व्यापारी को धमकाने में मौहम्मद दीपक गिरफ्तार,अपने इस्लामिक वीडियो पर टिप्पणी पर था नाराज

‘मोहम्मद दीपक’ गिरफ्तार, साड़ी की दुकान के बाहर ऐसा क्या हुआ?
कोटद्वार में ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से चर्चित दीपक कुमार फिर विवाद में हैं. आरोप है कि फेसबुक कमेंट्स को लेकर वह गंगा दत्त जोशी मार्ग स्थित साड़ी की दुकान पर पहुंचे और व्यापारी को धमकाया. व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. मामले की संवेदनशीलता देख कोतवाली में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात है.

मोहम्मद दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. (Photo: ITG)

कोटद्वार,01 अक्टूबर 2026,उत्तराखंड के कोटद्वार में ‘मोहम्मद दीपक’ नाम से चर्चित दीपक कुमार फिर विवाद में हैं. इस बार मामला फेसबुक पर कमेंट्स से जुड़ा है. आरोप है कि दीपक कुमार ने गंगा दत्त जोशी मार्ग स्थित एक साड़ी की दुकान पर पहुंच एक व्यापारी को धमकाया. व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दीपक कुमार को पकड़ लिया. मामले की संवेदनशीलता देख कोटद्वार कोतवाली में अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी तैनात है. घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों में आक्रोश है.

बताते है कि विवाद फेसबुक पर कमेंट्स पर  शुरु हुआ. फिर दीपक कुमार साड़ी की दुकान पर पहुंचा. वहां व्यापारी को धमकाने का आरोप है. व्यापारी ने पुलिस को लिखित शिकायत दी, जिस पर दीपक कुमार पकडा गया. मामले में पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है.

व्यापारी ने दीपक पर हिंदू समाज को लेकर अपशब्द कहने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दीपक स्कूटी से उतर कुछ लोगों को धमकाया दिख रहा हैं। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर ने व्यापारियों से बातचीत कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया।

सुबह दुकान के बाहर खड़े थे व्यापारी: नजीबाबाद के कलालान मोहल्ला निवासी कपड़ा व्यापारी संजीव टांक ने पुलिस को दी शिकायत  में बताया कि गुरुवार सुबह  साढ़े 10 बजे वह अपनी दुकान के बाहर इरफान, अहसान, मोहनीश और असहद के साथ खड़े थे। तभी दीपक कुमार स्कूटी से वहां पहुंचा।

हिंदू समाज को लेकर अपशब्द कहने का आरोपः शिकायत के अनुसार, दीपक ने हिंदू समाज को लेकर अपशब्द कहने शुरू कर दिए। संजीव टांक ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी में दीपक ने उनसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

व्यापारी को असुरक्षा भय: संजीव टांक ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद वह भयभीत हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ महीने पहले उनका हृदय का ऑपरेशन हुआ है। ऐसे में उन्हें दीपक से अपनी को लेकर खतरा  है।

घटना की जानकारी व्यापार संघ को मिली तो बड़ी संख्या में व्यापारी गंगादत्त जोशी मार्ग पर जुट गए और नारे लगाते कोतवाली पहुंचे । परिसर में धरने पर बैठे व्यापारियों ने दीपक कुमार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

मामले की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया।

अपनी मुस्लिम परस्त पोस्ट पर कमेंट से नाराज था

कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद’ दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
Mohammad Deepak Arrest
पुलिस की गिरफ्त में मोहम्मद दीपक

देशभर में सुर्खियां बटोर चुके दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद’ दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा कि दीपक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिस पर व्यापारी ने कमेंट कर दिया. जिसके बाद मामले को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि दीपक ने व्यापारी के दुकान में घुसकर बदसलूकी की. जिसके बाद व्यापारी धरने पर बैठ गए. मामला बिगड़ता देख पुलिस ने ‘मोहम्मद’ दीपक को गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि कोटद्वार में सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है. उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण में मस्जिद तोड़े जाने से जुड़े घटनाक्रम पर दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद’ दीपक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की थी. इसी पोस्ट पर एक व्यापारी ने कमेंट कर प्रतिक्रिया दी. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई.

धरने पर बैठे व्यापारी
दीपक कुमार और व्यापारी के बीच हुई तीखी कहासुनी: विवाद से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दीपक कुमार और व्यापारी के बीच तीखी कहासुनी होती दिखाई दे रही है. व्यापारी संजीव टांक ने मामले को लेकर कोटद्वार कोतवाली में तहरीर दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने दीपक कुमार को हिरासत में लेकर हवालात में रखा है. जिससे मामला फिर से गरमा गया है.

पौड़ी पुलिस के मुताबिक, मामले में कोतवाली कोटद्वार में धारा 351(2), 352 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है. विवेचना में मिले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 196 एवं 115 बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई. आरोपित दीपक उर्फ मोहम्मद दीपक को धारा 170 बीएनएस में पकड़ा  गया है.

व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली परिसर में दिया धरना: उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया और महामंत्री नवीन गोयल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंच गए. व्यापारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली परिसर में धरना शुरू कर दिया.

पुलिस से मिलते व्यापारी
पुलिस के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त: मामले की जानकारी मिलने पर कोटद्वार एएसपी मनोज ठाकुर भी कोतवाली पहुंचे. उन्होंने व्यापारियों को बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त किया. हालांकि, उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की.

व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होंगे. पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

26 जनवरी को चर्चा में आया था दीपक
दीपक कुमार कश्यप कोटद्वार के रहने वाले हैं और जिम चलाते हैं. वह पहली बार 26 जनवरी 2026 को एक घटना के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आए थे. उस दिन पटेल रोड पर एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार को लेकर विवाद हुआ था. कुछ लोग दुकानदार की दुकान के नाम में इस्तेमाल हो रहे ‘बाबा’ शब्द को हटाने की मांग कर रहे थे. दीपक ने बीच में आकर दुकानदार का पक्ष लिया था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में जब उनसे उनका नाम पूछा गया तो उन्होंने खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताया. इसके बाद सोशल मीडिया पर वह इसी नाम से चर्चित हो गए.

26 जनवरी की घटना के कुछ दिन बाद 31 जनवरी को दीपक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुआ था. रिपोर्टों के मुताबिक, प्रदर्शन करने वाले लोगों ने उनके जिम और संबंधित दुकान की ओर जाने की कोशिश की थी, जिन्हें पुलिस ने रोका. इस दौरान कोटद्वार में तनाव की स्थिति बनी और पुलिस ने कई मामले दर्ज किए थे.

इसके बाद दीपक के जिम पर भी असर पड़ने की बात सामने आई थी. उनके मुताबिक, जिम में आने वाले लोगों की संख्या करीब 150 से घटकर 15 रह गई थी. इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ा. जिम का करीब 40 हजार रुपये महीना किराया और घर बनाने को लिए गए लोन की किस्तें चुकाना उनके लिए मुश्किल हो गया था. कुछ वकीलों समेत कई लोगों ने उनकी मदद भी की थी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उसे दिल्ली बुला शाबासी दी। अगस्त 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ मामले में कार्यवाही पर रोक लगाई थी और उत्तराखंड हाईकोर्ट के सोशल मीडिया से जुड़े आदेश पर भी रोक लगाई थी.

अब फिर सामने आया नया मामला

अब फेसबुक कमेंट्स को लेकर सामने आए नए विवाद ने दीपक कुमार को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. आरोप है कि वह गंगा दत्त जोशी मार्ग स्थित साड़ी की दुकान पर पहुंचे और व्यापारी को धमकी दी. व्यापारी की तहरीर के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोटद्वार कोतवाली में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर आक्रोश की बात सामने आई है. 26 जनवरी की वायरल घटना से चर्चा में आए दीपक कुमार के सामने अब एक नया मामला है. पुलिस की कार्रवाई के बाद इस मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया पर नजर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *