ज्ञान: स्वतंत्र भारद्वाज पॉडकास्ट कोर्ट में मानी जायेगी आत्मस्वीकृति?
Swatantra Bhardwaj Case When Does A Social Media Statement Become Court Evidence
पॉडकास्ट में अपराध कबूलना क्या अदालत में सबूत है? Swatantra Bhardwaj केस से समझिए सोशल मीडिया बयान का कानून
क्या पॉडकास्ट में किए गए दावे अदालत में सबूत माने जा सकते हैं? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के पॉडकास्ट और सोशल मीडिया बयानों ने कानूनी बहस तेज कर दी है।
नई दिल्ली: डिजिटल मीडिया के दौर में सोशल मीडिया के दौर में किसी आरोपी का पॉडकास्ट, वीडियो, Instagram पोस्ट या X पर लिखा बयान कुछ ही घंटों में वायरल हो जाता है..लाखों लोगों तक पहुंच सकता है। स्वतंत्र भारद्वाज मामले में भी एक पॉडकास्ट में कथित तौर पर दिए गए बड़ बोले बयान ने पुलिस कार्रवाई और सार्वजनिक बहस को प्रभावित किया है …इससे इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि भारद्वाज ने बाद में अपने कथन को अलग संदर्भ में बताते हुए आत्मरक्षा का दावा किया। ऐसे में भारतीय साक्ष्य कानून का मूल सवाल यह है कि क्या कैमरे के सामने कही गई बात कबूलनामा है, या महज एक इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जिसे अदालत अलग-अलग कसौटियों पर परखेगी?

पॉडकास्ट में अपराध कबूलना क्या अदालत में सबूत है? Swatantra Bhardwaj केस से समझिए सोशल मीडिया बयान का कानून .
स्वतंत्र भारद्वाज केस में अभी क्या हुआ है?
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की अदालत ने स्वतंत्र भारद्वाज को कथित जंतर-मंतर मारपीट मामले में एक दिन की पुलिस कस्टडी दी है। शुरुआत में उनके खिलाफ BNS की धारा 115(2) और 126(2) में मामला दर्ज था, लेकिन बाद में SC/ST Act और POCSO Act से जुड़े प्रावधान भी जोड़े गए। फिलहाल मामले की जांच जारी है और किसी आरोप का अंतिम न्यायिक निष्कर्ष अभी नहीं आया है। इसलिए ऐसे में अभी पॉडकास्ट में भारद्वाज की कही बड़ेबोलेपन वाली बात को अंतिम दोष सिद्धि मानना कानूनी रूप से सही नहीं होगा।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज सितंबर 2026 में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विवाद और उसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए बयानों के कारण काफी विवादों में आए। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के एक प्रदर्शन के दौरान, स्वतंत्र भारद्वाज का एक छात्रा के पिता के साथ झगड़ा और मारपीट हुई थी। स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो पॉडकास्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया कि उन्होंने छात्रा के पिता का सिर फोड़ा है।
क्या पॉडकास्ट में कही बात ‘आत्मस्वीकृति हो सकती है?
मामले में गौर करने वाली बात है कि कानून में स्वीकारोक्ति का मतलब सामान्य तौर पर ऐसा बयान है जिससे किसी व्यक्ति के अपराध किए जाने की बात स्वीकार या उसका संकेत मिलता है। लेकिन सवाल यही है कि इस मामले में पॉडकास्ट यानी सोशल मीडिया के वायरल वीडियो का कानूनी महत्व क्या होगा?
दरअसल, भारतीय साक्ष्य अधिनियम Bharatiya Sakshya Adhiniyam, 2023 में अदालत में आत्मस्वीकृति बयान और स्वीकारोक्ति को अलग प्रावधान हैं; धारा 22 जबरदस्ती,धमकी, लालच या दबाव से प्राप्त स्वीकारोक्ति को आपराधिक कार्यवाही में अप्रासंगिक बनाती है।
इस मामले में पॉडकास्ट में किए गए दावे अदालत के सामने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में आ सकते सकते हैं, लेकिन उन्हें स्वयंमेव ‘अपराध की अंतिम स्वीकारोक्ति’ मान लेना सही नहीं होगा।
मतलब यह है कि किसी पॉडकास्ट में कथित रूप से अपराध स्वीकार करने से यह अपने-आप तय नहीं होता कि अदालत उसे उसी रूप में स्वीकार कर लेगी। अदालत बयान का पूरा संदर्भ, उसकी प्रामाणिकता, स्वैच्छिकता और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों से उसका मेल देख सकती है।
पॉडकास्ट में किया गया दावा पुलिस जांच का आधार बनेगा?
ऐसा इस मामले में हो सकता है, लेकिन यहां एक महत्वपूर्ण अंतर है। दरअसल कोई सोशल मीडिया बयान जांच का सुराग या सबूत हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह अकेले दोष साबित करने के लिए पर्याप्त होगा। एक बात यह भी है कि ‘मैंने किया’ कहना और अपराध साबित होना दो अलग बातें हैं।
यदि किसी व्यक्ति ने स्वयं सार्वजनिक मंच पर घटना में अपनी भूमिका बताई है, तो यह अभियोग पक्ष के लिए महत्वपूर्ण परिस्थितिजन्य साक्ष्य या इलेक्ट्रॉनिक सबूत हो सकता है। लेकिन अदालत को यह भी देखना होगा कि बयान पूरे संदर्भ में क्या कहा गया था, क्या वीडियो असली है, और क्या आरोपी वास्तव में वही व्यक्ति है जिसने बयान दिया।
सोशल मीडिया का दावा और अपराध साबित होना दोनों अलग फैक्टर
भारद्वाज का आत्म रक्षा वाला वीडियो भी है खास
अदालत के सामने यदि भारद्वाज का वीडियो पहले वाला वायरल वीडियो पेश होगा तो उसके साथ अब एक और वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें कथित तौर पर भारद्वाज का कहना है कि उसने हमला आत्मरक्षा में किया क्योंकि वह लोगों से घिर गया था। ऐसे में अभियोजन पक्ष केवल “उसने हमला करने की बात कही” पर नहीं रुक सकता; उसे घटना के बाकी साक्ष्यों .. बाद का वायरल वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शी, मौके की परिस्थितियां और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड से यह स्थापित करना होगा कि कार्रवाई अपराध की कानूनी कसौटी पर खरी उतरती है या नहीं।
अदालत के सामने चुनौती और कानूनी मानकों की कसौटी
स्वतंत्र भारद्वाज का मामला मामला सोशल मीडिया युग में आपराधिक सबूतों के बदलते स्वरूप को समझने का अच्छा उदाहरण है।
किसी पॉडकास्ट, इंटरव्यू या सोशल मीडिया पोस्ट में कथित अपराध को स्वीकार करना अदालत के लिए प्रासंगिक इलेक्ट्रॉनिक सबूत हो सकता है, लेकिन वह अपने आप दोषसिद्धि नहीं है।
BSA, 2023 इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को साक्ष्य के रूप में मान्यता देता है, जबकि आत्मस्वीकृति मामले में…स्वेच्छा से दिए गए बयान, परिस्थितियां और पुलिस के सामने आत्मस्वीकृति पर विशेष सीमाएं लागू होती हैं।
ऐसे में तय अदालत को ही करना है कि उपलब्ध डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य मिलकर आरोपों को कानूनी मानक के अनुसार साबित करते हैं या नहीं।


