कोर्ट में लंबी बहस,तीन दिन सवाल,त्विषा शर्मा की सास बंदी, बेटा भी हिरासत में
The story behind the arrest of Twisha Sharma’s mother-in-law, these were the main reasons
तो इसलिए हुई गिरिबाला की गिरफ्तारी: त्विषा के शरीर पर चोट, CCTV से छेड़छाड़, साक्ष्य प्रभावित होना बना आधार
भोपाल 28 मई 2029। हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा मामले में सीबीआई ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। त्विषा की सास गिरिबाला सिंह से सीबीआई तीन दिनों से पूछताछ कर रही है। इसी पूछताछ के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आइए जानते हैं वो पांच बड़े कारण, जो गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी का आधार बने-
त्विषा शर्मा मामले में सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह को आखिरकार गुरूवार को लंबी पूछताछ के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरिबाला सिंह के बेटे अधिवक्ता समर्थ सिंह पत्नी त्विषा शर्मा केस में दहेज हत्या के मामले में पहले से ही 29 मई तक सीबीआई की रिमांड पर हैं। बुधवार देर रात जबलपुर उच्च न्यायालय ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिन बिंदुओं के आधार पर गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हुई है, उन्हीं बिंदुओं के आधार पर सीबीआई ने उन्हें पकड़ा। जानें किन बिंदुओं को लेकर 36 साल जज रहीं गिरिबाला सिंह गिरफ्तार हुई ।
त्विषा शर्मा के शरीर पर चोट के निशान व दहेज की मांग
त्विषा शर्मा की दोबारा दिल्ली एम्स टीम की पीएम रिपोर्ट अभी सीबीआई को नहीं मिली है, लेकिन भोपाल एम्स के डॉक्टरों के 13 मई की सुबह किए गए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आधा दर्जन स्थानों पर चोट के निशान त्विषा शर्मा के शरीर पर मिले थे। त्विषा के सिर में क्लॉटिंग, शरीर में कई स्थानों पर मारपीट के निशान, गले में दो निशान, संघर्ष के निशान मिलने के कारण गिरिबाला सिंह भी संदेह की परिधि में आईं हैं। दहेज मांगने का आरोप भी गिरिबाला सिंह पर हैं। उनके कथन कि मैंने बहू को सात लाख दिए हैं, तर उच्च न्यायालय ने कहा कि बहू को राशि देने का यह मतलब नहीं कि दहेज नहीं मांगा गया। परिजनों ने दहेज की मांग के साथ त्विषा शर्मा के म्युचुअल फंड के 20 लाख भी समर्थ के खाते में ट्रांसफर करने का दबाव बनाया जा रहा था।
वॉट्सएप चैट में प्रताड़ना, ऑडियो में चरित्र पर लांछन लगाने की पुष्टि
त्विषा शर्मा अपने परिजनों को फोन पर अपने साथ प्रताड़ना की बात तो बताई ही जा रही थी। वह अपने भाई, मां, बहन, सहेली और पिता को वॉट्सएप पर आए दिन के तानों, बात-बात पर मारपीट, टॉर्चर, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना और त्रासदी देना बताती थी। त्विषा के गर्भवती होने पर विवाद बढ़ा तो उसके भाई मेजर हर्षित शर्मा भी माता-पिता के साथ गिरिबाला सिंह के घर पहुंचकर मामले को सुलझाने बातचीत करने गये तो गिरिबाला सिंह ने त्विषा के चरित्र पर लांछन लगाया। शादी से पहले की जिंदगी पर ऐसे सवाल किए, जो पूर्वाग्रह प्रेरित थे। यह ऑडियो भी जांच में शामिल है और इससे भी माना गया कि गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह का त्विषा के प्रति व्यवहार बहुत खराब था।
गिरिबाला सिंह, त्विषा की सास – फोटो : IANS
साक्ष्यों से छेड़छाड़ व प्रभावित करने की का आरोप व आशंका
12 मई की रात त्विषा शर्मा की मौत के बाद पुलिस अधिकारियों, न्यायिक सेवा के अधिकारियों, अधिवक्ताओं व करीबियों से कई बार गिरिबाला सिंह ने बात की, लेकिन तुरंत सूचना नहीं दी। गिरिबाला सिंह ने अपने घर का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा, उसमें छेड़छाड़ की आशंका भी है। त्विषा के परिजनों ने आरोप भी लगाया है। शक इसलिए भी है कि त्विषा की मौत समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह 12 मई की रात 10 बजे बता रही हैं, उनके घर के सीसीटीवी फुटेज में 11 मई को रात सवा आठ से साढ़े आठ बजे की घटना दिख रही है। इसके अलावा गिरिबाला सिंह ने 12 मई की दोपहर जिस ब्यूटी पॉर्लर पर त्विषा हेड मसाज कराने कई थी, वहां अपने परिचित भेजकर ब्यूटी पार्लर की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग कब्जा ली। उच्च न्यायालय ने भी माना कि दोनों आरोपित विधि विशेषज्ञ हैं। न्यायाधीश रहते गिरिबाला सिंह कई बार प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं कि घटना के बाद कैसे अपराधी साक्ष्यों को मिटाते हैं, गायब करते हैं या उससे छेड़छाड़ करते हैं। इसलिए भी उनकी गिरफ्तारी हुई है।
पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
जांच प्रभावित करने की आशंका
12 मई की रात दस बजे त्विशा शर्मा की मौत हुई, रात 12 बजे कटारा हिल्स पुलिस को त्विषा शर्मा की मौत की सूचना दी गई। यह सूचना भी तब दी गई, जब एम्स में डॉक्टरों ने चेक करने पर त्विषा की डेथ क्लियर करते हुए कहा कि आत्महत्या का मामला है, पहले पुलिस को सूचना दी जाए। तीन दिन तक अपने प्रभाव का उपयोग कर भोपाल पुलिस में मामला दर्ज नहीं करने दिया। त्विषा के परिजन दिल्ली से बड़े वकील बुलाकर लाए, उन्होंने पुलिस आयुक्त से बात की, कहा अगर केस दर्ज नहीं किया गया तो हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, कोर्ट जाएंगे।
त्विषा शर्मा ने 12 मई को आत्महत्या कर ली थी।
मायके पक्ष को सुने बिना ही मिल गई अग्रिम जमानत
कटारा हिल्स थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज होते ही गिरिबाला सिंह ने भोपाल जिला अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका लगा दी। जिला अदालत ने भोपाल पुलिस से केस डायरी भी नहीं मांगी, मायके वालों का पक्ष सुने बिना ही इस आधार पर अग्रिम जमानत दे दी कि गिरिबाला सिंह वरिष्ठ न्यायिक सेवा की अधिकारी रही हैं, उनके बाहर रहने पर केस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उच्च न्यायालय ने गिरिबाला सिंह की अक्रिम जमानत खारित करते हुए इस बात को माना कि भोपाल जिला अदालत को मायके वालों का पक्ष सुने बिना अग्रिम जमानत नहीं देना थी। यह प्रमुख कारण हैं, जिनके आधार पर गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने गिरफ्तार किया।
Twisha Sharma case: Mother-in-law Giribala Singh arrested by CBI after lengthy interrogation
Twisha Case: घर के CCTV की डेट अलग क्यों? पार्लर से फुटेज क्यों लिए? सात घंटे पूछताछ के बाद गिरिबाला गिरफ्तार
मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह से उनसे लंबी पूछताछ चल रही थी। बता दें कि एक दिन पहले ही हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत खारिज की थी।
Twisha Sharma case: Mother-in-law Giribala Singh arrested by CBI after lengthy interrogation
त्विषा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।
राजधानी भोपाल की हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा केस में सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को भोपाल पुलिस ने सात घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार और बुधवार को लगातार सात घंटे तक सीबीआई ने पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी थी। गुरुवार सुबह नई दिल्ली से सीबीआई की आधा दर्जन महिला पुलिसकर्मियों-अधिकारियों के भोपाल पहुंचने के बाद गिरफ्तारी की पटकथा लिखी गई।
The story behind the arrest of Twisha Sharma’s mother-in-law, these were the main reasons
तो इसलिए हुई गिरिबाला की गिरफ्तारी: त्विषा के शरीर पर चोट, CCTV से छेड़छाड़, साक्ष्य प्रभावित होना बना आधार
गुरुवार सुबह दस बजे सीबीआई की टीम गिरिबालासिंह के घर पहुंची और उनके घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, उसमें त्विषा को सीढ़ियों के सहारे छत पर जाते हुए और एक वीडियो में तीन लोग उसे पकड़कर नीचे उतारते हुए दिख रहे हैं। उस वीडियो में 11 मई की रात आठ बजे के बाद का समय दिख रहा है। सीबीआई ने गुरुवार को यहीं से गिरिबाला सिंह से सवाल करना शुरू किया। इसके बाद सीबीआई ने पूछा कि त्विषा जिस ब्यूटी पार्लर में पहुंची थी, उसका सीसीटीवी फुटेज आपने क्यों लिया। जब नव विवाहिता की आत्महत्या या संदिग्ध मौत का मामला था, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। मायके वाले आप पर आरोप लगा रहे थे, उस समय आपने ब्यूटी पार्लर का सीसीटीवी क्यों और किस हैसियत से जब्त किया। क्या यह साक्ष्यों का प्रभावित करने या छेड़छाड़ करने की श्रेणी में नहीं आता?
सीबीआई ने पूछा कि अगर त्विषा शर्मा की परिस्थिति जैसे कोई अन्य केस आपकी अदालत में पहले चल रहा होता तो आप ऐसी हरकतों का अध्ययन करने के बाद आरोपित पक्ष में कार्रवाई करतीं या पीड़िता के पक्ष में फैसला सुनातीं। इसी तरह कई सवाल सीबीआई के अधिकारी करते गए। गिरिबाला सिंह अधिकांश प्रश्नों का अपने हिसाब से जवाब देतीं गईं, लेकिन उनके कई सवालों से सीबीआई के अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद उन्हें सीबीआई की डीएसपी व केस की जांच अधिकारी निशु कुशवाहा ने बताया कि आपको अब गिरफ्तार करना है। जिस परिजन को सूचना देना हो, उसे बता दीजिए। इसके बाद गिरफ्तारी की तैयारी शुरू हुई और शाम पांच बजे के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरिबाला के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात –
समर्थ सिंह से भी चल रही पूछताछ, दोनों से क्रॉस प्रश्न भी किए गए
गुरुवार सुबह दस बजे सीबीआई की विशेष टीम महिला पुलिसकर्मियों के साथ बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी। समर्थ सिंह को भी लेकर सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह के यहां गई थी। दोनों को कुछ देर तक आमने-सामने बैठाकर पूछताछ हुई, इसके बाद एक टीम समर्थ सिंह को लेकर विशेष स्थान पर चली गई। गिरिबाला सिंह साक्ष्य मिटाने, साक्ष्यों को प्रभावित करने और दहेज प्रताड़ना के आरोपों में गिरफ्तार हुई है। दिल्ली एम्स की पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद अगर कोई और बात का खुलासा होता है तो उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में उनके खिलाफ दहेज हत्या, दहेज प्रताड़ना व हैरासमेंट का केस दर्ज है।
गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने गिरफ्तार कर मौलाना आजाद नेशनल इंस्ट्टीयूट (मैनिट) में रखा है। सीबीआई दिल्ली की टीम भी मैनिट के गेस्ट हाउस में डेरा डाले हुए है। यहीं पर ही मेडिकल टीम बुलाकर गिरिबाला सिंह का मेडिकल चेकअप कराया गया। स्वस्थ होने की रिपोर्ट के बाद उनके साथ कुछ बिंदुओं पर पूछताछ की गई। इसके बाद रात करीब आठ बजे गिरिबाला सिंह को लेकर सीबीआई की टीम भोपाल सीबीआई ऑफिस पहुंची है, जहां रात को उन्हें रखा जाएगा। कल सुबह यानी शुक्रवार को उनका मेडिकल कराने के बाद भोपाल जिला अदालत में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। हालांकि सीबीआई के अधिकारी उन्हें दिल्ली की विशेष अदालत में पेश करने की भी तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि केस सीबीआई की दिल्ली यूनिट ने दर्ज किया है। जांच का जिम्मा भी दिल्ली यूनिट के पास है। उनके बेटे समर्थ सिंह की कल रिमांड अवधि समाप्त हो रही है। कल उन्हें भी कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई मां-बेटे को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
गिरिबाला सिंह के घर की छत पर टीम तैनात की गई थी।
तीन बजे हो गई थी गिरफ्तारी की तैयारी
भोपाल पुलिस के सूत्रों के अनुसार सुबह दस बजे से तीन बजे तक की पूछताछ के बाद ही सीबीआई गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी की पटकथा तैयार कर ली थी। तीन बजे भोपाल पुलिस आयुक्त को सूचना देकर सीबीआई ने गिरिबालासिंह के घर के बाहर विशेष सुरक्षा टीम तैनात करने की मांग की थी। इसके बाद आनन-फानन में बागसेवनिया, मिसरोद और कटारा हिल्स थाने के पुलिसकर्मियों के साथ भारी पुलिस बल गिरिबाला सिंह के बाहर सुरक्षा में बेरिकेडिंग्स कर तैनात किया गया। सीबीआई की एक अलग टीम सुबह दस बजे से ही गिरिबाला सिंह के घर के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाकर रखी थी। सीबीआई की रिमांड पर चल रहे गिरिबाला सिंह के पति समर्थ सिंह 29 मई को कोर्ट में पेश किए जाएंगे। गिरिबाला सिंह का मेडिकल कराने की तैयारी चल रही है।
मेडिकल कराकर होगी पूछताछ, कल कोर्ट में पेशी
सीबीआई सूत्रों के अनुसार गिरिबाला सिंह सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं, इसलिए सीबीआई ने भी फूंक-फंककर कदम रख रही है। पूरी कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी गिरिबाला सिंह को है, इसलिए सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को उनके बयान और मुख्य आरोपी त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह के बयानों में विरोधाभासी पाए जाने और एम्स भोपाल की मेडिकल रिपोर्ट में मौत से पहले त्विषा शर्मा के शरीर पर चोट के निशान को प्रताड़ना सिद्ध होने के बाद गिरफ्तारी की है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई की रिमांड पर चल रहे गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह 29 मई को कोर्ट में पेश किए जाएंगे।

