जैन-जी समर्पित रहा उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस, मुमं धामी की कई बड़ी घोषणाएं

उत्तराखंड में जैन-जी को समर्पित रहा स्वतंत्रता दिवस, मुख्य मंत्री धामी ने की कई बड़ी घोषणाएं

देश आज 80वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर देशभर की तरह उत्तराखंड में भी तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए.
Chief Minister Pushkar Singh Dhami
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Source-@ukcmo)

देहरादून(उत्तराखंड) 15 अगस्त 2026 : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड में भी स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया. राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया. उन्होने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में विशेषत: जेन-जी यानी नई युवा पीढ़ी को केंद्र में रखा. उन्होंने युवाओं के शिक्षा, कौशल, रोजगार और उद्यमिता से जुड़ा भविष्य मजबूत करने को कई बड़ी घोषणाएं कीं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की युवा शक्ति को सही दिशा देकर प्रदेश के विकास में भागीदार बनाया जाएगा. इसी क्रम में राज्य में पहली बार युवा आयोग स्थापना की घोषणा की गई. इसका उद्देश्य युवाओं की नीति निर्धारण में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना और उनकी समस्यायें व अपेक्षायें सरकार तक पहुंचाना होगा. सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी मुख्यमंत्री धामी ने महत्वपूर्ण घोषणा की कि मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना शुरू की जाएगी. इसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को ऑनलाइन कोचिंग दिलाई जाएगी. योजना को सरकार ने 7 करोड़ रुपये स्वीकृत किये है.

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी  की कई घोषणाएं 
सरकार का दावा है कि इससे सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बेहतर अवसर मिल सकेंगें.18 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए भी नई योजना शुरू करने की घोषणा की गयी. इसमें बड़े संस्थानों से मिलकर युवाओं के कौशल विकास पर काम किया जाएगा. वहीं युवा अपना उद्यम शुरू करते हैं तो बैंक ऋण में से 30 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी. सरकार का फोकस युवाओं को नौकरी तलाशने वाले से नौकरी देने वाले बनाने पर है.

खेल क्षेत्र में भी युवाओं को अवसर बढ़ाने की घोषणा की गई है. राज्य में पहली बार स्पोर्ट्स प्लान तैयार किया जाएगा. इसमें प्रदेश के आठ शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित करने की योजना है. सरकार का कहना है कि इससे उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत क्षेत्रों के युवाओं को भी अपनी घोषणाओं में प्रमुखता दी. सीमावर्ती क्षेत्र निवासी अग्निवीरों, सेवानिवृत्त जवानों और युवाओं को अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की गई. वहीं चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क स्थापित होंगे, जिससे इन क्षेत्रों में रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा करने का प्रयास होगा.स्वतंत्रता दिवस के मंच से मुख्यमंत्री धामी ने सैनिक परिवारों को भी बड़ी घोषणाएं कीं.

सीमा पर बलिदान देने वाले बलिदानियों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया गया है. वहीं परमवीर चक्र विजेताओं के परिजनों को अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये करने का फैसला हुआ है. बलिदानियों के एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की गई है.

पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों को जमीन खरीद पर 25 लाख रुपये तक की जमीन खरीद पर 25 प्रतिशत स्टांप शुल्क माफ करने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा गढ़वाल और कुमाऊं में एक-एक स्पिरिचुअल जोन विकसित करने, वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन के विनियमितीकरण की समय सीमा बढ़ाकर भूमिधर अधिकार देने और प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्यांश 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री धामी ने की.

Independence Day 2026: CM Dhami Hoists Tricolour शान से लहराया तिरंगा; मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड देशभक्ति के रंग में रंगा है। देहरादून से लेकर बदरीनाथ धाम, देवप्रयाग और थराली तक तिरंगा शान से लहराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के संकल्प की बात कही, जबकि हरिद्वार में बाबा रामदेव ने भ्रष्टाचार और नशे को लेकर बात कही।

80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति से मनाया जा रहा है। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सामूहिक वंदे मातरम् गायन कर राष्ट्रीय ध्वज फहरा  राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और मां भारती की रक्षा को सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों ने जिस सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प पूरा करने को प्रत्येक नागरिक अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण से योगदान दे। उन्होंने जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों को देश के विकास की महत्वपूर्ण ताकत बताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र, संतुलित और सतत विकास को राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। प्रयास है कि विकास का लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग तक पहुंचे। उन्होने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराने वाला दिन बताया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पदक देकर सम्मानित किया। राज्य का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को भी इस अवसर पर पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सम्मानित किए गए पुलिस अधिकारियों एवं खिलाड़ियों को बधाई दी।

देहरादून के परेड ग्राउंड में भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। परेड में कदमताल को जवान पहुंचे तो बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी और लोग भी रहे।

TAGGED: Gen Z

80वां स्वतंत्रता दिवस
सीएम पुष्कर सिंह धामी
INDEPENDENCE DAY 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *