जांच को SIT,अस्पताल बेड पर मंत्री रेखा ने खाई गोल्ज्यू देवता की कसम,कहा-‘सच बोला है’

अस्पताल के बेड पर उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने खाई गोल्ज्यू देवता की कसम, बोलीं – ‘मैं सच बोल रही हूं’

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति गिरधारी लाल साहू के गंभीर आरोपों के बीच गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर खुद को सच्चा बताया।

रेखा आर्या ने गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर सच बोलने का दावा किया

पति गिरधारी लाल साहू से चल रहा विवाद अब सार्वजनिक हुआ

दोनों ओर से गंभीर आरोप, मामला कानूनी मोड़ पर पहुंचा

देहरादून 17 अक्टूबर 2026 । कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहा विवाद अब सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप के नए दौर में पहुंच गया है। पति के लगाए गए गंभीर आरोपों के बीच रेखा आर्या ने गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कहा कि वह सच बोल रही हैं। उनका यह बयान तब आया है,जब दोनों में आरोप युद्ध तेज हो गया है और मामला कानूनी मोड़ ले चुका।
श्रीमती रेखा आर्य ने पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े विवाद पर अस्पताल बेड से ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आज सुबह जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि गिरधारी लाल साहू ने उनसे पहली शादी की बात छिपाई थी। शादी और बच्चे होने पर उन्हें इसका पता चला ।
पति के 210 करोड़ रुपए की कथित अवैध संपत्ति के आरोप पर रेखा आर्य ने कहा कि संपत्तियों का विवरण चुनावी शपथ-पत्र में सार्वजनिक होता रहा है।
उन्होंने कहा कि 2003,2012,2014 और 2022 में उनकी संपत्तियों का विवरण दिया गया है। 2027 में भी चुनाव लड़ने का मौका मिला तो संपत्ति विवरण देना होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी को फिर भी संदेह है तो जांच करा ली जाए।
रेखा आर्या ने पति के आरोपों और शिकायत वापस लेने की बात जोड़ते हुए इसे ‘मीठी धमकी’ बताया। उन्होंने कहा कि

मैंने अपनी शिकायत पुलिस को दे दी है सौर अब

अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को मीडिया से कहा कि उन्होंने पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि ‘शादी से पहले उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके पति पहले से विवाहित हैं। जब उनके बच्चे हुए तब उन्हें यह पता चला। उसके बाद पारिवारिक समझाने के क्रम में कुछ बड़ी चीजें आ गईं। उन्होंने कहा कि रिंकू उनके पति के बेटे हैं। क्या दुश्मन हो चुके हैं क्या नहीं? इस बात की जानकारी वह ज्यादा रखते हैं। मेरे पति ऑडियो में ऐसा बोल रहे हैं, जबकि मेरा उनसे ऐसा कोई संवाद नहीं रहता है। मुझे ध्यान नहीं कि मैंने कभी ऐसा कहा है। मैं अपने ईष्ट देव भगवान गोल्ज्यू की कसम खाती हूं कि जो ऑडियो मैंने प्ले किया सौ प्रतिशत सच है। उसमें कोई बनावट और मिलावट नहीं है। वह एआई से बना वीडियो नहीं है। उसमें पूरी तरह सत्यता है।’

रेखा आर्या ने इससे पहले पति पर उत्पीड़न, मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस संबंध में देहरादून के कैंट थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। इसके बाद गिरधारी लाल साहू ने वीडियो जारी कर मंत्री पर पलटवार किया और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए 210 करोड़ रुपये की कथित संपत्ति की जांच कराने की मांग की।

पति ने उठाए संपत्ति पर सवाल
गिरधारी लाल साहू ने मंत्री की संपत्ति को लेकर सवाल उठाए और मुख्यमंत्री से जांच कराने की मांग की। उन्होंने मंत्री की ओर से साझा किए गए कथित आडियो को भी कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार बताया।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, पति के खिलाफ गंभीर मामले की पड़ताल

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा पति गिरधारी लाल साहू पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए देहरादून पुलिस ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य। फाइल फोटो

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने एसपी देहात जया बलोनी की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दिया है।
एसआईटी में एसपी देहात के साथ सीओ सहसपुर अनुज कुमार, कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर व शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट को शामिल किया गया है।
शुक्रवार को एसआईटी डालनवाला स्थित कृष्णा मेडिकल अस्पताल पहुंची और वहां भर्ती कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से बातचीत की। चिकित्सकों ने उन्हें बयान देने के लिए फिट नहीं बताया, ऐसे में टीम वापस लौट गई। जल्द ही टीम कैबिनेट मंत्री गिरधारी लाल साहू व एक महिला के कथित आडियो को कब्जे में लेगी।
इस आडियो की फारेंसिक जांच करवाई जाएगी। उसमें देखा जाएगा कि आडियो में जो बातचीत चल रही है, उसमें आवाज गिरधारी लाल साहू की है या नहीं। इसके अलावा एसआईटी जल्द ही कैबिनेट मंत्री के बयान भी दर्ज करेगी।
गिरधारी लाल साहू ने भी जारी किया वीडियो
दूसरी ओर गिरधारी लाल साहू ने शुक्रवार को एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की, जिसमें उन्होंने कैबिनेट मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों को गलत बताया। बता दें कि गुरुवार शाम को कैबिनेट मंत्री ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी तो वह अस्पताल में भर्ती हो गई। शुक्रवार को भी वह अस्पताल में ही भर्ती रही। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक, समाजसेवी व अन्य लोगों ने उनकी कुशलक्षेम पूछी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *