हत्या के तीसरे दिन भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार,अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसमुद्र
सहसपुर के बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हुई थी हत्या, तीन दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, भाजपा के झंडे में हुई विदाई
विनोद कश्यप को श्रद्धांजलि देते विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार
विकासनगर 15 जून 2026 : आखिरकार बैरागीवाला गांव में हत्या के तीन दिनों बाद तनावपूर्ण वातावरण में नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. विनोद के अंतिम यात्रा में जन समुद्र उमड़ा पड़ा. विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए. उन्होंने फिर दोहराया कि मामले में आरोपितों को ऐसी सजा दी जाएगी, जो उदाहरण बनेगा.
13 जून को हुई थी विनोद कश्यप की हत्या: 13 जून को सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में कथित रूप से खेत के पानी और लेन-देन के विवाद में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या कर दी गई थी. आरोप मुसलमानों पर था, तो मामले ने तूल पकड़ा और क्षेत्र में बवाल मच गया । नियंत्रण को भारी पुलिस फोर्स लगानी पड़ी. इसके साथ ही आगजनी, पत्थरबाजी और बुलडोजर एक्शन भी हुआ.
विनोद कश्यप की अंतिम यात्रा
वहीं, पीड़त परिवार ने आरोपियों के एनकाउंटर, घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद की मांग की. साथ ही मांगें पूरी न होने तक विनोद कश्यप का पोस्टमार्टम कराने को परिवार तैयार नहीं हुआ. ऐसे में सोमवार यानी 15 जून को पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पीड़ित परिवार के साथ बैठकर वार्ता हुई. इस दौरान उनकी जायज मांगों पर आश्वासन दिया गया. जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम को तैयार हुए.
मृतक विनोद कश्यप (फोटो सोर्स- Family Members)
वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम किया और परिजनों को सौंप दिया. जिसके बाद विनोद कश्यप की अंतिम यात्रा निकाली गई. इस दौरान उनके देह के ऊपर बीजेपी का झंडा ओढाकर सम्मान दिया गया. फिर बैरागीवाला में स्थित घाट पर विनोद का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान काफी संख्या में लोग शामिल हुए. सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा. अभी भी गांव में फोर्स तैनात है. वहीं, विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान मामले में दो टूक कहा कि आरोपितों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगीगी, जो उदाहरण बनेगी .

BJP leader murder case Deceased Vinod Kumar mortal remains brought home family members break down in grief
विनोद कश्यप का शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार, गांव में पसरा शोक
भाजपा नेता विनोद कुमार का शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं गांव में शोक पसर गया।
गांव में पसरा शोक
भाजपा नेता विनोद कुमार का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही गांव उमड़ पड़ा। परिजन शव को पकड़कर रोते बिलखने लगे। परिजनों की मांगों पर पुलिस प्रशासन का आश्वासन मिलने पर मृतक का शव घर लाया गया।
रविवार रात तक पुलिस अधिकारियों के प्रयास करने के बाद भी मृतक भाजपा नेता विनोद कुमार का पंचनामा नहीं भर पाया था। आज परिजन तीन मांगों पर पंचनामा भरने पर माने। परिजनों ने मुआवजा, मृतका की पत्नी को नौकरी, पथराव और मकान में आग लगने वाले 135 लोगों पर से मुकदमा वापस लेने की मांग की।
वहीं भाजपा नेता की हत्या के मामले पुलिस ने आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया।मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
बिलखते परिजन
मृतक के भाई अशोक कुमार की लिखित शिकायत पर सहसपुर कोतवाली में हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा गया था। एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की । पुलिस ने 14 जून को मामले में चार आरोपियों रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज को गिरफ्तार किया था। वहीं, सोमवार को कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन निवासी लखनवाला, सहसपुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अन्य नामांकित आरोपितों और घटना में शामिल लोगों की तलाश में लगातार छापे मार रही है।
लोगों की लगी भीड़
शनिवार देर रात सहसपुर में पुरानी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे और अन्य लोगों ने मिलकर भाजपा नेता विनोद कुमार उसके भाई अशोक व राजेश पर हथियारों से हमला कर दिया था। विनोद और उसके परिवार ने पूर्व प्रधान इस्पाक के कार्यकाल की सूचना के अधिकार अधिनियम में कई जानकारी मांगी थी। उन्होंने प्रधान के कार्यकाल में ग्राम समाज की भूमि और अन्य मामलों में शिकायत भी करवाई थी।

इससे दोनों पक्षों में वैर हो गया था। दोनों परिवारों में अक्सर झगड़े होते रहते थे। शनिवार को विनोद और उनके भाई सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी डाल रहे थे। बगल का खेत पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे इम्तियाज का था। इम्तियाज के पहले पानी लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। कश्यप पक्ष ने अपनी देनदारी की बात भी छेड दी।

वाद में इम्तियाज, अमन, यूनुस, अनीस और रज्जाक आदि 30-35 लोग हथियार लेकर कश्यप परिवार के घर घुस आये और स्त्री-बच्चों के सामने हमला बोल दिया। आरोप है कि इम्तियाज और उसके साथियों ने विनोद, अशोक और राजेश पर भारी और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। रज्जाक ने विनोद के सिर पर हथौड़े से तीन वार किए। अन्य दोनों भाइयों को भी जमकर पीटा। घायल अवस्था में तीनों भाइयों को हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में विनोद की मौत हो गई।
TAGGED:
विकासनगर विनोद कश्यप अंतिम संस्कार
बैरागीवाला भाजपा नेता की हत्या
SAHASPUR BJP LEADER MURDER
VIKASNAGAR VINOD FUNERAL
BAIRAGIWALA VINOD KASHYAP MURDER

