धरे गये राष्ट्रपति भवन गार्ड पर गोली चलाने वाले दोनों जन, मुठभेड़ में एक घायल

धरे गये राष्ट्रपति भवन गार्ड पर गोली चलाने वाले दोनों जन, मुठभेड़ में एक घायल

बागपत 14 नवंबर 2026 । बागपत में दीपावली की रात राष्ट्रपति भवन के सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमलावर आरोपित पुलिस ने दबोच लिये हैं . कार्रवाई में जवाबी फायरिंग करते हुए एक आरोपित घायल हो गया। दूसरा भी बंदी कर लिया गया।

उत्तर प्रदेश के बागपत में दीपावली की रात राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपितों का आखिरकार पुलिस से सामना हो ही गया. जिस दुस्साहस से बदमाशों ने गांव में गोलियां बरसाकर राष्ट्रपति भवन के सुरक्षा गार्ड सौरभ तोमर को लहूलुहान किया था, अब उसी मामले में भागे हुए दोनों आरोपित पुलिस पकड़ में हैं.

रमाला पुलिस ने आज सुबह मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी धीरज गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका भाई प्रवीण तोमर ऊर्फ मोनू गन्ने के खेत में छिपकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की घेराबंदी ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया.

पुलिस ने दोनों पर किया था 10-10 हजार का इनाम घोषित
पूरा मामला गोपालपुर खड़ाना गांव का 8 नवंबर का है. दीपावली की रात पटाखे छुड़ाने से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गोलियों और लाठी-डंडों की जंग में बदल गया था. आरोप है कि धीरज और उसके भाई प्रवीण ने तमंचों से फायरिंग करते हुए राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षा गार्ड सौरभ कुमार को गोली मार दी थी.

हमले में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि उनके भाई विनीत के सिर पर भी डंडे से वार कर उन्हें घायल कर दिया गया था. घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे. पुलिस ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.

जवाबी फायरिंग में धीरज घायल, दूसरे को भी दबोचा
आज सुबह रमाला पुलिस को सूचना मिली कि दोनों इनामी आरोपित बूढ़पुर रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर एक ट्यूबवेल के पीछे छिपे हुए हैं. पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की तो आरोपितों ने पुलिस टीम पर ही गोलियां चला दीं. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें धीरज घायल हो गया. वहीं दूसरा आरोपित प्रवीण गन्ने के खेत में घुसकर छिपने लगा. पुलिस ने घेराबंदी और तलाश अभियान चलाकर उसे भी दबोच लिया.

पुलिस ने दोनों के कब्जे से हमले में इस्तेमाल किए गए 315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो जिंदा और तीन खोखा कारतूस ढूंढ निकाले. घायल धीरज को उपचार को अस्पताल भेजा गया है. पुलिस के अनुसार धीरज का पुराना आपराधिक इतिहास भी है. उस पर हत्या के प्रयास समेत तीन मुकदमे हैं. दीपावली की रात राष्ट्रपति भवन के सुरक्षा गार्ड पर गोली चलाकर भय फैलाने वाले दोनों इनामी आरोपित अब पुलिस पकड़ में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *