नींद की झपकी ने ले ली उत्तराखंड के चार युवाओं की जान
मुरादाबाद में भीषण सड़क दुर्घटना, उत्तराखंड के चार युवकों की भयावह मौत, एक गंभीर घायल
दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर हुई हृदय विदारक दुर्घटना, युवक नैनीताल जिले के हैं जो नोएडा में निजी क्षेत्र में नौकरी करते थे।
मुरादाबाद 16 मार्च 2026 । यहां तड़के भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में उत्तराखंड के नैनीताल और हल्द्वानी के चार युवकों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई. एक युवक गंभीर घायल है. वह मुरादाबाद जिला अस्पताल में उपचाराधीन है. कार की ईंटों भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई. सड़क दुर्घटना का संज्ञान ले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त है. अधिकारियों को तत्काल पहुंच राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.
इसी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार
मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे एसएचओ मोहित कुमार ने बताया कि क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर कार और ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के भिड़ंत की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवक बाहर निकाले.
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चार युवक निश्चेष्ट थे. एक युवक गंभीर घायल था. आनन फानन में सभी को सामुदायिक केंद्र पहुंचाया गया. डाॅक्टर ने चार युवकों को मृत लाया घोषित कर दिया. गंभीर घायल युवक मुरादाबाद जिला अस्पताल ले जाया गया. उसकी हालत भी गंभीर है.
ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई थी कार: मूंढापांडे थाने के एसएचओ मोहित कुमार के अनुसार-
प्राथमिक जांच में पता चला कि उत्तराखंड के नैनीताल और हल्द्वानी के पांच युवक कार से दिल्ली की ओर जा रहे थे. मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मनकरा मोड़ के पास कार सामने चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ गई. टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी. युवकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है.
–मोहित कुमार, एसएचओ, मूंढापांडे थाना, मुरादाबाद-
चार युवकों की दुर्घटनास्थल पर ही हो गई थी मौत: सीएचसी मूंढापांडे की मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ईशा सिंह ने बताया कि-
पांच युवकों को यहां लाया गया था. सभी को मल्टीपल इंजरी थीं. चार युवक ब्रॉड डेड , जबकि पांचवे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
–डॉक्टर ईशा सिंह, मेडिकल ऑफिसर, सीएचसी मूंढापांडे, मुरादाबाद-
कार चालक को आ गई थी नींद! प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना कार चालक को नींद की झपकी आने से हुई. चलते वाहन में चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई. तेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई. ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराते ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
मुरादाबाद पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है. मृतकों में-
अनिल नेगी, निवासी हल्द्वानी
सुंदर सिंह, निवासी हल्द्वानी
भुवन भंडारी, निवासी हल्द्वानी
दयाल सिंह, निवासी हल्द्वानी
कार चालक घायल युवक यशदीप पांडे, निवासी हल्द्वानी बताया गया
घटना स्थल पर ईंटो से ट्राली को हटाती क्रेन।
सोमवार को पांचों दिल्ली के लिए घर से निकले थे
हल्द्वानी के आरटीओ निवासी दयाल सिंह, भुवन भंडारी, सुंदर सिंह, अनिल नेगी, और यशदीप दोस्त थे। पांचों दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। दो दिन पहले हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। सोमवार को पांचों कार में सवार होकर सुबह पांच बजे दिल्ली को घर से निकले थे।
मूंढ़ापांडे में आगे चल रही ट्रैक्टर में घुसी कार
मूंढ़ापांडे के मनकरा मोड़ पर रामपुर की ओर से आती कार आगे चल रही ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में फंसै घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने जैसे-तैसे कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और मूंढापांडे सीएचसी पहुंचाया।
सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि चार युवकों की मौत हुई है और एक घायल है। प्रारंभिक जांच में आया है कि कार सवार सभी लोग नैनीताल जिले के थे और नोएडा ड्यूटी के लिए जा रहे थे।
मृतकों की पहचान दयाल रावत निवासी वीमिला कंपाउंड नैनीताल, अनिल नेगी (38 वर्ष ), सुंदर (42 वर्ष ) और भुवन भंडारी (37 वर्ष ) निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। दयाल रावत नैनीताल बैंक की नोएडा शाखा में रीजनल मैनेजर थे। घायल यशदीप पांडे योग शिक्षक और हल्द्वानी निवासी हैं ।
TAGGED:
MORADABAD ROAD ACCIDENT
ACCIDENT IN MORADABAD
UTTARAKHAND YOUTHS DIE IN ACCIDENT
मुरादाबाद सड़क हादसा
MORADABAD ACCIDENT

