उत्तर प्रदेश से पकड़े गये 13 जासूस

 

BDS degree holder Harish turns out to be a suspected terrorist, arrested by ATS; this is how he linked to
यूपी: बीडीएस डिग्री धारक हारिश अली निकला संदिग्ध आतंकी, एटीएस ने किया गिरफ्तार; इस तरह जुड़ा आईएस से

UP ATS arrests suspected terrorist: यूपी में एक और संदिग्ध आतंकी सामने आया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सहारनपुर निवासी हारिश अली के रूप में हुई है।

संदिग्ध आतंकी हारिश अली।

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (UP ATS) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन आईएस (IS) के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सहारनपुर निवासी हारिश अली के रूप में हुई है, जिसने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से बीडीएस (BDS) की पढ़ाई पूरी की थी।

गाजियाबाद

गाजियाबाद के मसूरी थाना पुलिस के बाद अब कौशांबी पुलिस के हत्थे छह संदिग्ध चढ़े हैं। सभी आरोपी देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित डिफेंस क्षेत्रों की रेकी कर उनकी फोटो-वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान को भेज रहे थे। इनकी सूची में देश भर के बड़े शहरों के रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बलों के ठिकाने शामिल थे। यह दावा कौशांबी पुलिस ने किया है।

पकड़े गए छह आरोपी

आतंकी जैश-ए-मोहम्मद में शामिल होने से पहले शावेज और मौलाना दानिश ने संगठन के ब्लॉग व टेलीग्राम चैनल पर प्रकाशित कट्टरपंथी वीडियो देखे। इन्हीं से दुष्प्रेरित होकर अशांति फैलाने की योजना बनाई। वीडियो में सरगना मसूद अजहर के नाम से प्रकाशित साप्ताहिक कॉलम जो उर्दू में लिखा जाता था को उसके गुर्गे हिंदी में सुनाते थै।

पुलिस ने शावेज के मोबाइल से संगठन की कई ई-बुक्स, नशीद (इस्लामिक गीतों) की वीडियो और प्रचारकों की तस्वीरें बरामद की हैं। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ाव के शक में गिरफ्तार किए गए नाहल गांव निवासी छह आरोपियों को मसूरी पुलिस ने जेल भेज दिया है।

मामले की जांच कर रहे एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा के अनुसार, शावेज के मोबाइल फोन में जैश से जुड़े कट्टरपंथी और इस्लामिक विचारों की सामग्री मिली है। शावेज ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मसूद अजहर के नाम से साप्ताहिक कॉलम को ऑनलाइन देखा और सुना जाता था। उर्दू में लिखे कॉलम को संगठन से जुड़े प्रचारक हिंदी और अरबी में प्रस्तुत करते थे। एसीपी ने बताया कि शावेज के मोबाइल फोन से सात ऐसे वीडियो बरामद किए गए हैं।
14 दिन की मांगी जाएगी रिमांड
एसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की 14 दिन की रिमांड सोमवार को कोर्ट से मांगी जाएगी। मामला देशद्रोह से जुड़ा है।

 

मसूरी से छह लोग देश विरोधी गतिविधियों में गिरफ्तार
पुलिस, एटीएस और आईबी की टीम ने गुरुवार को गाजियाबाद के मसूरी स्थित नाहल गांव से छह लोगों को गिरफ्तार किया। इन पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए लोगों में शावेज (20), जुनैद (23), फरदीन (22), इकराम (36), फजलू (48) और जावेद (45) शामिल हैं।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात
लोनी में यूट्यूबर सलीम स्वास्तिक पर हुए हमले के बाद पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई थी। इसी दौरान पता चला कि नाहल के ये छह व्यक्ति देश विरोधी भड़काऊ जानकारी फैला रहे थे। आरोपियों से मसूरी थाने में गहन पूछताछ की जा रही है। गांव में भी भारी पुलिसबल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

अधिकारियों के स्तर पर इस पूरे मामले की निगरानी की जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। उनकी कॉल जानकारी पर भी पुलिस की टीम काम कर रही है। आईबी को यह इनपुट मिला है कि ये लोग लोनी के सलीम वास्तिक पर हमला करने वालों के संपर्क में थे।

देश विरोधी गतिविधियों के आरोप
आरोप है कि गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति देश विरोधी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे। ये लोग इंटरनेट और अन्य माध्यमों से देश विरोधी भड़काऊ जानकारी प्रसारित कर रहे थे। उन्होंने अपना एक अलग समूह भी बनाया हुआ था। इस समूह के माध्यम से वे अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। लोनी में हुए हमले के बाद बढ़ी चौकसी ने इन लोगों का भंडाफोड़ किया।

जांच और सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। आरोपियों से मसूरी थाने में पूछताछ जारी है, जिसमें और खुलासे होने की उम्मीद है। गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। अधिकारियों द्वारा मामले की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों की कॉल जानकारी और आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है ताकि उनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Spying Locations and videos of military bases sent to UK and Malaysian numbers
UP: पाकिस्तान ही नहीं यूके-मलेशिया के नंबरों पर भी भेजी गई लोकेशन और वीडियो, विदेशी व्यक्ति को बुलाते थे सरदार
गाजियाबाद
देश की सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी करने वाले सभी छह आरोपियों के मोबाइल फोन से पुलिस को कई जानकारी हासिल हुई हैं। आरोपियों ने यूके और मलेशिया के नंबरों पर भी सैन्य ठिकानों की लोकेशन और वीडियो भेजी थी।

पुलिस ने पकड़े छह जासूस
देश के डिफेंस स्पेस व अन्य स्थानों की जानकारी केवल पाकिस्तान ही नहीं यूके और मलेशिया के नंबरों पर भी भेजी जा रही थी। मामले में दूसरे दिन की जांच में कई अन्य तथ्य पुलिस के सामने आए हैं। देश की मुखबिरी करने वाले जासूसों को ऑनलाइन बैंक खातों में भुगतान होता था।

यह रकम सुहेल अपने दोस्तों के बैंक खातों से ट्रांसफर कराता था। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है। इस लेनदेन के लिए उसने अपना निजी खाता कभी भी इस्तेमाल नहीं किया।

कहने को बेरोजगार लेकिन समाज को दिखाने के लिए सुहेल और उसके साथी सीसीटीवी कैमरे लगाते थे। किसे पता था कि इन कैमरों का एक्सिस देश में ही नहीं करीबी मुल्क पाकिस्तान के पास भी होगा। वह भी ऐसे स्थानों का जहां सबसे ज्यादा सुरक्षा और सबसे ज्यादा भीड़भाड़ रहती है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुहेल 11वीं पास है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सुहेल के परिवार वालों से संपर्क करने का प्रयास किया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि सुहेल और बाकी पांच आरोपियों को लोकेशन, वीडियो और फुटेज भेजने व सीसीटीवी कैमरों का एक्सिस देने के बदले में जो भुगतान होता था ऑनलाइन होता था।

राज वाल्मीकि से लेकर बाकी अन्य पांच लोगों तक उनके बैंक खाते में रकम पहुंचती थी। यह रकम सुहेल अपने अन्य दोस्तों के खातों से ट्रांसफर कराता था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खाते फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इन खातों में आने वाली रकम जिन भी खातों से ट्रांसफर हुई उन सभी खाताधारकों तक पहुंचकर पुलिस जांच करेगी। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ के लिए पुलिस सोमवार को कोर्ट में रिमांड पत्र दाखिल करेगी। इसके बाद पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ होगी।

विदेशी व्यक्ति को बुलाते थे सरदार, जो देता था टास्क
देश की सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी करने वाले सभी छह आरोपितों के मोबाइल फोन से पुलिस को कई जानकारी हासिल हुई हैं। सूत्रों के अनुसार सभी आरोपित जिस विदेशी व्यक्ति के संपर्क में थे उसे सरदार बुलाते थे।
वही आरोपितों को व्हाट्सएप पर अलग-अलग स्थानों के टास्क देता था। टास्क पूरा होने पर ही आरोपितों को भुगतान मिलता था। जांच में यह भी पता चला है कि महिला आरोपित इरम सरदार से इंस्टाग्राम से पहले से जुड़ी थी। उसी ने सुहेल का संपर्क सरदार से कराया था।
आई फोन की खरीद से संदेह में आया राज वाल्मीकि 
गिरफ्तार हुआ राज वाल्मीकि क्षेत्र में ही फास्ट फूड का स्टॉल लगाता था। कुछ समय पहले ही उसने आईफोन खरीदा था। इसके बाद अपना फूड स्टॉल भी बंद कर दिया। जब यह बात शुक्रवार को हुई कार्रवाई में पुलिस के सामने आई तब उसे पकड़ पूछताछ की गई। इसके बाद एक-एक कर नाम सामने आने लगे।

यूके व मलेशिया के नंबर से आते थे निर्देश
पुलिस टीम को आरोपियों के मोबाइल फोन में यूके और मलेशिया के भी दो नंबर मिले हैं। सूत्रों के अनुसार जांच में पता चला कि सभी आरोपितों को इन्हीं देशों के नंबर से निर्देश वाले मैसेज आते थे और टास्क मिलता था। इसके बाद आरोपित इन नंबरों पर सैन्य ठिकानों की वीडियो, लोकेशन और फोटो भेजते थे। सरदार के निर्देश पर ही आरोपितों ने दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन और आर्मी कैंट क्षेत्र के पास सीसीटीवी कैमरा लगाया था। इनका एक्सिस भी विदेशी व्यक्ति को दिया था। हालांकि पुलिस ने एक कैमरा ढूंढा है, लेकिन इसके बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

10वीं का छात्र किया शामिल, 25 वर्ष तक हैं आरोपित 
गिरफ्तार हुए सभी छह आरोपित 19 से 25 आयु वर्ष तक के हैं। वहीं एक आरोपित बदायूं जिले के उझानी का रहने वाला 20 वर्षीय शिवा वाल्मीकि 10वीं का छात्र है। इस वर्ष ही उसने बोर्ड की परीक्षाएं दी हैं। सबसे कम उम्र का आरोपित 19 वर्षीय भोवापुर निवासी प्रवीन है।
इनके अलावा 23, 21 और 25 आयु वर्ष के लोग इस मामले में गिरफ्तार हुए हैं। ऐसे में युवाओं को रुपयों का लालच देकर या धार्मिकता के नाम पर ब्रेनवॉश कर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल करना बेहद चिंताजनक बनता जा रहा है।

 

मेरा शहर
होम

बिहार

पटना

मगध-गया

भागलपुर

तिरहुत-मुजफ्फरपुर

दरभंगा

सब्सक्राइब
‘हालात वैसे ही हैं’
West Bengal
West Asia Crisis
West Asia Conflict
Himachal Weather
यूपी-बिहार से पकड़े गए देश के नौ गद्दार
Dhurandhar 2 Collection Day 2
Chamoli
नासिक ज्योतिषी कांड
Air India
Hindi News › Bihar › Nine arrested including five minors for spying against country
यूपी-बिहार से पकड़े गए देश के नौ गद्दार: सैन्य ठिकानों की बनाते थे वीडियो, ऐसे मिलते थे 500 से लेकर 5000 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 20 Mar 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन

सार
25006 Followers
गाजियाबाद
ये सभी आरोपी पाकिस्तानी व्यक्ति सरदार उर्फ सरफराज उर्फ जोगा सिंह के सीधे संपर्क में थे। वे संदेश ऐप के जरिए उससे लगातार जुड़े हुए थे।

Nine arrested including five minors for spying against country
पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार – फोटो : अमर उजाला
Reactions
1
14
7
2

विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित कौशांबी में जासूसी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। एसआईटी की टीम ने 20 मार्च को नौ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी एक पाकिस्तानी व्यक्ति के लिए देश की जासूसी कर रहे थे।

Trending Videos
Advertisement

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
ये भी पढ़ें
police arrested nine more accused in espionage case in Ghaziabad
Ghaziabad: पाकिस्तान के लिए जासूसी में चार गिरफ्तार, सुहेल गैंग से जुड़े थे तार; पांच नाबालिग भी गिरासत में
गाजियाबाद
Nine arrested including five minors for spying against the country
यूपी-बिहार से पकड़े गए देश के नौ गद्दार, सैन्य ठिकानों की बनाते थे वीडियो
गाजियाबाद
CCTV camera data equipment was sent to Dubai via parcel.
Ghaziabad News: पार्सल से दुबई भेजे गए थे सीसीटीवी कैमरों के डाटा संबंधी उपकरण
गाजियाबाद
ATS takes a Meerut youth on suspicion of spying for Pakistan
Meerut News: पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में मेरठ के युवक को ले गई एटीएस
मेरठ
Ghaziabad police arrived with the accused, the suspect was taken down two days later. A CCTV camera was installed near the station.
Sonipat News: आरोपी को लेकर पहुंची गाजियाबाद पुलिस, दो दिन बाद उतारा गया स्टेशन के पास लगा संदिग्ध सीसीटीवी कैमरा
सोनीपत
विज्ञापन

यूपी से लेकर बिहार तक फैला नेटवर्क
गिरफ्तार किए गए लोगों में मेरठ के परतापुर का गणेश, बिहार के पूर्णिया जिला स्थित ओली टोला निवासी विवेक, मेरठ के शास्त्री नगर का गगन कुमार शामिल हैं। जौनपुर के काजीपुर स्थित सराय मोहद्दीन जामदारा शाहगंज का रहने वाला दुर्गेश भी पकड़ा गया है। इनके साथ मेरठ, गाजियाबाद और कौशांबी के पांच नाबालिग भी टीम ने गिरफ्तार किए हैं। ये सभी आरोपी पाकिस्तानी व्यक्ति सरदार उर्फ सरफराज उर्फ जोगा सिंह के सीधे संपर्क में थे। वे संदेश ऐप के जरिए उससे लगातार जुड़े हुए थे।

विज्ञापन
सैन्य ठिकानों की बनाते थे शॉर्ट वीडियो
नाबालिग आरोपी शॉर्ट वीडियो बनाने का बहाना बनाकर सैन्य ठिकानों की फोटो-वीडियो भेजते थे। वे इन महत्वपूर्ण ठिकानों की लोकेशन भी पाकिस्तान भेज रहे थे। लोकेशन साझा करने के लिए अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल किया जाता था। एडीसीपी राजकरन नैय्यर ने इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी है।

भुगतान का तरीका
जासूसी के बदले आरोपियों को 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का भुगतान किया जाता था। यह राशि उन्हें अलग-अलग किस्तों में मिलती थी। आरोपी जन सेवा केंद्रों पर इंटरनेट के माध्यम से भुगतान कराते थे। वहां से वे नकद रुपये प्राप्त करते थे। इस तरीके से वे अपनी पहचान छिपाने का प्रयास करते थे।

मुख्य आरोपियों की तलाश
एसआईटी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार दो मुख्य आरोपी अभी भी वांछित हैं। इनमें बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी नौशाद अली शामिल है। दूसरा मुख्य आरोपी भागलपुर का रहने वाला समीर उर्फ शूटर है। पुलिस इन दोनों की तलाश में लगातार जुटी हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

 

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

 

Like

Love

Ha Ha!

Bahut Badia

Angry

Disagreee

Boring

oh no

Dislike

shabaash

folded hands

sad
इस कान की मशीन की कीमत (और आकार) देख कर शायद आप चौंक जायेंगे
Hearing Aids
|
Sponsored
भारत में नए कान की मशीनों की कीमत (और आकार) आपको चौंका देगी
Hearing Aids
|
Sponsored
विज्ञापन

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?
हां नहीं
bihar ghaziabad
₹440 में ₹1 करोड़ लाइफ कवर
अपने और परिवार के लिए पाएं हर तरफ़ से सुरक्षा, आपकी ज़रूरतों के अनुसार फ़ायदों के साथ*T&C
ICICI Pru Life Insurance Plan
|
Sponsored
₹50 लाख तक का जीवन कवर
₹299/- प्रति माह का किफायती प्रीमियम देकर अपने परिवार की सुरक्षा करें *T&C
ICICI Pru Life Insurance Plan
|
Sponsored
हकीम साहब की बूटी से मिली अरूणा जी को कमर दर्द से राहत
कमर दर्द में हकीम साहब की नुस्खे से मिली अरूणा जी को राहत
herbuti.com
|
Sponsored
घुटनों के दर्द ने बढ़ा दी थी डॉ. प्रवीन जी के जीवन की मुश्किलें – जानें सच्ची कहानी
डॉ. प्रवीन खानम जी से कि उन्हें घुटनों के दर्द में आराम कैसे मिला
herbuti.com
|
Sponsored
पैसा आपके पीछे भागेगा! नवग्रह ब्रेसलेट से पाएं अथाह धन!
क्या आपका पैसा बचता नहीं? यह ब्रेसलेट धन को आपकी ओर खींचेगी! नवग्रहों की शक्ति!
Rabbolt
|
Sponsored
पैसा आपका पीछा करेगा! नवग्रह ब्रेसलेट से खुलेंगे धन के स्रोत!
क्या आपका पैसा बैंक में नहीं टिकता? यह ब्रेसलेट 9 ग्रहों की शक्ति से धन को आपकी ओर खींचेगी! 7 दिनों में महसूस करें अंतर। लिमिटेड स्टॉक!
Rabbolt
|
Sponsored
15 दिन, 1 छोटी आदत: शुगर लेवल मैनेजमेंट का गेम-चेंजर तरीका।
5 दिन में शुगर लेवल के बारे में आपकी सोच बदल सकती है। कैसे? यहाँ देखें।
herbal diabetes
|
Sponsored
एक खाओ और घंटो तक चलते जाओ
आयुर्वेदिक तरीका जोश जगाने का
herb69 vibe booster
|
Sponsored
Income Tax: ‘करदाता आपका दुश्मन नहीं, देश का साझीदार’, नए आयकर कानून पर अधिकारियों को वित्त मंत्री की दो टूक
Amarujala
अधिक वजन वाले लोगो को इसे पढ़ना चाहिए
Sheopals
|
Sponsored
ईद मुबारक: चांद का दीदार होते ही छाई खुशी, बाजारों में उमड़ी भीड़; ईदगाह-मस्जिदों में नमाज का ये रहेगा समय
Amarujala
IRCTC लाया ‘राम-लला’ और ‘बाबा विश्वनाथ’ के दर्शन कराने के लिए टूर पैकेज, जानें कितना है किराया
Amarujala
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Next Article

होम
वीडियो
अमर उजाला प्लस सब्सक्रिप्शन
फोटो
ई-पेपर

DownloadsAndroid Appitune AppNews Stand
Follow UsFacebook PageTwitter PageYoutube PageInstagram PageTelegram
Today’s e-PaperDelhi Lucknow Dehradun
Latest Bihar News in Hindi
Nitish Kumar: अपनी पुरानी कुर्सी कायम रखेंगे सीएम नीतीश कुमार; जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए किया नामांकन; Bihar : रामनवमी पर भाजपा बिहार में लाएगी अपना पहला मुख्यमंत्री? अगले सीएम का चेहरा नीतीश कुमार तय नहीं कर रहे; Bihar News: जदयू विधायक के बेटे की मौत, घर से निकले थे, सड़क पर पेड़ से टकराई गाड़ी; पटना में तोड़ा दम; Bihar News: पोल्ट्री फार्म की दुर्गंध ने ली नवजात की जान, मौत के बाद प्रशासन की खुली नींद: जानिए पूरा मामला; Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा में भक्त लीन, मंदिरों में उमड़ी भीड़; Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार;
Read the latest and breaking Hindi news on amarujala.com. Get live Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. Register with amarujala.com to get all the latest Hindi news updates as they happen.
Other Properties: Amar Ujala English My Jyotish Jeevanjali Gaon Junction The Bonus Book Classified
Subscribe Now
Enter your email
About Us Advertise with us Careers Privacy Cookies Policy Contact Us Terms and Conditions Products and Services RSS Feeds Sitemap Code of Ethics Delete All Cookies
© 2025-26 Amar Ujala Limited

एप में पढ़ें

app Star
ऐड-लाइट अनुभव के लिए अमर उजाला
एप डाउनलोड करें
अभी इनस्टॉल करें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *