नही रहा सूर्या चौहान का हत्यारा असद,पुलिस मुठभेड,अस्पताल में मौत

Show Asad Encounter Picture Surya Mother Demanded From Ghaziabad Police
Police Awarded Reward On Assad Before His Encounter In Surya Murder Case

‘असद का एनकाउंटर की तस्वीर मुझे दिखाओ’, सूर्या की मां की गाजियाबाद पुलिस से मांग
दिल्ली से सटे खोड़ा एरिया में किशोर की हत्या हुई थी। रविवार को आरोपित असद का एनकाउंटर हो गया। बाकी आरोपितों को जेल भेजा गया।

यही है वो असद जो दोस्त सूर्या की हत्या के बाद एनकाउंटर में मारा गया, Ghaziabad पुलिस ने 50 हजार रखा था इनाम
गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में हुए एनकाउंटर के दौरान असद का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

खोड़ा के चर्चित सूर्या हत्याकांड मामले में मुठभेड़ में मारे गए मुख्य आरोपी असद पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। असद शनिवार तड़के चोरी-छिपे अपने साथियों से मिलने खोड़ा इलाके में आया था। भनक लगते ही खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की, जिसके बाद हुई क्रॉस फायरिंग में वह ढेर हो गया। इस कार्रवाई में पुलिस का एक सिपाही भी घायल हुआ है।
असद का एनकाउंटर

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि 50 हजार का इनामी असद अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर तड़के अपने दोस्तों से मिलने आया था। उसे अपने दोस्तों से पैसे और कुछ जरूरी सामान लेना था, ताकि वह यह रकम जुटाकर गाजियाबाद से कहीं बहुत दूर भाग सके। लेकिन पैसे मिलने और भागने से पहले ही पुलिस को उसके आने की सूचना मिल गई।

साथी भाग निकला
डीसीपी ने बताया कि पुलिस टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। असद की गोली एक कॉन्स्टेबल को जा लगी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी क्रॉस फायरिंग में असद मारा गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

आठ महीने पहले हुई थी मारपीट
गौरतलब है कि नवनीत विहार इलाके में बकरीद के मौके पर असद ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर सूर्या की चाकुओं से गोदकर उस वक्त हत्या कर दी थी। दोनों पहले दोस्त थे लेकिन करीब आठ महीने पहले दोनों के झगड़ा और मारपीट हो गई थी। हालांकि उस वक्त परिजनों ने और लोगों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था।

वीडियो में सूर्या को पकड़े नजर आए थे आरोपी
ईद वाले दिन असद ने सुनियोजित तरीके से सूर्या को कॉल कर बकरीद मनाने के लिए बुलाया था और फिर वहां उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या से ठीक पहले का वीडियो भी सामने आया था जिसमें असद और उसके साथी सूर्या को जबरन पकड़े हुए हैं।

पूरे इलाके में फैला आक्रोश
सूर्या की निर्मम हत्या के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे और आक्रोश में था। सूर्या के अंतिम संस्कार से ठीक पहले उसकी मां, बहन और भाई यश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए आरोपियों के तुरंत एनकाउंटर की मांग की थी। वारदात के बाद नवनीत विहार में जमकर हंगामा हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए खोड़ा में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

मामले पर गरमाई थी सूबे की सियासत
सूर्या हत्याकांड ने न सिर्फ गाजियाबाद बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया था। मामला दो अलग-अलग संप्रदायों से जुड़े होने के कारण बेहद संवेदनशील था, जिसके चलते पुलिस प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा था। इस मामले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा था। विपक्ष के हमलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साफ कर दिया था कि अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को हर हाल में जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा। सीएम और डिप्टी सीएम के आश्वासन के कुछ ही घंटों में इस सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को उसके अंजाम तक पहुंचा दिया।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा में किशोर सूर्या की हत्या हुई थी। सूर्या की हत्या बाद से आरोपित असद के एनकाउंटर की लगातार मांग उठ रही थी। परिजनों ने कहा था कि जब तक असद का एनकाउंटर नहीं हो जाता, तब तक सूर्या का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। अधिकारियों के समझाने पर शनिवार सूर्या का अंतिम संस्कार किया गया। रविवार तड़के गाजियाबाद पुलिस ने आरोपित असद का एनकाउंटर कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी सूर्या की मां को हुई तो उन्होंने गाजियाबाद पुलिस का आभार जताया। साथ ही असद के एनकाउंटर वाली फोटो दिखाने की मांग की।

मृतक सूर्या, उसकी मां और टोपी लगाए आरोपित असद

सूर्या की मां ने कहा कि असद को ढेर कर दिया है। असद  एनकाउंटर की तस्वीर मुझे दिखाई जाए। पुलिस-प्रशासन ने मुझे न्याय दिलवाया है, बहुत अच्छा है। पर, असद की तस्वीर मुझे दिखाई जाए और हमारी मांगें पूरी की जाए। जैसे हम लोगों को उन्होंने रोड पर ला दिया है, उसी तरह उन्हे भी घर बुलडोजर चलाकर सड़क पर लाया जाए। उनके 5 से 8 औलादें होती हैं, उनका 1 चला जाए तो 5-6 उनके साथ रहेंगे। मेरा तो एक चिराग था, वही उजाड़ दिया। मेरा कोई सहारा नहीं। पुलिस ने मुझे न्याय दिलाया, उसके लिए धन्यवाद।

बकरीद के दिन हुई थी हत्या
बकरीद के दिन 17 वर्षीय किशोर सूर्या की हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या इतनी बेरहमी से हुई थी कि आंतें बाहर आ गई थीं। मृतक सूर्या के परिजनों ने बताया था कि बकरीद के दिन आरोपित सूर्या को घर से बुला ले गए थे। लगा ऐसे ही ले जा रहे हैं, लेकिन हमें अंदाजा नहीं था कि उसकी हत्या कर देंगें। हत्यारों ने हत्या से पहले सूर्या से पूछा था कि कभी बकरा हलाल होते देखा है। आओ दिखाते हैं। हत्या के बाद से खोड़ा में  तनाव था। यह देख पुलिस फोर्स तैनात थी। मां-बहन ने आरोपितों के एनकाउंटर की मांग की थी।
उत्तर प्रदेश के खोड़ा में किशोर सूर्या चौहान की हत्या मामले में बड़ा अनावरण हुआ है। पुलिस पूछताछ में हत्याकांड से लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, खोड़ा थाने में 28 मई को सूर्या चौहान की हत्या मामले में लिखित शिकायत दी गई थी। सूर्या के भाई की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इसमें आरोप लगाया गया कि सूर्य प्रताप चौहान को असद ने पेट में चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज में सूर्या की नोएडा के अस्पताल में मौत हो गई।  पुलिस ने केस दर्ज कर जांच कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। तीनों की पूछताछ में आया कि असद के पिता नवाब ने उसे चाकू मारने को उकसाया। कहानी खत्म कर देने की बात कही।

गाजियाबाद के सूर्या मर्डर केस में तीन आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में किया बड़ा खुलासा (फोटो: सोशल मीडिया)

पुलिस ने शुरू किया एक्शन
सूर्या चौहान की मौत के बाद विवाद गहरा गया। मामले में शिकायत के बाद पर खोड़ा थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 352 और 109(1) में केस लिखा। प्रकरण की गंभीरता देखते हुए पुलिस टीम गठित कर सीसीटीवी और मैनुअल इनपुट के आधार पर जांच शुरू हुई। जांच के बाद असद (पुत्र नवाब), नवाब, फरहान, आतिफ, सारिक मेवाती और अन्य अज्ञात के नाम मुकदमा हुआ। 30 मई को इलाज में सूर्य प्रताप की मौत बाद केस में बीएनएस की धारा 109(1) को हटा धारा 103(1) बढ़ायी गयी। इसको लेकर 31 मई को थाना खोड़ा पुलिस टीम की ओर से गुप्त सूचना पर एक्शन लिया।

पुलिस ने नवाब (पुत्र शेर अली निवासी लोकप्रिय विहार खोड़ा), फरहान (पुत्र अगवान अली निवासी गली नंबर-3 नवनीत विहार खोड़ा) और आतिफ (पुत्र ताज उर्फ बाबू निवासी चौधरी चरण सिह गेट के पास खोड़ा) को चौधरी चरण सिंह गेट के पास से पकड़ा गया। 30-31 मई की रात असद (पुत्र नवाब) पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। इलाज में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों पर आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई हो रही है।

पूछताछ में अनावरण
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में बड़े अनावरण हुए हैं। आरोपित फरहान ने पुलिस को बताया कि मेरी अतीक, सारिक मेवाती, असद और सूर्य प्रताप से दोस्ती थी। फरहान ने बताया कि 28 मई को दोपहर बाद 3 बजे बाइक चलाने को लेकर असद का सूर्य प्रताप से झगड़ा हो गया। असद ने ये बात अपने पिता नवाब और हमें बताई। इसके बाद हमने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई। सूर्य प्रताप को हमने नवनीत विहार गली नंबर-4 में दोपहर बाद करीब 3:30 बजे घेर लिया। मैंने असद को चाकू दिया।

फरहान ने बताया कि तभी असद के पिता ने कहा कि आज इसकी कहानी खत्म कर दे। असद ने सूर्य प्रताप के पेट में चाकू घोंप दिया। सूर्य प्रताप लहूलुहान होकर गिर पड़ा तो हम सभी उसे मरा समझ वहां से चले गए थे। पुलिस ने सभी आरोपितों को पकड आगे की कार्रवाई शुरू की।

सूर्या चौहान के परिजन को नौकरी और सहायता राशि देगी उत्तर प्रदेश सरकार

राज्य के मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने सूर्या की हत्या को जघन्य अपराध बताया है
उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद के खोड़ा इलाक़े में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य अभियुक्त की रविवार की सुबह एक पुलिस एनकाउंटर में घायल होने के बाद मौत हो गई.

अब उत्तर प्रदेश सरकार ने सूर्या के परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने का एलान किया है. इसके अलावा एक संविदा की नौकरी देने का भी एलान हुआ है.

उत्तर प्रदेश के मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “उनके परिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा पांच लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है. स्थानीय स्तर पर ज़िलाधिकारी और हम सब ने मिलकर तय किया है कि उनके परिवार से किसी एक व्यक्ति को तत्काल नगर पालिका में संविदा पर रखा जाएगा.”

उन्होंने सूर्या की हत्या को जघन्य अपराध बताया और कहा, “हम सब लोग उनके परिवार के साथ खड़े हैं. जिसने हत्या की थी उसे दंड भी मिल गया.”

पुलिस के अनुसार, बाइक चलाने को लेकर असद और सूर्या में झगड़ा हुआ था, इसके बाद असद ने सूर्या को चाकू मारा था.

इस घटना के बाद मुख्य अभियुक्त असद फ़रार था. उस पर 50 हज़ार रुपये का ईनाम था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *