“धुरंधर दो-द रिवेंज” :भारत में 1000 करोड पार,वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 16 अरब की ओर

‘बॉक्स ऑफिस के बाप’ निकले आदित्य धर! 18 दिनों में 1000 करोड़ पार हुई धुरंधर 2
धुरंधर द रिवेंज ने 18 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. इसकी नेट कमाई 1000 करोड़ रुपये पार पहुंच गई है. ऐसा करने वाली ये बॉलीवुड की तरफ से पहली फिल्म बन चुकी है.
रणवीर सिंह ने रच दिया इतिहास (Photo: ITG)

नई दिल्ली,05 अप्रैल 2026,आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज देखने के बाद, सुपरस्टार रजनीकांत ने एक बात कही थी. उन्होंने डायरेक्टर को ‘बॉक्स ऑफिस का बाप’ घोषित किया था. ये बात सुनकर शायद कई लोगों के मन में सवाल उठे होंगे. मगर अब आदित्य धर ने रजनीकांत की बातों को सही साबित कर दिया है.

धुरंधर द रिवेंज ने रिलीज का एक महीना पूरा होने से पहले वो कारनामा कर दिया है, जो आज से पहले बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टारों की फिल्में नहीं कर पाईं. इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 1000 करोड़ रुपये कमाकर इतिहास रच दिया है. ऐसा करने वाली धुरंधर 2 पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है.

धुरंधर 2 ने किया असंभव दिखने वाला कारनामा

किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए आज से करीब दो दशक पहले 100 करोड़ रुपये इंडिया में कमाना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी. आमिर खान वो पहले सुपरस्टार थे, जिनकी फिल्म ने इंडिया में नेट 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद, शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्मों ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाना शुरू किया. हालांकि इतनी कमाई करने में भी उनकी फिल्मों को महीनों लग जाते थे.

Advertisement
मगर धुरंधर द रिवेंज ने सिर्फ 18 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, जबतक ये खबर लिखी जा रही है, धुरंधर 2 की नेट कमाई 1008.83 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है. 18वें दिन फिल्म ने 23 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन भी कर लिया है. ये कमाई सभी भाषाओं को मिलाकर हुई है.

धुरंधर 2 से पहले इन दो फिल्मों के नाम रहा रिकॉर्ड

आदित्य धर की फिल्म के अलावा, बॉक्स ऑफिस पर अभी तक सिर्फ दो ही फिल्मों ने इंडिया में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया है. अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 और एस.एस. राजामौली की बाहुबली 2 ने इंडिया में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया. तीनों में सबसे तेज नेट 1000 करोड़ रुपये पुष्पा 2 ने कमाए. अल्लू अर्जुन की फिल्म ने महज 16 दिनों में ये रिकॉर्ड बनाया था. वहीं राजामौली की फिल्म को एक महीने का समय लग गया था.

धुरंधर 2 ने 17 दिनों में वर्ल्डवाइड 1,564.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था. अब अगर अनुमान और गणित लगाए जाएं, तो 18 दिनों में ये वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ का भी आंकड़ा पार कर लेगी. हालांकि अभी तक धुरंधर ने हर अनुमान को फेल किया है. देखना दिलचस्प रहेगा कि आगे आने वाले दिनों में ये फिल्म और कितने बड़े रिकॉर्ड्स बनाती है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *