ऐड. सोहेल हारून का हत्यारा निकला सगा भाई शाहिद,मां-बाप गये हैं हज

देहरादून भुड्डी गांव हत्या अनावरण, छोटे भाई ने पैसे को बड़े सोहेल को मारी थी गोली

देहरादून के भुड्डी गांव में अधिवक्ता सोहेल की हत्या खुल गई है । छोटे भाई ने ही बड़े भाई को गोली मारी थी। आपराधिक प्रवृत्ति और नशे का अभ्यस्त छोटा भाई ने पैसे न मिलने पर बड़े भाई की हत्या कर, बाहर से आए बदमाशों की कहानी गढ़ ली।

देहरादून 15 जून 2026 । शिमला बाईपास रोड स्थित भुड्डी गांव में हुए एडवोकेट सोहेल की हत्या के मामले में सनसनीखेज  अनावरण हुआ है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि छोटे भाई ने ही की थी।

वकील भाई से पैसे मांग रहा था, पैसे न देने पर उसने मार दी गोली
आपराधिक प्रवृति का शाहिद नशा करता है। अधिवक्ता भाई से पैसे मांग रहा था। पैसे न देने पर उसने बड़े भाई को गोली मार दी। हत्या के बाद ऐसा सीन क्रिएट किया कि उस पर किसी का शक न हो। उसी ने ही कहानी बनाई कि बाहर से आए बदमाशों ने उनसे बड़े भाई सोहेल की हत्या कर दी है।

हंगामा करने वालों पर कसेगा शिकंजा
दूसरी ओर शव लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भी पुलिस शिकंजा कस रही है। उन पर मुकदमा होगा। बताया जा रहा कि कुछ लोगों ने पुलिस से भी अभद्रता की थी।

https://www.facebook.com/share/v/1JDynVzz6V/

10 घंटे में वकील मर्डर का अनावरण

देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया- हत्यारा बाहर का नहीं,अपना ही निकला.

पुलिस पकड़ में आरोपित

राजधानी देहरादून में पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के भुड्डी गांव में 14 जून देर रात वकील सोहेल हारून की गोली मारकर हत्या हुई थी. हत्याकांड पुलिस ने 10 घंटों में ही खोल दिया. हत्यारोपित कोई और नहीं, बल्कि वकील का 21 वर्षीय छोटा भाई शाहिद ही निकला,जिसे पुलिस ने पकड लिया है. देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने मीडिया के सामने पूरा मामला खोल दिया.

भाई ने क्यों की हत्या?: पुलिस जांच में सामने आया कि बड़ा भाई अक्सर गलत आदतों और फिजूलखर्ची के कारण आरोपित को टोकता था. शाहिद ने कुछ दिन पहले भी पिता के खाते से चोरी-छिपे पैसे निकाले थे. इस  पर भी दोनों भाइयों का झगड़ा हुआ था. इसमें बड़े भाई ने अपने छोटे भाई शाहिद को पीटा भी था. इसी से नाराज आरोपित ने बड़े भाई को रास्ते से हटाने की योजना बना उसकी गोली मारकर हत्या कर दी .

पुलिस के अनुसार आरोपित इतना चतुर है कि उसने सबका ध्यान भटकाने को भाई का शव हाईवे पर रखकर प्रदर्शन किया, ताकि किसी का भी शक उस पर न जाए. हाईवे जाम करने वाले प्रदर्शनकारी के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा लिखा है.

पूरा मामला: पुलिस के अनुसार 14 जून 2026 की रात सूचना मिली कि भुड्डी गांव में एक युवक को घर में घुसकर गोली मार दी गई है. घायल युवक परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया बताया. मृतक सोहेल हारून (निवासी भुड्डीगांव) वकील था.

घर अकेले थे दोनों भाई: पुलिस ने जब मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि सोहेल हारून अपने माता-पिता और अन्य भाइयों के साथ घर में रहता था. 20-25 दिन पहले सोहेल हारून के माता-पिता हज पर गए थे.सोहेल हारून अपने छोटे भाई शाहिद के साथ घर अकेला था.

सुहान ने दी थी पुलिस का जानकारी: पुलिस को मामले की सूचना सुहान ने दी थी. पुलिस ने सुहान से बात की तो उसने बताया कि उसके ताऊ के लड़का वसीम ( ड्राइवर) ने उसे फोन बताया था कि सोहेल के घर के पास गाड़ी बैक करते समय उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी. सूचना पर सुहान, सोहेल के घर गया.

छोटे भाई शाहिद ने सुहान को भी किया भ्रमित: सुहान ने पुलिस को बताया कि वो सोहेल के घर पहुंचा तो सोहेल के छोटे भाई शाहिद ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर सोहेल को गोली मार दी. फिर दोनों सोहेल को पास के हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया बताया.

पुलिस की भ्रमित कर रहा था शाहिद: घटना की गंभीरता देख पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की. मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ में मृतक के छोटे भाई 21 वर्षीय शाहिद हारून लगातार अलग-अलग और संदिग्ध जानकारियां दे रहा था. पुलिस ने घर और आसपास के सीसीटीवी कैमरे जांचे तो घटना के समय किसी बाहरी व्यक्ति के घर में प्रवेश करने के साक्ष्य नहीं मिले.

सीसीटीवी कैमरों में कोई भी संदिग्ध नहीं: जांच के दौरान पुलिस ने घर और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो मृतक के घर के कैमरे को चालू पाया, लेकिन उसमें से रिकॉर्डिंग हटाई गयी थी. वहीं, आसपास के कैमरे की फुटेज देखकर पता चला कि घटना के समय कोई भी व्यक्ति घर में नहीं आया था.

बाथरूम में छिपा रखी थी देशी पिस्टल: पुलिस घर का निरीक्षण कर रही थी, तो उन्हें बाथरूम में छिपा रखी गई 32 बोर की एक देशी पिस्टल मिली. इसके बाद पुलिस जांच की दिशा ही बदल गई. पुलिस ने शाहिद को पकड कठोर पूछताछ की. पूछताछ में शाहिद ने अपना अपराध मान लिया और बताया कि उसी ने अपने बड़े भाई की हत्या की है.

नशे की लत और पैसों के विवाद ने ली जान: पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह नशे का अभ्यस्त  है और अपने महंगे शौक पूरे करने को परिवार और बड़े भाई से पैसे लेता था. उसकी गलत आदतों को लेकर बड़ा भाई सोहेल अक्सर उसे टोकता था. कुछ दिन पहले आरोपित ने अपने पिता के खाते से एटीएम से 10 लाख रुपये निकालकर खर्च कर दिए थे, जिसको लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ और सोहेल ने उसे पीटा भी था.

सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की थी बंद: मारपीट की घटना से नाराज शाहिद ने अपने भाई को रास्ते से हटाने की योजना बना घटना से दो दिन पहले घर के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग बंद कर दी और मौका मिलते ही अपने पास रखी देशी पिस्टल से सोहेल को गोली मार दी.

पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश: हत्या के बाद आरोपित ने पुलिस को भ्रमित करने को अज्ञात व्यक्ति के घर में घुसकर गोली मारने की झूठी कहानी बनाई. इतना ही नहीं, उसने ग्रामीणों के साथ मिलकर मृतक का शव  देहरादून-पोंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर प्रदर्शन और जाम लगाने का भी प्रयास किया, ताकि जांच की दिशा बदल सके.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि इस संबंध में पुलिस ने जाम लगाने और कानून व्यवस्था बाधित करने के मामले में भी संबंधित लोगों पर मुकदमा लिखा है. शाहिद को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है.

TAGGED:

DEHRADUN MURDER CASE
BROTHER ARREST IN LAWYER MURDER
देहरादून वकील हत्याकांड
वकील मर्डर में भाई गिरफ्तार
DEHRADUN LAWYER MURDER CASE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *