नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों में होगा आमूल-चूल बदलाव, प्रमं की महत्वपूर्ण घोषणा
New Definition Of War Pm Modi Big Announcement Civil Defense Force To Be Formed For Security Beyond Borders
‘युद्ध सिर्फ बॉर्डर पर लड़ा जाएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं’, पीएम मोदी ने किया सिविल डिफेंस फोर्स के गठन का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से आधुनिक सिविल डिफेंस वालंटियर फोर्स बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बदलते युद्ध और सुरक्षा परिदृश्य के बीच नागरिकों को आधुनिक आपातकालीन प्रणालियों से परिचित कराया जाएगा।
नई दिल्ली: भारत आज 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देश में एक व्यापक और आधुनिक सिविल डिफेंस वालंटियर फोर्स तैयार की जाएगी, जो कि आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों और आपात स्थितियों से निपटने में अहम भूमिका निभाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र ने कहा, ‘भारत को सुरक्षित बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। चाहे चुनौती हमारी सीमाओं के भीतर से आए या बाहर से, भारत हर स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है। आज युद्ध का स्वरूप बदल रहा है। अब इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि युद्ध सिर्फ सीमाओं पर ही लड़ा जाएगा। आज लाल किले की प्राचीर से मैं घोषणा करता हूं कि आने वाले दिनों में हम नागरिक सुरक्षा का एक आधुनिक और जीवंत नेटवर्क स्थापित करेंगे। हम नागरिकों को उन्नत आपातकालीन प्रणालियों और प्रोटोकॉल से परिचित कराएंगे।’
नए सिविल डिफेंस नेटवर्क की जरूरत
पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सदी की जरूरतों के हिसाब से तैयार किए गए सिविल डिफेंस सिस्टम आज के दौर में पुराने पड़ चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘इसलिए आने वाले दिनों में हम एक जीवंत सिविल डिफेंस नेटवर्क तैयार करेंगे।’ उन्होंने बताया कि बदलते सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए देश को हर मोर्चे पर मजबूत और तैयार रखने की जरूरत है।
आधुनिक संकटों से निपटने में मिलेगी मदद
प्रस्तावित वालंटियर फोर्स का उद्देश्य नागरिकों को उभरते सुरक्षा खतरों और आपात परिस्थितियों से बचाने की क्षमता को मजबूत करना होगा। सिविल डिफेंस के तहत सार्वजनिक चेतावनी प्रणाली, आपातकालीन संचार, लोगों की सुरक्षित निकासी, आश्रय व्यवस्था और संकट के समय राहत एवं बचाव जैसे उपाय शामिल होते हैं।
by TaboolaSponsored Links
You May Like
Explore More with the Bold and Versatile Honda Elevate
Honda Cars India
आपके पसंद की स्टोरी
जन्म और मृत्यु पंजीकरण कानूनों में हुआ बदलाव, इसके लिए कितने दिनों में रजिस्ट्रेशन कराना है जरुरी
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अगस्त 2026 : नए विचारों को पेश करने का मिलेगा मौका और सक्रियता से भरा रहेगा
तिरंगा फहराते PM मोदी के साथ खड़ी थीं कैप्टन रितिका खरेता, जानिए क्यों हुई पहचान को लेकर उलझन, इनके बारे में जानें
प्रधानमंत्री का यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और किसी भी बाहरी या आंतरिक खतरे से निपटने की तैयारियों पर खास जोर दिया जा रहा है।
भारत को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनाने का लक्ष्य
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारत को अत्याधुनिक रक्षा उत्पादन का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ भारत को दुनिया के लिए उन्नत रक्षा उपकरण बनाने वाला प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा।
‘सुदर्शन चक्र’ पर भी PM मोदी का अपडेट
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत की स्वदेशी एयर डिफेंस क्षमता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘सुदर्शन चक्र’ सिस्टम पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका उद्देश्य भारत की वायु रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करना है।


