेज तेजी से गिर गई है और उन्हें कार खराब होने का डर सता रहा है. लेकिन कुछ ही घंटों बाद कहानी बदल गई. सर्विस सेंटर की जांच में इंजन में खराबी सामने आई, जिसके बाद सौरव ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए अपना बयान वापस ले लिया.
E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल
सौरव जोशी ने रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर “रेस विद ब्रदर्स. कौन जितेगा?” नाम से एक व्लॉग अपलोड किया था. इस वीडियो में उन्होंने अपनी मर्सिडीज एसयूवी के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को दिखाते हुए दावा किया कि उनकी कार की माइलेज सिर्फ दो दिनों में 17 किमी/लीटर से घटकर पहले 9 किमी/लीटर और फिर 5 किमी/लीटर तक पहुंच गया. उन्होंने इसका कारण E20 ब्लेंडेड पेट्रोल को बताया.
वीडियो में सौरव ने कहा कि उन्हें अब पेट्रोल भरवाने से भी डर लग रहा है. वहीं उनकी पत्नी और को-व्लॉगर अवंतिका भट्ट ने भी कहा कि इतनी महंगी कार खरीदने के बाद ऐसी परेशानी होना चिंता की बात है. सौरव जोशी ने दावा किया कि हल्द्वानी के पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले इथेनॉल मिले पेट्रोल की वजह से उनकी कार की माइलेज में भारी गिरावट आई है. उन्होंने कहा कि अगर मर्सिडीज जैसी लग्जरी कार में कोई बड़ी खराबी आ गई तो उसे दिल्ली के सर्विस सेंटर भेजना पड़ेगा और उसकी मरम्मत का खर्च भी काफी ज्यादा होगा.
वायरल हुआ वीडियो
सौरव जोशी इंडिया में सबसे फेमस व्लॉगर्स में से एक हैं. यूट्यूब पर उनके चैनल के तकरीबन 4.1 करोड़ फॉलोवर्स हैं. ऐसे में उनका यह वीडियो थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. जिसमें उन्होंने इथेनॉल ब्लेंडेड E20 फ्यूल को अपनी कार का माइलेज गिरने की वजह बताया था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद मर्सिडीज बेंज ने भी अपने ग्राहकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की.
हालांकि कंपनी ने अपने बयान में सौरव जोशी का नाम नहीं लिया, लेकिन कंपनी ने कहा, “Mercedes-Benz में ग्राहकों की सुरक्षा, वाहनों की विश्वसनीयता और बेहतर परफॉर्मेंस हमारी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है. हमारे सभी BS6 पेट्रोल वाहन E20 फ्यूल के साथ पूरी तरह कम्पैटिबल हैं और संबंधित सरकारी एजेंसियों से इसके लिए प्रमाणित भी हैं.” इससे साफ है कि, मर्सिडीज बेंज के सभी BS6 वाहन मौजूदा इथेनॉल ब्लेंडेड E20 पेट्रोल पर चलने के लिए डिजाइन और टेस्ट किए गए हैं. ऐसे में ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है.
जोशी का यू-टर्न
हालांकि अगले ही दिन सौरव जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी कार को Mercedes-Benz सर्विस सेंटर ले जाया गया, जहां जांच में इंजन में तकनीकी खराबी मिली. उन्होंने कहा कि इसी वजह से कार की माइलेज कम हो रही थी. सौरव ने अपने पोस्ट में लिखा कि “E20 पेट्रोल को लेकर हुई गलतफहमी के लिए वह माफी मांगते हैं. उनका मकसद किसी तरह की गलत जानकारी फैलाना या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. उन्होंने यह भी बताया कि व्लॉग का वह हिस्सा हटा दिया गया है, जिसमें E20 पेट्रोल पर सवाल उठाए गए थे.”
वीडियो में दिखाई गई माइलेज को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. यह साफ नहीं हो पाया कि सौरव कार की लॉन्ग टर्म एवरेज माइलेज की बात कर रहे थे या फिर रियल टाइम फ्यूल एफिशिएंसी डिस्प्ले की. रियल टाइम माइलेज रोड कंडिशन, ट्रैफिक, चढ़ाई, ड्राइविंग स्टाइल और कार के लंबे समय तक खडे रहने जैसी वजहों से तेजी से बदल सकती है. वहीं मर्सिडीज बेंज के अनुसार GLC 300 4MATIC पेट्रोल वेरिएंट की ARAI प्रमाणित माइलेज करीब 15 किमी प्रतिलीटर है.
जोशी ने कहा था- माइलेज 16-17 से गिरकर 5 kmpl पर आ गया
अब आपको सौरव जोशी के पहले वीडियो में इथेनॉल मिश्रित ई20 पेट्रोल को लेकर लगाए आरोपों के बारे में बताएं तो जोशी ने आरोप लगाया था कि E20 (20 फीसदी इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी कार का माइलेज 16-17 kmpl से गिरकर 5 kmpl पर आ गया। सौरव जोशी के Mercedes-Benz GLC 300 के माइलेज में भारी गिरावट का दावा करना एक बड़ा विवाद बन गया था। लेकिन यहां एक बात बताना जरूरी है कि मर्सिडीज-बेंज GLC 300 4MATIC की ARAI सर्टिफाइड रेंज ही लगभग 14.7 kmpl है। ऐसे में यूट्यूबर जोशी के आरोपों से एक बात तो सिद्ध होता है कि उन्हें अपनी कार के माइलेज के बारे में भी सही से जानकारी नहीं है।
आखिरकार माइलेज का सच क्या है?
इन सबके बीच आपके लिए यह जानना जरूरी है कि ई20 फ्यूल से माइलेज ड्रॉप की बात को खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वीकारा है, लेकिन यूट्यूबर के दावे जरूरत से ज्यादा फ्रेम्ड लगते हैं। सामान्य जनों ने भी कहा है कि उनकी कार का माइलेज 30 % तक गिर गया है। वहीं, ऑटोमोटिव एक्सपर्ट्स का मानना है कि E20 फ्यूल से माइलेज में 3 से 5% तक की अधिकतम गिरावट आती है। 60 % तक की भारी गिरावट किसी फ्यूल की समस्या के बजाय कार में किसी मैकेनिकल खराबी, सेंसर की समस्या या किसी अन्य तकनीकी गड़बड़ी से हो सकती है।

